ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सीसीपीएल 2026 : अमनदीप के लगातार दूसरे सैकड़े से जीता रायपुर, बिलासपुर भी चमका
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipurSports

सीसीपीएल 2026 : अमनदीप के लगातार दूसरे सैकड़े से जीता रायपुर, बिलासपुर भी चमका

By Mohan Rao
Published: June 6, 2026
Share
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग के तीसरे शहीद वीर नारायण सिंह अंर्तराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम नवा रायपुर में दो मैच खेले गए। शुक्रवार को पहला मैच सरगुजा टायगर्स तथा रायपुर रायनोस के बीच खेला गया। इस मैच में रायपुर के स्टार बल्लेबाज अमनदीप खरे ने लगातार दूसरा शतक जड़ा और अपनी टीम को जीत दिलाई। वहीं दूसरे मैच में बिलासपुर बुल्स की टीम ने राजनांदगांव पैंथर्स को 8 विकेट से हराया।

पहले मैच में रायपुर रायनोस ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय किया।सरगुजा टायगर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुये निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 186 रन बनाये। सरगुजा टायगर्स की ओर से प्रारंभिक बल्लेबाज एवं कप्तान आशुतोष सिंह ने 65 रन बनाये, साथ ही आनंद राव ने नाबाद 44 रन तथा सानिध्य हुरकत ने 31 रनों का योगदान दिया। रायपुर रायनोस की ओर से आशिष चौहान तथा गौरव चतुर्वेदी ने 2-2 विकेट प्राप्त किये।

187 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रायपुर रायनोस ने 19.1 ओवरों में 1 विकेट खोकर 189 रन बनाकर मैच आसानी से जीत लिया। उनकी शुरुवात अच्छी रही, प्रारंभिक बल्लेबाज अमनदीप खरे ने लगातार दो मैचों में शतक लगाते हुये 62 गेंदों में 11 चौको तथा 3 छक्कों की मदद से नाबाद 101 रन बनाये। उनके अतिरिक्त अमित कुमार यादव ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुये 74 रन बनाये। दोनों के मध्य पहले विकेट के लिये रिकार्ड 155 रनों की साझेदारी हुयी। सरगुजा टायगर्स की ओर से हर्ष यादव ने 1 विकेट प्राप्त किया। रायपुर लायंस ने 9 विकेट से मैच जीत लिया। अमनदीप खरे प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

बिलासपुर बुल्स ने राजनांदगांव पैथर्स को 8 विकेट से हराया
शुक्रवार को दूसरा मैच राजनांदगांव पैंथर्स तथा बिलासपुर बुल्स के मध्य खेला गया। राजनांदगांव पैंथर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया। राजनांदगांव पैंथर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुये निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 133 रन बनाये। राजनांदगांव पैंथर्स की ओर से प्रारंभिक बल्लेबाज तथा कप्तान अजय मंडल ने 31 रन, ऐश्वर्य मार्या ने नाबाद 26 रन तथा आर्यन जायसवाल ने 24 रन बनाये। वही बिलासपुर बुल्स की ओर से हर्ष राठौर तथा भरत गोंडवानी ने 2-2 विकेट प्राप्त किये। 134 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिलासपुर बुल्स ने 13.1 ओवरों में 2 विकेट खोकर 135 रन बनाकर मैच आसानी से जीत लिया। बिलासपुर बुल्स की ओर से अभिजीत ताह ने 64 रन तथा आयुष पांडे ने 51 रन बनाये। उनके मध्य पहले विकेट के लिये 100 रनों की साझेदारी हुयी। राजनांदगांव पैथर्स की ओर से अजय मंडल ने 2 विकेट प्राप्त किये। बिलासपुर बुल्स ने 8 विकेट से मैच जीत लिया। अभिजीत ताह प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

CG Cabinet: सीएम-डिप्टी सीएम के बाद अब नई केबिनेट का इंतजार, जल्द शपथ ले सकते हैं 10 मंत्री
जेवरा सिरसा में सरपंच के भतीजे की दुकान में आगजनी, शपथ के बाद हुई वारदात…. जांच में जुटी पुलिस
मुख्यमंत्री से गुरू घासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के प्रतिनिधि मंडल की मुलाकात
छत्तीसगढ़ में 2742 समितियों के पंजीयन आवेदन निरस्त, दुर्ग के सुंदर विहार कॉलोनी का पंजीयन रद्द
एमेजॉन इंडिया ने एमेज़विट का तीसरा संस्करण आयोजित किया, तकनीकी क्षेत्र में महिलाओं के कौशल को बढ़ा कर अवसर प्रदान करना है
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कुनकुरी को मिलेगी पहली आधुनिक आवासीय कॉलोनी, अटल विहार योजना के तहत 97 आवासों का होगा निर्माण
Next Article बिना गारा-चूने के बना चमत्कारी घाघरा मंदिर, प्राचीन भारतीय वास्तुकला का अद्भुत और रहस्यमयी नमूना

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?