ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विधायक रिकेश की पहल : वैशाली नगर विधानसभा में साढ़े 3 करोड़ से बनेगा सर्वसुविधायुक्त वृद्ध आश्रम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedVaishali Nagar

विधायक रिकेश की पहल : वैशाली नगर विधानसभा में साढ़े 3 करोड़ से बनेगा सर्वसुविधायुक्त वृद्ध आश्रम

By Mohan Rao
Published: May 11, 2026
Share
SHARE

भिलाई। मातृ दिवस के अवसर पर वैशाली नगर विधानसभा के विधायक रिकेश सेन ने समाज के बेसहारा और उपेक्षित बुजुर्गों के लिए एक बेहद संवेदनशील पहल की घोषणा की है। विधायक सेन ने वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में लगभग साढ़े 3 करोड़ रुपये की लागत से सर्वसुविधायुक्त वृद्ध आश्रम निर्माण की घोषणा करते हुए कहा कि मां सिर्फ एक दिन की नहीं, बल्कि पूरे जीवन की भावना होती है। जिस मां से हर दिन की शुरुआत होती है, उसे किसी एक दिन तक सीमित नहीं किया जा सकता।

विधायक रिकेश ने कहा कि सोशल मीडिया पर हर कोई अपनी मां के प्रति प्रेम व्यक्त कर रहा है, लेकिन समाज की सच्चाई यह भी है कि कई माताएं और बुजुर्ग आज वृद्धाश्रमों में जीवन बिताने को मजबूर हैं। यदि हर व्यक्ति अपनी मां से सच्चा प्रेम करता, तो शायद कोई मां वृद्धाश्रम में दिखाई नहीं देती।

विधायक सेन ने घोषणा की कि शांति नगर स्थित वैशाली नगर थाना के समीप मैदान में एक आधुनिक और सर्वसुविधायुक्त वृद्ध आश्रम का निर्माण किया जाएगा, जिसके लिए कलेक्टर से स्वीकृति भी प्राप्त हो चुकी है। यह आश्रम उन बुजुर्ग माताओं-पिताओं के लिए समर्पित होगा, जिनकी देखभाल करने वाला कोई नहीं है या जिनके अपने ही उनसे दूर हो गए हैं। जो लोग अपने माता-पिता की सेवा नहीं करना चाहते, उनके लिए उनका बेटा और विधायक रिकेश सेन हमेशा खड़ा रहेगा। इस वृद्ध आश्रम में बुजुर्गों को सम्मान, सुरक्षा, भोजन, स्वास्थ्य सुविधा और अपनापन मिलेगा। विधायक की इस घोषणा को क्षेत्रवासियों और सामाजिक संगठनों ने एक मानवीय और प्रेरणादायी पहल बताया है।

सफेद दाढ़ी, बिखरे बालों में दिखे अक्षय, राम सेतु का मच-अवेटेड टीजर हुआ आउट
प्रदेश में 10 अगस्त को मनाया जाएगा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस, 17 अगस्त तक फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का आयोजन
राज्यपाल बोले, केंद्र और राज्य सरकार के बीच टकराव की कीमत जनता चुका रही
शराब के नशे में स्कूल पहुंचा टीचर, सूरजपुर में सहायक शिक्षक को कारण बताओ नोटिस
स्वामी आत्मानंद स्कूल में उच्च स्तरीय सुविधाओं के साथ गुणवत्तापूर्ण निःशुल्क शिक्षा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article घरेलू विवाद में छोटे ने की बड़े भाई की हत्या, रापा से सिर पर कनपटी पर किया था वार
Next Article सीजी बोर्ड 12वीं हिंदी पेपर-लीक का मास्टरमाइंड गिरफ्तार…. बिलासपुर से पकड़ाया

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?