ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, महिला की मौत
Share
Notification Show More
Latest News
पूरी हुई दल्लीराजहरा- रावघाट नई रेल लाइन परियोजना, स्पीड ट्रायल रन सफल
September 22, 2026
गैर-आवासीय खेल अकादमियों में प्रवेश और प्रवेश नवीनीकरण के लिए चयन ट्रायल 23-24 सितम्बर को
September 22, 2026
छत्तीसगढ़ सर्व रविदास समाज  की आमसभा एवं शिक्षक सम्मान में दिखी सामाजिक एकजुटता
September 22, 2026
छत्तीसगढ़ रीजनल साइंस सेंटर में ‘द आर्ट ऑफ टीचिंग मैथेमैटिक्स: फ्रॉम फियर टू फैसिनेशन’ पर प्रशिक्षण 
September 22, 2026
चंपारण्य में श्री वल्लभाचार्य स्टैच्यू कॉम्प्लेक्स को केन्द्र की मंजूरी, पर्यटन मंत्री ने कहा- महत्वपूर्ण कदम
September 22, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BilaspurBreaking NewsChhattisgarhFeatured

दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, महिला की मौत

By Om Prakash Verma Published April 28, 2026
Share
दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, महिला की मौत
दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, महिला की मौत
SHARE

बिलासपुर। तोरवा थाना क्षेत्र में आज एक भीषण सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। लालखदान ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार कार ने एक ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक दुर्घटना में ऑटो सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति और ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह हादसा सुबह करीब 5:30 बजे हुआ। मस्तूरी थाना अंतर्गत मल्हार चौकी क्षेत्र के ग्राम धनगवां निवासी रणजीत डहरिया अपनी पत्नी बिरस बाई डहरिया के साथ गुजरात से रोजी-रोटी कमाकर वापस अपने गांव लौट रहे थे। दोनों रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात ट्रेन से बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे थे।

इसके बाद सोमवार सुबह करीब पांच बजे उन्होंने अपने घर जाने के लिए ऑटो क्रमांक सीजी 10 एजी 7221 किराए पर लिया। ऑटो जैसे ही लालखदान ओवरब्रिज के ऊपर पहुंचा, सामने से तेज रफ्तार में आ रही कार क्रमांक सीजी 04 वीए 3294 ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने बिरस बाई डहरिया को मृत घोषित कर दिया। वहीं उनके पति रणजीत डहरिया की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है। ऑटो चालक को भी गंभीर चोटें आई हैं, जिसमें उसके दोनों पैर टूटने की जानकारी सामने आई है। यह घटना अत्यंत दुखद और हृदय विदारक है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही तोरवा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। दुर्घटनाग्रस्त कार को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। तोरवा पुलिस ने इस मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है, ताकि हादसे के कारणों का पता चल सके।

You Might Also Like

पूरी हुई दल्लीराजहरा- रावघाट नई रेल लाइन परियोजना, स्पीड ट्रायल रन सफल

गैर-आवासीय खेल अकादमियों में प्रवेश और प्रवेश नवीनीकरण के लिए चयन ट्रायल 23-24 सितम्बर को

छत्तीसगढ़ सर्व रविदास समाज  की आमसभा एवं शिक्षक सम्मान में दिखी सामाजिक एकजुटता

छत्तीसगढ़ रीजनल साइंस सेंटर में ‘द आर्ट ऑफ टीचिंग मैथेमैटिक्स: फ्रॉम फियर टू फैसिनेशन’ पर प्रशिक्षण 

चंपारण्य में श्री वल्लभाचार्य स्टैच्यू कॉम्प्लेक्स को केन्द्र की मंजूरी, पर्यटन मंत्री ने कहा- महत्वपूर्ण कदम

Om Prakash Verma April 28, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अंतिम संस्कार के दौरान चली तेज हवा, देखते-ही-देखते पूरा घर जलकर राख, चिता की चिंगारी से जला आशियाना अंतिम संस्कार के दौरान चली तेज हवा, देखते-ही-देखते पूरा घर जलकर राख, चिता की चिंगारी से जला आशियाना
Next Article Road Accident: डिवाइडर से टकराकर हाइवा से भिड़ी कार, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, चौथिया कार्यक्रम से लौट रहे थे सभी Road Accident: डिवाइडर से टकराकर हाइवा से भिड़ी कार, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, चौथिया कार्यक्रम से लौट रहे थे सभी

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?