ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सीसीपीएल में रायपुर रायनोस की लगातार तीसरी जीत, रायगढ़ ने राजनांदगांव को हराया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipurSports

सीसीपीएल में रायपुर रायनोस की लगातार तीसरी जीत, रायगढ़ ने राजनांदगांव को हराया

By Mohan Rao
Published: June 7, 2026
Share
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग के चौथे दिन 6 जून को शहीद वीर नारायण सिंह अंर्तराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम नवा रायपुर में दो मैच खेले गए। पहला मैच राजनांदगांव पैंथर्स तथा रायगढ लायंस के मध्य खेला गया। जिसमें रायगढ़ लॉयन्य ने राजनांदगांव पैंथर्स को 19 रनों से हरा दिया। वहीं दूसरे मैच में रायपुर रायनोस ने बस्तर बायसंस पर जीत दर्ज की। रायपुर रायनोस की यह लगातार तीसरी जीत है।

शनिवार को खेले गए पहले मैच में राजनांदगाव पैंथर्स ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय किया। रायगढ लायंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुये निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 184 रनों का विशाल स्कोर बनाया। रायगढ लायंस की ओर से प्रारंभिक बल्लेबाज संगीत सोनी ने 59 रन तथा ऋषभ तिवारी ने 31 रनों का योगदान दिया, दोंनों के मध्य पहले विकेट के लिये 99 रनों की साझेदारी हुयी। वहीं राजनांदगाव पैंथर्स की ओर से आर्यन जायसवाल तथा सत्यम दुबे ने 2-2 विकेट प्राप्त किये।

185 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजनांदगाव पैंथर्स 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 165 रन ही बना पायी। राजनांदगांव पैंथर्स की ओर से साहिल रजत शरीफ ने 38 रन, आशीष डहरीया ने 30 रन तथा अमन त्रिपाठी ने 27 रनों का योगदान दिया। वहीं रायगढ लायंस की ओर से प्रवीण कुमार यादव ने 3 विकेट, सौम्य केशरी तथा शुभम अग्रवाल ने 2-2 विकेट प्राप्त किये। रायगढ लायंस ने 19 रनों से मैच जीत लिया। प्रवीण कुमार यादव प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

रायपुर रायनोस ने पांच विकेट से दर्ज की जीत
शनिवार को दूसरा मैच बस्तर बायसंस तथा रायपुर रायनोस के मध्य खेला गया। रायपुर रायनोस ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय किया। बस्तर बायसंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुये निर्धारित 19.3 ओवरों में 10 विकेट खोकर 124 रन बनाये। बस्तर बायसंस की ओर से अनुज तिवारी ने 35 रन, अम्बरीश कुमार ने 25 रन तथा देव आदित्य सिंह ने 21 रनों का योगदान दिया। रायपुर रायनोस की ओर से आशिष चौहान तथा मयंक यादव ने 3-3 विकेट प्राप्त किये। 125 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रायपुर रायनोस ने 15.1 ओवरों में 5 विकेट खोकर 126 रन बनाकर मैच आसानी से जीत लिया। रायपुर रायनोस की ओर से हर्ष शर्मा ने 56 रन तथा अमित कुमार यादव ने 30 रन बनाये। बस्तर बायसंस की ओर से सौरभ मजुमदार ने 2 विकेट प्राप्त किया। रायपुर रायनोस ने 5 विकेट से मैच जीत लिया। हर्ष शर्मा प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

श्रीरामनवमी पर 12 प्रखण्डों से निकाली जाएगी शोभायात्रा, 2.5 लाख परिवारों से संग्रहित अन्न से बनेगा महाप्रसाद
कोरोना से राहत का सिलसिला जारी: छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटों में मिले 1 हजार 356 नए केस…. सक्रिय मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 25 हजार से नीचे
लता मंगेशकर की हालत नाजुक, वेंटिलेटर पर किया गया शिफ्ट
Breaking News : आंगनबाड़ी में वैक्सीनेशन के बाद मासूम की मौत पर बवाल, थाने पहुंचा मामला… पुलिस ने शुरू की जांच
व्यापारी एकता और भिलाई की पहचान का प्रतीक बनेगा ‘भिलाई गौरव दिवस’, 19 दिसंबर को भव्य आयोजन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से ऊर्जा आत्मनिर्भरता की नई क्रांति: रायगढ़ बना अग्रणी जिला
Next Article shreekanchanpath 234 # 07 June 2026

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?