ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बालोद जिले के प्रवास पर पहुँचे छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा
Share
Notification Show More
Latest News
रक्तदान, पौधरोपण से लेकर विद्यादान तक सेवा गतिविधियों से जुड़ेंगे नागरिक
योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन
September 25, 2026
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
September 25, 2026
प्रतिदिन हो रहा 6 से 8 लीटर दूध उत्पादन, गोबर से जैविक खाद मिलने से खेती की लागत भी हुई कम
उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश
September 25, 2026
बस्तर, नारायणपुर और बलरामपुर में झमाझम बरसे बादल
छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज
September 25, 2026
स्वस्थ शरीर और मानसिक शांति के लिए नियमित योग को जीवनशैली में अपनाने पर जोर
जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर
September 25, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

बालोद जिले के प्रवास पर पहुँचे छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा

By Poonam Patel Published May 2, 2026
Share
जिला एवं सत्र न्यायालय का किया निरीक्षण, जिला अधिवक्ता संघ द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में हुए शामिल
जिला एवं सत्र न्यायालय का किया निरीक्षण, जिला अधिवक्ता संघ द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में हुए शामिल
SHARE

बालोद। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा शनिवार को बालोद जिले के प्रवास पर पहुँचे। इस दौरान उन्होंने जिला एंव सत्र न्यायालय बालोद के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान न्यायमूर्ति सिन्हा ने जिला अधिवक्ता संघ द्वारा जिला न्यायालय परिसर में स्थित अधिवक्ता कक्ष में आयोजित सम्मान समारोह में शामिल होकर न्यायालयीन अधिकारियों एवं जिला अधिवक्ता संघ के द्वारा किए गए आत्मीय अभिनंदन एवं स्वागत की सराहना की। इस मौके पर न्यायमूर्ति सिन्हा ने जिला अधिवक्ता संघ के मांगों को त्वरित संज्ञान में लेते हुए कमियों को दूर करते हुए जिला एवं सत्र न्यायालय बालोद के व्यवस्था को बेहतर बनाने हेतु हर संभव मदद उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया।

उन्होंने ग्राम सिवनी में संयुक्त जिला कार्यालय के समीप निर्माणाधीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन में अधिवक्ता कक्ष के दायरे को बढ़ाने के संबंध में भी आवश्यक कार्यवाही करने की भी बात कही। इस मौके पर मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सिन्हा के साथ छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के रजिस्टार जनरल रजनीश श्रीवास्तव, जॉइंट रजिस्टार कम प्रिंसिपल प्राइवेट सेकेरेटरी एमवीएलएन सुब्रमण्यम् एवं छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के प्रोटोकॉल ऑफिसर रविन्द्र सिंह नेगी सहित प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्यामलाल नवरत्न विशेष रूप से उपस्थित थे।

इस दौरान मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने जिला एवं सत्र न्यायालय बालोद में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट, अतिरिक्त न्यायाधीश पास्को कोर्ट, डिजिटल एवं स्केनिंग कक्ष, सर्वर रूम, एफटीसी कोर्ट आदि के अलावा जिला एवं सत्र न्यायालय के प्रशासनिक कार्यालय सहित विभिन्न कक्षों का अवलोकन कर प्रधान एवं जिला सत्र न्यायाधीश श्याम लाल नवरत्न से वहाँ के व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान मुख्य न्यायाधीश ने प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के कक्ष में लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता को तलब कर ग्राम सिवनी में निर्माणाधीन नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय के निर्माण कार्य की प्रगति के संबंध में जानकारी ली तथा निर्माण कार्य के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस मौके पर मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सिन्हा ने जिला एवं सत्र न्यायालय के अधिवक्ता कक्ष में आयोजित सम्मान समारोह में शामिल होकर बालोद जिले में आज अपने प्रवास कार्यक्रम के संबंध में जानकारी दी।

इस दौरान जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सुनील सोनी एवं सचिव अखिलेश्वर नाथ योगी तथा अन्य पदाधिकारियों के द्वारा मुख्य न्यायाधीश को प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर मुख्य न्यायधीश रमेश सिन्हा के जिला एवं सत्र न्यायालय बालोद पहुँचने पर गॉड ऑफ आर्नर भी दिया गया। इस मौके पर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय बालोद शैलेश कुमार तिवारी, प्रथम जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश बालोद आनंद प्रकाश दीक्षित, जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एफ.टी.सी. बालोद ताजुद्दीन आसिफ, जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एफ.टी.एस.सी.(पॉक्सो एक्ट) कृष्ण कुमार सूर्यवंशी, द्वितीय जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश श्वेता उपाध्याय गौर, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संजय कुमार सोनी, व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ श्रेणी/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद कु. भारती कुलदीप, द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ श्रेणी हीरा सिन्हा, प्रथम व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ श्रेणी कु. भूमिका धु्रव सहित अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक, एडीशनल एसपी मोनिका ठाकुर सहित अन्य अधिकारियों के अलावा बड़ी संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित थे।

You Might Also Like

योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन

शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता

उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश

छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज

जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर

Poonam Patel May 2, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सुशासन तिहार 2026: नान सहोदर को मिला किसान क्रेडिट कार्ड, खेती हुई आसान सुशासन तिहार 2026: नान सहोदर को मिला किसान क्रेडिट कार्ड, खेती हुई आसान
Next Article अम्बिकापुर के 12 केंद्रों में शामिल होंगे 4939 परीक्षार्थी नीट-यूजी 2026 3 मई 2026 को आयोजित होगी परीक्षा

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?