ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दुर्ग ग्रामीण से कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू ने दाखिल किया नामांकन : कहा – कांग्रेस में उत्साह अपार … इस बार 75 पार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDurg-BhilaiFeatured

दुर्ग ग्रामीण से कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू ने दाखिल किया नामांकन : कहा – कांग्रेस में उत्साह अपार … इस बार 75 पार

By Mohan Rao
Published: October 27, 2023
Share
ताम्रध्वज साहू ने दाखिल किया नामांकन
SHARE

दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र  क्रमांक 63 से ताम्रध्वज साहू ने आज हजारों समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिले के समय ताम्रध्वज साहू  के साथ विधायक अरुण वोरा, नगर निगम दुर्ग के महापौर धीरज बाकलीवाल भी मौजूद रहे। जुलूस में जोश से भरे कार्यकर्ता नारेबाजी करते रहे। नामांकन रैली में बड़ी तादाद में कांग्रेस कार्यकर्ता, युवा और महिलाएं मौजूद रहे। इस दौरान ताम्रध्वज साहू ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि चुनाव में इस बार 75 पार का लक्ष्य कांग्रेस ने रखा है।

उन्होंने कहा कि बीते पांच साल के शासनकाल में किये गए कार्यों की बदौलत जीत का यह आंकड़ा कांग्रेस आसानी से पार कर लेगी। भाजपा ने 15 साल के शासनकाल में न विकास किया न जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की। किसानों के साथ बोनस को लेकर हमेशा धोखा हुआ। कांग्रेस सरकार ने किसानों सहित सभी वर्गों से किये गए वादों को पूरा किया है। कांग्रेस को इस चुनाव में सभी वर्गों का सहयोग और वोट मिलेगा। कांग्रेस भारी बहुमत चुनाव में जीत दर्ज करेगी।

रैली की शुरूवात राजीव भवन दुर्ग में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते हुए नामांकन रैली प्रारंभ हुआ नामांकन रैली के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी। साथ ही पंथी नृत्य कलाकारों के द्वारा शानदार प्रस्तुती रही दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अलावा दुर्ग शहर से भी बड़ी तादाद में ताम्रध्वज समर्थक रैली में शामिल हुए। रैली में मौजूद युवाओं और महिला के अलग-अलग जत्थे जोशीले नारे लगाते रहे।

नामांकन रैली में जिला पंचायत अध्यक्ष पुष्पा यादव, दुर्ग ग्रामीण विधानसभा प्रभारी झुमुक लाल साहू, अध्यक्ष हस्त शिल्प बोर्ड नंद कुमार सेन,उपाध्यक्ष श्रम कल्याण मंडल केशव बंटी हरमुख, जनपद अध्यक्ष देवेंद्र देशमुख, इरफान खान, प्रदेश महामंत्री जितेंद्र साहू,महापौर रिसाली शशि सिन्हा,सभापति केशव बंछोर, भीषम हिरवानी, डिकेंद्र हिरवानी,खुमान साहू, रिवेंद्र यादव,जिला सभापति योगिता चंद्राकार,लक्ष्मी साहू, जनपद उपाध्यक्ष झमित गायकवाड़, ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप चंद्राकार, बहादुर नेताम ,अध्यक्ष  ब्लॉक शहर मुकुंद भाऊ, महिला कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पा साहू सहित इस  रैली में प्रमुख रूप से कांग्रेस के प्रदेश व जिला व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं नगर पालिका निगम रिसाली के समस्त पार्षद छाया पार्षद समस्त एलडरमेन समस्त जोन व सेक्टर वार्ड बूथ के समस्त पदाधिकारी पंचायती राज के अंतर्गत समस्त जन प्रतिनिधि गण एवं किसान कांग्रेस अन्य प्रकोष्ठ पिछड़ा वर्ग कांग्रेस अनु सुचित जाती जन जाती कांग्रेस कांग्रेस सेवादल एनएसयुआई कांग्रेस सुवा कांग्रेस राजीव युवा मितान क्लब के समस्त पदाधिकारी महिला कांग्रेस समस्त कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी अन्य कांग्रेस विंग के पदाधिकारी एवं कांग्रेस कार्यकर्ता और दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र के ग्रामीण मौजूद थे।

पुलवामा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर, एक जवान शहीद
कोरोना के नए स्ट्रेन का खतरा, महाराष्ट्र सरकार ने 31 जनवरी तक बढ़ाए लॉकडाउन प्रतिबंध
रामगढ़ की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं पुरातात्विक विरासत को विश्व पटल पर दिलाएंगे नई पहचान – मुख्यमंत्री साय
छेरछेरा तिहार : सामाजिक समरसता और लोक संस्कृति का उत्सव
Big Breaking: भिलाई में रिश्वत लेते पटवारी और सूरजपुर में शिक्षा विभाग का अधिकारी गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अंतागढ़ के बागी अनंत नाग को पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता, 6 साल के लिए निष्कासित
Next Article विधायक देवेंद्र यादव की विश्वास यात्रा को मिल रहा समर्थन, हजारों की संख्या में शामिल हो रही महिलाएं

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?