ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नौतपा के बीच मौसम ने ली करवट, बारिश से मिली थोड़ी राहत; कई जिलों में चेतावनी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

नौतपा के बीच मौसम ने ली करवट, बारिश से मिली थोड़ी राहत; कई जिलों में चेतावनी

By Om Prakash Verma
Published: May 30, 2026
Share
नौतपा के बीच मौसम ने ली करवट, बारिश से मिली थोड़ी राहत; कई जिलों में चेतावनी
नौतपा के बीच मौसम ने ली करवट, बारिश से मिली थोड़ी राहत; कई जिलों में चेतावनी
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नौतपा के दौरान पड़ रही भीषण गर्मी के बीच मौसम ने अचानक करवट ले ली है। प्रदेश के उत्तर और दक्षिणी हिस्सों में हुई बारिश ने लोगों को राहत पहुंचाई है, जबकि कई इलाकों में तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि मध्य छत्तीसगढ़ अभी भी तेज गर्मी की चपेट में है और राजनांदगांव प्रदेश का सबसे गर्म जिला बना हुआ है, जहां अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी आने और विभिन्न मौसम प्रणालियों के सक्रिय होने से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला है। शुक्रवार को सुकमा में सबसे अधिक 4 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं जगदलपुर, दरभा और तोंगपाल में 3 सेंटीमीटर, तोकापाल में 2 सेंटीमीटर तथा अंबिकापुर, कोंडागांव, कोंटा, भानपुरी, लोहांडीगुड़ा और सरगुजा में हल्की बारिश रिकॉर्ड की गई।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मध्य पाकिस्तान से ओडिशा तक फैली द्रोणिका, बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती परिसंचरण और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान मौसम सक्रिय बना रहेगा। कई क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश, तेज हवाएं और वज्रपात की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिलों के लिए विशेष अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने, मेघगर्जन और बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

छत्तीसगढ़ में अब मंत्री व सीनियर अफसरों से मिलने कर्मचारियों को लेनी होगी विभागीय अनुमति, सरकार ने जारी किया आदेश
दुर्ग पुलिस की बड़ी सफलता : 12 लाख की हेरोइन के साथ पकड़ाए पंजाब के दो शातिर, दुर्ग में कर रहे थे बिक्री
राजधानी में लूट के बाद युवक की हत्या के आरोपी इस राज्य से पकड़े गए
नीतिगत दरों में कोई बदलाव नहीं, लोन ईएमआई पर राहत के लिए ग्राहकों को करना होगा इंतजार
भिलाई निगम क्षेत्र में जारी विकास कार्यों की अपर आयुक्त ने की समीक्षा… बैठक में प्रगतिरत कार्य को गुणवत्तापूर्वक व शीघ्र करने के दिए निर्देश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रेत के अवैध उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई, 100 ट्रैक्टर रेत वापस नदी में डलवाई
Next Article खाद की कालाबाजारी पर कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2638 बोरी उर्वरक जब्त

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?