ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ऑपरेशन तलाश अभियान में दुर्ग पुलिस अव्वल, एक माह में ढूंढ निकाले 683 गुमशुदा
Share
Notification Show More
Latest News
संगठन विस्तार की रणनीति पर मंथन, अपना दल (एस) ने तेज की 2028 की तैयारी
संगठन विस्तार की रणनीति पर मंथन, अपना दल (एस) ने तेज की 2028 की तैयारी
September 29, 2026
पर्यटन के नक्शे पर जशपुर की नई पहचान, ‘ट्रिप्पी हिल्स’ को सर्वश्रेष्ठ एडवेंचर टूरिज्म अवॉर्ड
September 29, 2026
सिंगापुर-इंडिया नेटवर्क फॉर ग्रोथ फोरम के लिए छत्तीसगढ़ का चयन, सीएम साय करेंगे नेतृत्व
September 29, 2026
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग : चयन ट्रायल के पहले दिन 223 खिलाड़ी उतरे मैदान पर
September 29, 2026
मुख्यमंत्री साय की घोषणा पर अमल, कुनकुरी में दो विकास कार्यों को मिली स्वीकृति
September 29, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

ऑपरेशन तलाश अभियान में दुर्ग पुलिस अव्वल, एक माह में ढूंढ निकाले 683 गुमशुदा

By Mohan Rao Published May 4, 2026
Share
SHARE

भिलाई। पुलिस मुख्यालय द्वारा  छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में चलाए गए ऑपरेशन तलाश अभियान में दुर्ग पुलिस अव्वल रही। 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक 683 गुमशुदा व्यक्तियों एवं बच्चों को खोजकर परिजनों व संबंधितों को सौंपा गया।  विशेष ऑपरेशन तलाश अभियान में 40 पुलिस टीमों का गठन कर यह सफलता पाई है। अभियान के दौरान छत्तीसगढ़ सहित महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना, गुजरात एवं राजस्थान में टीम भेजकर अंतरराज्यीय समन्वय से प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की गई। गुमशुदा बालिग व्यक्तियों की दस्तयाबी में वीडियो कॉल के माध्यम का भी उपयोग कर त्वरित सत्यापन एवं बरामदगी की गई।

पुलिस मुख्यालय के निर्देशन में पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में दिनांक 01 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक ऑपरेशन तलाश अभियान संचालित किया गया। उक्त अभियान के अंतर्गत दुर्ग पुलिस द्वारा गुमशुदा व्यक्तियों एवं बच्चों की शीघ्र दस्तयाबी हेतु सुनियोजित रणनीति बनाकर कुल 40 पुलिस टीमों का गठन किया गया। बड़े थानों में दो-दो टीम एवं छोटे थानों में एक-एक टीम नियुक्त कर राजपत्रित अधिकारी के पर्यवेक्षड़ अभियान को प्रभावी रूप से संचालित किया गया।

एसएसपी ने दी टीमों को बधाई
अभियान के दौरान दुर्ग पुलिस द्वारा कुल 683 गुमशुदा व्यक्तियों एवं बच्चों को दस्तयाब किया गया, जिसमें 219 पुरुष, 398 महिला एवं 66 बच्चे (बालक 11, बालिका 55) शामिल हैं। सभी दस्तयाब व्यक्तियों को आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण कर उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया। अभियान की सफलता पर एसएसपी विजय अग्रवाल ने सभी टीमों को बधाई दी।

दीगर राज्यों में चलाया गया अभियान
अभियान के तहत पुलिस टीमों को छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न जिलों के साथ-साथ महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना, गुजरात एवं राजस्थान राज्यों में भेजकर अंतरराज्यीय समन्वय स्थापित किया गया। तकनीकी विश्लेषण, मोबाइल लोकेशन ट्रैकिंग, मुखबिर सूचना एवं वीडियो कॉल सत्यापन के माध्यम से गुमशुदा व्यक्तियों की पहचान एवं दस्तयाबी सुनिश्चित की गई। दुर्ग पुलिस द्वारा सर्वाधिक दस्तयाबी करते हुए राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया गया।

अधिकारी कर्मचारियों की रही सराहनीय भूमिका
उक्त अभियान में दुर्ग पुलिस के समस्त थाना प्रभारियों, विवेचना अधिकारियों एवं गठित विशेष टीमों के अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा समन्वित एवं निरंतर प्रयास करते हुए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई। दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अपने बच्चों एवं परिजनों की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें तथा किसी भी गुमशुदगी की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे शीघ्र वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।

You Might Also Like

पर्यटन के नक्शे पर जशपुर की नई पहचान, ‘ट्रिप्पी हिल्स’ को सर्वश्रेष्ठ एडवेंचर टूरिज्म अवॉर्ड

सिंगापुर-इंडिया नेटवर्क फॉर ग्रोथ फोरम के लिए छत्तीसगढ़ का चयन, सीएम साय करेंगे नेतृत्व

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग : चयन ट्रायल के पहले दिन 223 खिलाड़ी उतरे मैदान पर

मुख्यमंत्री साय की घोषणा पर अमल, कुनकुरी में दो विकास कार्यों को मिली स्वीकृति

बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में शामिल होंगी राष्ट्रपति मुर्मू, 23 अक्टूबर को जगदलपुर में होगा आयोजन

Mohan Rao May 4, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एक ग्रामीण का न्योता – प्रधानमंत्री आवास से साकार हुआ सपना, मुख्यमंत्री ने कराया गृह प्रवेश
Next Article पंचायत भवन के निरीक्षण के दौरान सीएम साय ने श्रमिकों के साथ बैठकर खाई बोरे बासी और आमा चटनी

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?