ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking News : बुजुर्ग ने युवक को कुल्हाड़ी से काटा, खुर्सीपार में खून से लथपथ मिली लाश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Breaking News : बुजुर्ग ने युवक को कुल्हाड़ी से काटा, खुर्सीपार में खून से लथपथ मिली लाश

By Mohan Rao
Published: April 26, 2026
Share
SHARE

भिलाई। दुर्ग जिले के खुर्सीपार थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह युवक की हत्या से सनसनी फैल गई। 30 वर्षीय युवक की मोहल्ले के एक 60 वर्षीय बुजुर्ग ने कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। सड़क किनारे युवक की गंभीर हालत में पड़ा हुआ था। मोहल्ले के लोग घायल युवक को अस्पताल ले गए लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद खुर्सीपार पुलिस ने आरोपी बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना खुर्सीपार थाना क्षेत्र वार्ड 44 लक्ष्मीनारायण नगर की है। मृतक युवक का नाम विक्रम सोना (30) बताया जा रहा है। विक्रम सोना ट्रासंपोर्ट नगर में हाइड्रा चलाने का काम करता था। रविवार की सुबह विक्रम का मोहल्ले के ही 60 वर्षीय मुरली उर्फ मुच्छू से विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि मुच्छू ने कुल्हाडी से विक्रम सोना पर जानलेवा हमला कर दिया।

इस हमले से विक्रम सोना गंभीर रूप से घायल हो गया और वहीं बेसुध होकर गिर गया। इसके बाद मुच्छू वहां से फरार हो गया। मोहल्ले वालों ने घटना की सूचना खुर्सीपार पुलिस को दी और घायल विक्रम को अस्पताल ले जाने लगे। अस्पताल पहुंचने से पहले ही विक्रम सोना की मौत हो गई। इधर खुर्सीपार पुलिस ने घटना के बाद आरोपी मुच्छू को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। घटना के बाद लक्ष्मीनारायण नगर में आक्रोश का माहौल है। बताया जा रहा है कि एक दिन पहले आरोपी मुच्छू के बेटे से विक्रम का विवाद हुआ था और रविवार को मुच्छू से विवाद हुआ। फिलहाल हत्या का कारण क्या है कि इसकी जांच में पुलिस जुटी हुई है।

फ्री फायर के प्यार में रफूचक्कर: घर से 1 लाख लेकर फरार लड़की त्रिपुरा में बांग्लादेश के बॉर्डर पर मिली, एक महीने से थी लापता
दुर्ग विधायक व छग वेयर हाउसिंग सोसायटी के अध्यक्ष अरुण वोरा को मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा… नीता लोधी को राज्य मंत्री का दर्जा… देखें पूरी सूची
केजरीवाल का बड़ा एलान, बोले- सरकार बनी तो 18 साल से ज्यादा उम्र की महिलाओं को हर महीने देंगे 1000 रुपये
रिलायंस फाउंडेशन और श्री मानव सेवा फाउंडेशन के तत्वाधान में निशुल्क कोवैक्सीन टीकाकरण शिविर
रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज: सचिन-युवी के दम से फाइनल में इंडिया लीजेंड्स, रोमांचक मैच में वेस्टइंडीज को हराया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article लोक धुनों की गूंज में सराबोर हुआ ‘युवा फेस्ट-2026’, नृत्य ने बांधा समां
Next Article अवैध खनन सरकार सख्त, संयुक्त कार्यवाही में 02 चैन  माउंटेन व 02 एक्सकेवेटर मशीनें जब्त

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?