ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विश्व रक्तदाता दिवस पर बस्तर में महा-रक्तदान अभियान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BasterBreaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeatured

विश्व रक्तदाता दिवस पर बस्तर में महा-रक्तदान अभियान

By Poonam Patel
Published: June 9, 2026
Share
जिला और ब्लॉक स्तर पर होंगे शिविर
जिला और ब्लॉक स्तर पर होंगे शिविर
SHARE

जगदलपुर। स्वैच्छिक रक्तदान और जीवन रक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पूरे बस्तर जिले में व्यापक स्तर पर एक महा-अभियान की शुरुआत होने जा रही है। प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी आगामी 14 जून को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मनाये जाने वाले विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर जिले के शहरी क्षेत्रों से लेकर सुदूर वनांचल के विकासखण्डों तक विशेष स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इस वृहद आयोजन को सुचारू रूप से संपन्न करने के लिए भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की जिला शाखा जगदलपुर के द्वारा जिले के सभी प्रमुख चिकित्सा अधिकारियों और खंड चिकित्सो अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पूर्व सुनिश्चित करने कहा गया है।

इस महत्वपूर्ण अभियान का मुख्य ध्येय आम नागरिकों, विशेषकर युवाओं में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित करना है ताकि स्वास्थ्य संस्थाओं में रक्त की निरंतर आवश्यकता को पूरा किया जा सके और समय पर अमूल्य मानव जीवन की रक्षा किया जा सके। रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव सह सीएमएचओ द्वारा जारी इस विशेष निर्देश के तहत जिला स्तर से लेकर जमीनी स्तर तक व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जा रहा है। जिसमें उल्लेख किया गया है कि रक्तदान को लेकर समाज में फैले भ्रम और संकोच को पूरी तरह दूर किया जाए, क्योंकि चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार ब्लड डोनेशन पूरी तरह से एक सुरक्षित, सरल और दर्द रहित क्रिया है जो न केवल किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाती है बल्कि स्वयं रक्तदाता के स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत लाभकारी साबित होती है।

इस महा-अभियान की सफलता के लिए जिले के संपूर्ण स्वास्थ्य ढांचे को पूरी तरह सक्रिय होकर कार्य करने कहा गया है, जिसके तहत जिला स्तर पर मुख्य शिविरों का आयोजन डिमरापाल मेडिकल कॉलेज तथा महारानी अस्पताल (जिला चिकित्सालय, जगदलपुर) में किया जाएगा। इसके साथ ही, सुदूर अंचलों तक इस अभियान का लाभ पहुँचाने के लिए बस्तर, बकावण्ड, बड़ेकिलेपाल, दरभा, तोकापाल, लोहण्डीगुड़ा और नानगुर जैसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में भी पूरी तैयारियों के साथ विशेष रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे। इस पुनीत कार्य की गंभीरता और महत्ता को देखते हुए मैदानी स्तर पर बेहतर समन्वय के लिए सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सह ब्लॉक अध्यक्षों को कमान सौंपी गई है ताकि सुरक्षित रक्त जीवन बचाता है और रक्त दें और दुनिया को एक स्वस्थ स्थान बनाएं के इस महान संदेश को जन-जन तक पहुँचाया जा सके।

कैप्टन ने कांग्रेस छोड़ी, सोनिया गांधी को भेजा इस्तीफा, नई पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस का ऐलान
मुख्यमंत्री बघेल ने 24 करोड़ 39 लाख रुपए की लागत से जल जीवन मिशन के 42 योजनाओं का किया भूमिपूजन… अब ग्रामीण क्षेत्रों में होगी शुद्ध पानी की व्यवस्था
ऐतिहासिक आयोजन से जुड़े देश दुनिया के लोग, सोशल मीडिया से करोड़ों लोगों तक पहुंचा रामायण महोत्सव
बिग्र ब्रेकिंग : भाजपा ने जारी की रिसाली निगम की प्रत्याशियों की सूची, देखें लिस्ट
बस्तर ओलंपिक को मिला खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का दर्जा, रायपुर-बिलासपुर में खुलेंगे मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ के उभरते क्रिकेटर आयुष को श्रीलंका दौरे के लिए इंडिया-ए टीम में मिली है जगह उप मुख्यमंत्री अरुण साव से क्रिकेटर आयुष पाण्डेय ने की सौजन्य मुलाकात
Next Article ग्रामीण पर्यटन के क्षेत्र में उभर रही नई पहचान, स्थानीय आजीविका को मिल रहा संबल प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने केरे गांव के होमस्टे का किया अवलोकन

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?