ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सीसीपीएल 2026 : सरगुजा टायगर्स ने बस्तर बायसंस को 18 रनों से हराया, बिलासपुर बुल्स भी जीते
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipurSports

सीसीपीएल 2026 : सरगुजा टायगर्स ने बस्तर बायसंस को 18 रनों से हराया, बिलासपुर बुल्स भी जीते

By Mohan Rao
Published: June 8, 2026
Share
SHARE

रायपुर। शहीद वीर नारायण सिंह अंर्तराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम नवा रायपुर में खेले जा रहे छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (सीसीपीएल) का रोमांच सिर चढ़कर बोल रहा है। प्रतियोगिता के पांचवे दिन खेले गए पहले मैच में सरगुजा टायगर्स ने बस्तर बायसंस को 18 रनों से हराया। वहीं दूसरे मैच में बिलासपुर बुल्स ने रायगढ़ लॉयन्स को चार विकेट से हरा दिया।

बता दें सीसीपीएल का तृतीय संस्करण का आयोजन 3 जून 2026 से 14 जून 2026 तक में किया जा रहा है। रविवार को पहला मैच सरगुजा टायगर्स तथा बस्तर बायसंस के मध्य खेला गया। बस्तर बायसंस ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय किया। सरगुजा टायगर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुये निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 204 रनों का विशाल स्कोर बनाया। सरगुजा टायगर्स की ओर से प्रारंभिक बल्लेबाज आशुतोष सिंह ने 52 रनों का योगदान दिया, साथ ही कृतेश साहु ने 42 रन तथा आनंद राव ने 41 रन बनाये। बस्तर बायसंस की ओर से विजय यादव ने 3 विकेट प्राप्त किये।

205 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बस्तर बायसंस ने 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 186 रन ही बना पायी। बस्तर बायसंस की ओर से राहुल प्रधान ने 75 रन तथा अनुज तिवारी ने 50 रन बनाये। सरगुजा टायगर्स की ओर से वासुदेव बरेथ ने 3 विकेट, स्नेहिल चडडा तथा हर्ष यादव ने 2-2 विकेट प्राप्त किये। सरगुजा टायगर्स ने 18 रनों से मैच जीत लिया। वासुदेव बरेथ प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

बिलासपुर बुल्स ने 4 विकेट से दर्ज की जीत

रविवार को दूसरा मैच बिलासपुर बुल्स तथा रायगढ लायंस के मध्य खेला गया। रायगढ लायंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया। रायगढ लायंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुये निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 159 रनों का स्कोर बनाया। रायगढ लायंस की ओर से आलोक साहु ने 43 रन तथा प्रारंभिक बल्लेबाज संगीत सोनी ने 39 रन बनाये। उनके अतिरिक्त कीवनूर छाबडा ने 24 रन बनाये। वहीं बिलासपुर बुल्स की ओर से रुद्र प्रताप ने 4 विकेट तथा मोहित राउत ने 2 विकेट प्राप्त किये।

160 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिलासपुर बुल्स 19 ओवरों में 6 विकेट खोकर 165 बनाकर मैच जीत लिया। बिलासपुर बुल्स की ओर से विकल्प तिवारी ने 59 रन तथा प्रतिक यादव ने 24 रन बनाये। वहीं रायगढ लायंस की ओर से प्रवीण कुमार यादव ने 2 विकेट प्राप्त किये। बिलासपुर बुल्स ने 4 विकेट से मैच जीत लिया। रुद्र प्रताप देहारी प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविन्द पनगढ़िया ने की छत्तीसगढ़ की तारीफ, कहा- तेजी से प्रगति कर रहा प्रदेश
वैक्सीनेशन अपडेट: प्रदेश में अब तक लगे 1.37 करोड़ टीके…. 45 प्लस 91 प्रतिशत लोग लगवा चुके हैं टीका… जाने प्रदेश में जिलेवार टीकाकरण की स्थिति
shreekanchanpath 300 # 12 Aug 2024
शराब पीकर बोतल फोडऩे से मना करना युवक को पड़ा भारी… शराब पी रहे युवकों ने इतना पीटा की हो गई मौत… ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
खुर्सीपार में सीवरेज के ढक्कन चुरा रहे लोहा चोर, एजेंसी ने कहा चोरी छोड़े हम देंगे नौकरी, निरीक्षण के दौरान सामने आई चोरी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अंतर्राष्ट्रीय अभिलेखागार सप्ताह : ऐतिहासिक दस्तावेजों से नागरिक होंगे रूबरू
Next Article 7.8 तीव्रता के भूकंप से फिलीपींस में तबाही, कई भवन ढहे…  तटीय इलाकों में सुनामी का अलर्ट

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?