वर्ल्ड डेस्क। फिलीपींस सोमवार की सुबह भूकंप के झटकों ने तबाही मचाई। देश के दक्षिणी हिस्से मिंडानाओ में 7.8 तीव्रता का भूकंप आया जिसके कारण कई भवन ढह गए। बताया जा रहा है कि इस भूकंप के कारण 3 लोगों की मौत हो चुकी है और कई घायल हो गए है। वहीं तटीय इलाकों में सुनामी की चेतावनी भी जारी की गई है। भूकंप के खतरे के कारण लोग घरों से बाहर निकल गए औ मैदानी इलाकों की ओर रवाना हो गए।
फिलीपींस इंस्टीट्यूट ऑफ वोल्केनोलॉजी एंड सीस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप का केंद्र मिंडानाओ द्वीप पर जनरल सैंटोस शहर से लगभग 13 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में स्थित था। इसकी गहराई लगभग 10 किलोमीटर थी। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक भूकंप भारतीय समयानुसार सुबह 5:07 बजे आया। भूकंप का केंद्र मिंडानाओ द्वीप के जनरल सैंटोस शहर से करीब 13 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में था। स्थानीय पुलिस के अनुसार भूकंप में 3 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग घायल हैं। भूकंप से 37 इमारतों को नुकसान पहुंचा है। इनमें ज्यादातर दुकानें, दफ्तर और कारोबारी बिल्डिंग्स हैं।
पैसिफिक सुनामी वार्निंग सेंटर ने चेतावनी दी है कि फिलीपींस के कुछ तटीय इलाकों में 3 मीटर तक ऊंची लहरें उठ सकती हैं। इंडोनेशिया और मलेशिया के कुछ तटों पर 1 मीटर तक ऊंची लहरों का खतरा है। फिलीपींस के ज्वालामुखी एवं भूकंप विज्ञान संस्थान (PHIVOLCS) ने चेतावनी दी है कि प्रभावित तटीय क्षेत्रों में सामान्य ज्वार स्तर से एक मीटर से अधिक ऊंची लहरें उठ सकती हैं। इन लहरों का असर कई घंटों तक बना रह सकता है।




