ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सरोना की शराब दुकान में 7 लाख की चोरी, लॉकर और CCTV कैमरों का DVR  उखाड़कर ले गए बदमाश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhCrimeFeaturedRaipur

सरोना की शराब दुकान में 7 लाख की चोरी, लॉकर और CCTV कैमरों का DVR  उखाड़कर ले गए बदमाश

By Mohan Rao
Published: June 14, 2026
Share
SHARE

रायपुर। रायपुर के सरोना स्थित कंपोजिट विदेशी शराब दुकान से बदमाश करीब 7 लाख रुपए से भरा लॉकर ही उखाड़कर ले गए। वारदात को अंजाम देने के बाद चोर CCTV कैमरों का DVR भी अपने साथ ले गए, जिससे पुलिस को कोई सुराग न मिल सके। घटना आमानाका थाना क्षेत्र की है। रविवार सुबह दुकान संचालकों को चोरी की जानकारी मिली, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, चोर दुकान में घुसे और वहां रखा कैश से भरा लॉकर उखाड़कर ले गए। बताया जा रहा है कि लॉकर में करीब 7 लाख रुपए कैश रखे थे। वारदात को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया है। चोरों ने पहचान छिपाने के लिए दुकान में लगे CCTV सिस्टम का DVR भी निकाल लिया। इससे पुलिस को फुटेज के जरिए आरोपियों तक पहुंचने में चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि आसपास के अन्य प्रतिष्ठानों और सड़कों पर लगे कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी, डॉग स्क्वायड और अन्य जांच एजेंसियों की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए आबकारी विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और दुकान प्रबंधन से जानकारी ली। कैश की वास्तविक राशि, सुरक्षा व्यवस्था और चोरी के समय को लेकर जांच की जा रही है। पुलिस का मानना है कि वारदात में पेशेवर चोरों का हाथ हो सकता है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी गई है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

New Rules 2024: नए साल में बैंकिंग, सिम कार्ड और आधार से जुड़े नियमों में हुआ बदलाव
राजधानी में बेखौफ बदमाश, दिनदहाड़े ऑटो चालक पर किया चाकू से हमला, आरोपी की तलाश मेें जुटी पुलिस
अब माफिया की जाति और धर्म देखकर नहीं होती कार्रवाई-योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री 21 मई को महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क का करेंगे लोकार्पण, तीन एकड़ क्षेत्र में बनाया गया है औद्योगिक पार्क
आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के जखीरा पकड़ाया, प्रॉपर्टी डीलर गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article खुले में शराबखोरी व अड्‌डेबाजी करने वालों पर कार्रवाई, अलग-अलग 90 जगहों पर पहुंची टीमें
Next Article मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा में 295 करोड़ से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?