ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: परिवहन आयुक्त का निर्देश : RTO/DTO मुख्यालय में उपस्थित रहें, बकाया वसूली अभियान तेज करें
Share
Notification Show More
Latest News
भिलाई स्टील प्लांट से स्क्रैप चोरी मामला : रायपुर पावर एंड स्टील लिमिटेड के एमडी व डायरेक्टर गिरफ्तार
September 18, 2026
बंदूक की जगह हाथ में आशीर्वाद का दिया, अबूझमाड़ में हिंसा के अंधेरे से जनसेवा और आत्मनिर्भरता की नई सुबह
September 18, 2026
रेलवे स्कूलों में ‘स्वच्छ पाठशाला–युवा फॉर स्वच्छता’ अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया जागरूक
September 18, 2026
शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने PSSOU ने किए दो महत्वपूर्ण MOU
September 18, 2026
अंतरराष्ट्रीय जूडो रेफरी किरण शर्मा वर्ल्ड जूडो चैंपियनशिप के लिए बोस्निया रवाना
September 18, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

परिवहन आयुक्त का निर्देश : RTO/DTO मुख्यालय में उपस्थित रहें, बकाया वसूली अभियान तेज करें

By Mohan Rao Published June 18, 2026
Share
SHARE

रायपुर। परिवहन विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक में सचिव एवं परिवहन आयुक्त  एस प्रकाश ने कई कड़े निर्देश जारी किए। बैठक में RTO/DTO प्रवर्तन अमला, बस संचालक संघ और वाहन डीलर एसोसिएशन के पदाधिकारी शामिल हुए। RTO/DTO अब मुख्यालय छोड़ नहीं सकेंगे, सभी क्षेत्रीय एवं जिला परिवहन अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने पदस्थापना मुख्यालय में रहकर ही काम करने के निर्देश दिए गए। बैठक में अतिरिक्त परिवहन आयुक्त श्री डी. रविशंकर भी मौजूद थे।

जिलावार बकाया राजस्व की समीक्षा की गई। सचिव एवं परिवहन आयुक्त ने सभी RTO/DTO को वाहनों पर बकाया कर वसूलने के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए। साथ ही जांच चौकियों और फ्लाइंग स्क्वॉड को बकायादार वाहनों की लिस्ट दी जाएगी।

बस संचालन पर कसेगा शिकंजा
बस स्टैंडों पर बसों की रोजाना मॉनिटरिंग होगी। बस आपरेटरों के द्वारा समय सारिणी तोड़ने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। परमिट लेकर भी बस न चलाने वाले संचालकों के परमिट निरस्त होंगे, ताकि नए आवेदकों को मौका मिले। बिना उपयोग खड़ी निजी बसों की जांच होगी।

लग्जरी बसों और फिटनेस सेंटर पर कार्रवाई
दुर्ग के ऑटोमेटेड फिटनेस सेंटर द्वारा अवैध फिटनेस देने पर सेंटर, वाहन मालिक और वेंडरों पर कार्रवाई के आदेश दिए गए। लग्जरी बसों में ज्वलनशील पदार्थ, अवैध सामान या ओवरलोडिंग मिलने पर जब्ती और FIR होगी। ड्राइविंग लाइसेंस का टेस्ट सिर्फ RTO या अधिकृत अधिकारी की मौजूदगी में परिवहन कार्यालय के भीतर ही होगा। सड़क हादसों में घायलों की मदद के लिए प्रधानमंत्री राहत योजना जमीनी स्तर पर लागू होगी। RTO/DTO दुर्घटना स्थल की जांच करेंगे। अस्पतालों-थानों में योजना का प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

वाहन डीलरों की समस्या का होगा समाधान
नए वाहनों के पंजीयन और यूज्ड कार नामांतरण की प्रक्रिया सरल होगी। डीलर्स को ट्रेड सर्टिफिकेट और सर्विस सेंटर के नियम मानने होंगे। ई-चालान हुआ आसान होगा ANPR से कटे ई-चालानों के भुगतान के लिए परिवहन कार्यालय में अलग काउंटर लगेगा। गलत चालान पर आपत्ति करने पर तुरंत सत्यापन कर निरस्त किया जाएगा। परिवहन आयुक्त ने सभी अधिकारियों को 15 दिन में अनुपालन रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं।

You Might Also Like

भिलाई स्टील प्लांट से स्क्रैप चोरी मामला : रायपुर पावर एंड स्टील लिमिटेड के एमडी व डायरेक्टर गिरफ्तार

बंदूक की जगह हाथ में आशीर्वाद का दिया, अबूझमाड़ में हिंसा के अंधेरे से जनसेवा और आत्मनिर्भरता की नई सुबह

रेलवे स्कूलों में ‘स्वच्छ पाठशाला–युवा फॉर स्वच्छता’ अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया जागरूक

शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने PSSOU ने किए दो महत्वपूर्ण MOU

अंतरराष्ट्रीय जूडो रेफरी किरण शर्मा वर्ल्ड जूडो चैंपियनशिप के लिए बोस्निया रवाना

Mohan Rao June 18, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गरियाबंद को दी 603 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
Next Article shreekanchanpath 245 # 18 June 2026

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?