ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking News : भिलाई में पति-पत्नी की संदिग्ध मौत… कमरे में पत्नी की लाश और फंदे पर लटका मिला पति का शव
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Breaking News : भिलाई में पति-पत्नी की संदिग्ध मौत… कमरे में पत्नी की लाश और फंदे पर लटका मिला पति का शव

By Mohan Rao
Published: June 14, 2026
Share
SHARE

भिलाई। वैशाली नगर थाना इलाके के वृंदा नगर में रविवार सुबह पति और पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने सनसनी फैल गई। पत्नी की लाश घर के सामने कमरे में जमीन पर पड़ी मिली। वहीं अंदर वाले कमरे में पति फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला है। मौके पर किसी प्रकार का सुसाइडल नोट नहीं मिला है। प्रथमदृष्टया पति की मौत का कारण खुदकुशी लग रहा है। लेकिन पत्नी की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही पता लगने की बात पुलिस कह रही है।

वार्ड नंबर 29 वृंदा नगर कैंप-2 भिलाई में रविवार को पति और पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली। मृतक जी वेंकट रमन मूर्ति ( 55 वर्ष ) की लाश अपने घर के अंदर वाले कमरे में फांसी के फंदे लटकती मिली। वहीं सामने के कमरे में उसकी पत्नी जी विद्यावती ( 52 वर्ष ) मृत अवस्था में पड़ी मिली। मृतका विद्यावती के गले पर रस्सी से कसे जाने का निशान पाए जाने से हत्या किए जाने की आशंका को बल मिल रहा है। लेकिन किसी भी नतीजे तक पहुंचने से पहले पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार करने की बात कह रही है। जबकि फांसी के फंदे पर लटकी हुई अवस्था में मिली लाश के आधार पर जी वेंकट रमन की मौत को खुदकुशी के रुप में देखा जा रहा है। घटना स्थल से किसी तरह का सुसाइडल नोट मिलने से पुलिस इंकार कर रही है। एक मोबाइल फोन मिला है जिसका स्क्रीन लॉक है। लॉक खुलवाकर जांच करने पर कुछ और बातें सामने आने की संभावना है।

सीएसपी भिलाई नगर सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि कोई हलचल नहीं होने पर आज सुबह 9 बजे के आसपास मृतक जी वेंकट रमन के पड़ोस में रहने वाली मां ने घर जाकर देखा तो उसकी बहू जी विद्यावती सामने वाले कमरे में मृत अवस्था में पड़ी हुई थी। वह अंदर वाले कमरे में पहुंची तो बेटा जी वेंकट रमन फांसी लगाकर अपनी जान दे चुका था। उसने दौड़कर अपने छोटे बेटे जी मदन राव को इस बात की जानकारी दी। फिर मदन ने वैशाली नगर पुलिस को सूचना दिया। सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि मृतक जी वेंकट रमन आटो चालक था और पूछताछ में उसकी माली हालत ठीक नहीं रहने का पता चला है। इस दंपत्ति का एक बेटा है जो ओडिशा में कुछ काम करता है। माता – पिता के मौत की खबर मिलते ही वह भिलाई के लिए रवाना हो गया है।

मुख्यमंत्री ने खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय रायपुर सहित 4 नये उद्यानिकी महाविद्यालयों साजा, अर्जुन्दा, धमतरी, जशपुर और लोरमी कृषि महाविद्यालय का किया ई-शुभारंभ
टाउनशिप में गंदे पानी की समस्या: युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मो शाहिद ने बीएसपी प्रबंधन से कहा हम पिलाएंगे लोगों को पानी… प्लांट लगाने जमीन दे बीएसपी
राज्य सरकार के कुशल प्रबंधन से कस्टम मिलिंग के लिए 101 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान का उठाव
देवी दुर्गा का जिक्र कर राजनाथ सिंह ने की इंदिरा गांधी की तारीफ, कहा- युद्ध में भी किया था नेतृत्व
कोरोना पर जीत के करीब देश! बीते दिन 8 हजार नए केस मिले, डेली पॉजिटिविटी रेट 1.11 प्रतिशत हुआ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया जनसंपर्क, ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश
Next Article shreekanchanpath 241 # 14 June 2026

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?