ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Road Accident: डिवाइडर से टकराकर हाइवा से भिड़ी कार, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, चौथिया कार्यक्रम से लौट रहे थे सभी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedkorba

Road Accident: डिवाइडर से टकराकर हाइवा से भिड़ी कार, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, चौथिया कार्यक्रम से लौट रहे थे सभी

By Om Prakash Verma
Published: April 28, 2026
Share
Road Accident: डिवाइडर से टकराकर हाइवा से भिड़ी कार, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, चौथिया कार्यक्रम से लौट रहे थे सभी
Road Accident: डिवाइडर से टकराकर हाइवा से भिड़ी कार, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, चौथिया कार्यक्रम से लौट रहे थे सभी
SHARE

कोरबा। फरसवानी टोल नाका के पास 26-27 अप्रैल की देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ। इस घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। तीन अन्य सदस्य घायल हुए हैं, जिन्हें चांपा के एनकेएच अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उरगा थाना प्रभारी नवीन पटेल ने घटना की जानकारी दी। कोरबा बुधवारी निवासी सोनी परिवार चौथिया समारोह में चांपा गया था। कार्यक्रम के बाद वे 26-27 अप्रैल की रात करीब दो बजे लौट रहे थे। फरसवनी टोल नाका के आगे उनकी कार अचानक अनियंत्रित हो गई। तेज रफ्तार कार पहले सड़क के डिवाइडर से टकराई।

इसके बाद वह पलट गई और सड़क किनारे खड़ी हाइवा से भिड़ गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई और तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में मोंगरा सोनी (45 वर्ष), देवेंद्र सोनी (22 वर्ष) और प्रियांश शामिल हैं। मृतक परिवार व्यवसाय से जुड़ा है और उनका टेंट हाउस का कारोबार है।

हादसे के तत्काल बाद घायलों को उपचार के लिए चांपा लाया गया। मृतक देवेंद्र सोनी का शव जिला अस्पताल जांजगीर भेजा गया। मोंगरा सोनी और मासूम प्रियांश के शव बीडीएम अस्पताल चांपा में रखे गए हैं। वहां उनके पोस्टमार्टम की तैयारी की जा रही है। कार में सवार अन्य तीन घायल लोगों का इलाज एनकेएच अस्पताल में जारी है।

26 अप्रैल को जितेंद्र सोनी की बेटी की शादी थी। बीरेंद्र सोनी का परिवार इसी चौथिया कार्यक्रम में शामिल होने गया था। हादसे में मरने वाले और घायल हुए सभी लोग एक ही परिवार के हैं। इस घटना के बाद बस्ती में मातम छा गया है और परिजन दुखी हैं।

तीन सटोरिए गिरफ्तार : मोबाइल, नगदी सहित सट्टापट्टी बरामत… छावनी पुलिस की कार्रवाई
कोंडागांव मर्डर का खुलासा : एक थप्पड का बदला लेने कुल्हाड़ी से काट दिया सिर
कोरबा में शुरू होंगे दो और विद्युत संयंत्र, 12 हजार करोड़ होगा बजट…. CM बघेल आज रखेंगे आधारशिला
आईफा 2025: ओटीटी और डिजिटल एंटरटेनमेंट की शानदार रात, शोभा रियल्टी आईफा डिजिटल अवॉर्ड्स 2025 ने रचा इतिहास!
सवालों का जवाब नहीं दे पाने पर वित्त मंत्री ने जिलाधिकारी की लगाई क्लास
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, महिला की मौत दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, महिला की मौत
Next Article मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान : अंतिम व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान और बेहतर भविष्य की उम्मीद

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?