ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नारी शक्ति वंदन के समर्थन में रायपुर में गूंजी मशाल यात्रा,विपक्ष पर बरसीं रत्नावली
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

नारी शक्ति वंदन के समर्थन में रायपुर में गूंजी मशाल यात्रा,विपक्ष पर बरसीं रत्नावली

By Om Prakash Verma
Published: May 1, 2026
Share
नारी शक्ति वंदन के समर्थन में रायपुर में गूंजी मशाल यात्रा,विपक्ष पर बरसीं रत्नावली
नारी शक्ति वंदन के समर्थन में रायपुर में गूंजी मशाल यात्रा,विपक्ष पर बरसीं रत्नावली
SHARE

महिलाओं के अधिकारों पर वार, विपक्ष है जिम्मेदार’ का दिया संदेश:कौशल
रायपुर / भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में आज राजधानी रायपुर में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के समर्थन एवं महिलाओं के अधिकारों की रक्षा हेतु ‘महिला आक्रोश मशाल यात्रा’ का आयोजन किया गया। राज्य सभा सांसद लक्ष्मी वर्मा एवं प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी के नेतृत्व में यह मशाल रैली भाजपा प्रदेश कार्यालय एकात्म परिसर से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी।

इस मशाल यात्रा में भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण,छत्तीसगढ़ शासन की पूर्व सदस्य रत्नावली कौशल विशेष रूप से शामिल हुईं। उनके साथ महिला मोर्चा की प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष एवं सैकड़ों की संख्या में मातृशक्ति ने हाथों में मशाल लेकर भागीदारी दी।

रत्नावली कौशल ने संबोधित करते हुए कहा कि ‘महिलाओं के अधिकारों पर वार, विपक्ष है जिम्मेदार’। यात्रा में शामिल महिलाओं ने ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को मातृशक्ति के राजनीतिक सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया।
प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ पारित कर लोकसभा एवं विधानसभाओं में महिलाओं को 33% आरक्षण देकर आधी आबादी को उसका वास्तविक हक दिया है। यह अधिनियम ‘विकसित भारत’ के संकल्प में महिलाओं की निर्णायक भागीदारी सुनिश्चित करेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सहित विपक्षी दल वर्षों तक महिला आरक्षण के नाम पर केवल राजनीति करते रहे, परंतु मोदी सरकार ने इसे धरातल पर उतारकर दिखाया है।

रत्नावली कौशल ने संबोधित करते हुए कहा कि ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ केवल आरक्षण का कानून नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और समावेशी विकास का घोषणा-पत्र है। अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग की बहनों को भी इसमें प्रतिनिधित्व मिलेगा। आज आवश्यकता है कि इस अधिनियम की जानकारी घर-घर तक पहुंचे ताकि हर बहन अपने अधिकार के प्रति जागरूक हो। उन्होंने कहा कि विपक्ष महिला विरोधी मानसिकता के कारण इस ऐतिहासिक कानून का विरोध कर रहा है, जिसे मातृशक्ति कभी माफ नहीं करेगी। मशाल यात्रा के दौरान ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’, ‘नारी शक्ति जिंदाबाद’ और ‘मोदी है तो मुमकिन है’ के गगनभेदी नारे लगाए गए। यात्रा के समापन में वक्ताओं ने संकल्प लिया कि महिला मोर्चा की प्रत्येक कार्यकर्ता ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के लाभ एवं महत्व को बूथ स्तर तक पहुंचाने के लिए जन-जागरण अभियान चलाएगी।

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री लीलाराम भोजवानी का निधन, रायपुर में ली अंतिम सांस
धर्मांतरण के खिलाफ श्रीराम जन्मोत्सव समिति का हल्लाबोल… सर्व हिन्दू समाज को जागरुक करने 15 से धर्म जागरण पखवाड़ा का आयोजन…. जाने क्या है इस आयोजन की खास बातें
जशपुर जम्बूरी 2025 : प्रकृति, संस्कृति और साहसिक रोमांच का अनोखा संगम… पर्यटक उठा रहे हैं एडवेंचर का आनंद
पारदर्शी प्रशासन और योजनाओं का लाभ देकर उन्हें आगे बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता : भूपेश बघेल
अयोध्या में श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा : खुर्सीपार के दुर्गा मंदिर में पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय ने साफ-सफाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पारिस्थिति की बहाली का छत्तीसगढ़ मॉडल – ‘बारनवापारा में काले हिरणों की वापसी’
Next Article छत्तीसगढ़ शहरी गैस वितरण नीति-2026 को मंजूरी ऐतिहासिक निर्णय: दक्ष वैद्य साहू छत्तीसगढ़ शहरी गैस वितरण नीति-2026 को मंजूरी ऐतिहासिक निर्णय: दक्ष वैद्य साहू
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?