ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी जा रही संतुलित खेती और जैविक कृषि की जानकारी
Share
Notification Show More
Latest News
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्नेह और मार्गदर्शन छत्तीसगढ़ को सदैव मिलता रहा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
September 17, 2026
राज्य निर्वाचन आयुक्तों की स्थायी समिति की बैठक : स्थानीय निकाय चुनावों को आसान, पारदर्शी और तकनीक-सक्षम बनाने पर हुआ मंथन
September 17, 2026
डीमैट खाता खोलकर शेयर जमा करने का झांसा, 15 लाख की धोखाधड़ी करने वाला गिरफ्तार
September 17, 2026
श्रमवीरों के परिश्रम और पसीने से हो रहा समृद्ध छत्तीसगढ़ का निर्माण : मुख्यमंत्री साय
September 17, 2026
वसुंधरा परियोजना : राजस्व अभिलेखों का होगा डिजिटलीकरण… नागरिक सेवाएं होंगी और अधिक सरल और पारदर्शी 
September 17, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhdhamtariFeatured

खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी जा रही संतुलित खेती और जैविक कृषि की जानकारी

By Poonam Patel Published June 16, 2026
Share
खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी जा रही संतुलित खेती और जैविक कृषि की जानकारी
खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी जा रही संतुलित खेती और जैविक कृषि की जानकारी
SHARE

धमतरी। जिले में कृषि भूमि की उर्वराशक्ति को बनाए रखने तथा किसानों को टिकाऊ एवं लाभकारी खेती के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा “खेत बचाओ अभियान” संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत धमतरी सहित जिले के सभी विकासखंडों-कुरूद, मगरलोड और नगरी के विभिन्न ग्रामों में किसानों को रासायनिक उर्वरकों एवं कीटनाशकों का संतुलित मात्रा में उपयोग करने संबंधी जानकारी दी जा रही है।

कृषि विभाग के अधिकारियों एवं मैदानी अमले द्वारा किसानों को बताया जा रहा है कि रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों का आवश्यकता से अधिक उपयोग न केवल फसलों की गुणवत्ता को प्रभावित करता है, बल्कि भूमि की उर्वराशक्ति, पर्यावरण तथा मानव स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है। किसानों को मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरकों के उपयोग तथा समेकित पोषक तत्व प्रबंधन अपनाने की सलाह दी जा रही है।

हाल ही में ग्राम फरसगांव एवं अमाली,गोरेगांव,संकरी आदि में आयोजित कृषक जागरूकता कार्यक्रमों में किसानों को जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए गोबर खाद, वर्मी कम्पोस्ट, हरी खाद तथा नीलहरित शैवाल (ब्लू-ग्रीन एल्गी) के उपयोग की जानकारी दी गई। कृषि विशेषज्ञों ने बताया कि इन जैविक विकल्पों के प्रयोग से मिट्टी की संरचना में सुधार होता है, सूक्ष्म पोषक तत्वों की उपलब्धता बढ़ती है तथा खेती की लागत में कमी आती है।

अभियान के दौरान किसानों को फसल चक्र अपनाने, जैविक अपशिष्टों के पुनः उपयोग, जल संरक्षण तकनीकों तथा एकीकृत कीट प्रबंधन (आईपीएम) के बारे में भी मार्गदर्शन दिया जा रहा है। कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे संतुलित एवं वैज्ञानिक खेती की पद्धतियों को अपनाकर अपनी भूमि की उत्पादकता को दीर्घकाल तक सुरक्षित रखें तथा पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दें। यह अभियान जिले में सतत कृषि विकास को बढ़ावा देने तथा किसानों की आय में वृद्धि के उद्देश्य से निरंतर संचालित किया जा रहा है।

You Might Also Like

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्नेह और मार्गदर्शन छत्तीसगढ़ को सदैव मिलता रहा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

राज्य निर्वाचन आयुक्तों की स्थायी समिति की बैठक : स्थानीय निकाय चुनावों को आसान, पारदर्शी और तकनीक-सक्षम बनाने पर हुआ मंथन

डीमैट खाता खोलकर शेयर जमा करने का झांसा, 15 लाख की धोखाधड़ी करने वाला गिरफ्तार

श्रमवीरों के परिश्रम और पसीने से हो रहा समृद्ध छत्तीसगढ़ का निर्माण : मुख्यमंत्री साय

वसुंधरा परियोजना : राजस्व अभिलेखों का होगा डिजिटलीकरण… नागरिक सेवाएं होंगी और अधिक सरल और पारदर्शी 

Poonam Patel June 16, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पीएम जनमन योजना से मिला सुरक्षित आवास, बच्चों के भविष्य को मिली नई दिशा पीएम जनमन योजना से मिला सुरक्षित आवास, बच्चों के भविष्य को मिली नई दिशा
Next Article विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया छत्तीसगढ़ महतारी और शहीद खोण्डे की प्रतिमा का अनावरण विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया छत्तीसगढ़ महतारी और शहीद खोण्डे की प्रतिमा का अनावरण

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?