ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्यमंत्री हेल्पलाइन वंचितों की आवाज अब सीधे पहुंचेगी शासन तक : रत्नावली कौशल
Share
Notification Show More
Latest News
रक्तदान, पौधरोपण से लेकर विद्यादान तक सेवा गतिविधियों से जुड़ेंगे नागरिक
योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन
September 25, 2026
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
September 25, 2026
प्रतिदिन हो रहा 6 से 8 लीटर दूध उत्पादन, गोबर से जैविक खाद मिलने से खेती की लागत भी हुई कम
उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश
September 25, 2026
बस्तर, नारायणपुर और बलरामपुर में झमाझम बरसे बादल
छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज
September 25, 2026
स्वस्थ शरीर और मानसिक शांति के लिए नियमित योग को जीवनशैली में अपनाने पर जोर
जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर
September 25, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedMungeli

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन वंचितों की आवाज अब सीधे पहुंचेगी शासन तक : रत्नावली कौशल

By Om Prakash Verma Published April 25, 2026
Share
डबल इंजन सरकार का नारी शक्ति को सम्मान: 5 नए मेडिकल कॉलेजों से बेटियां भी पहनेंगी डॉक्टर की सफेद कोट - रत्नावली कौशल
डबल इंजन सरकार का नारी शक्ति को सम्मान: 5 नए मेडिकल कॉलेजों से बेटियां भी पहनेंगी डॉक्टर की सफेद कोट - रत्नावली कौशल
SHARE

राशन से लेकर महिला सुरक्षा तक, हर समस्या का समाधान, सशक्त नारी समृद्ध छत्तीसगढ़ का मार्ग प्रशस्त करेगी
मुगेली/ भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन की पूर्व सदस्य रत्नावली कौशल ने प्रदेश के संवेदनशील एवं जननायक मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के द्वारा जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु ‘मुख्यमंत्री हेल्पलाइन’ प्रारंभ करने के ऐतिहासिक निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि यह हेल्पलाइन ‘सुशासन तिहार’ की भावना को साकार करने वाली क्रांतिकारी पहल है। मुख्यमंत्री जी ने यह सिद्ध कर दिया है कि भाजपा की सरकार केवल घोषणाओं की नहीं, बल्कि धरातल पर परिणाम देने वाली सरकार है। अब प्रदेश की माताएं-बहनें, किसान भाई, श्रमिक, अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग के बंधु एवं दिव्यांगजन अपनी पीड़ा को बिना किसी संकोच, बिचौलिए या कार्यालयों के चक्कर काटे सीधे शासन तक पहुंचा सकेंगे।

रत्नावली कौशल ने कहा कि विशेष रूप से महिलाओं के लिए यह हेल्पलाइन सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन का नया संबल बनेगी। घरेलू हिंसा, राशन-पेंशन में अनियमितता, स्व-सहायता समूहों की समस्या, आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य सेवाएं या कन्या शिक्षा से जुड़ी कोई भी शिकायत अब एक कॉल पर दर्ज होगी और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। यह ‘नारी शक्ति वंदन’ के संकल्प को सशक्त करने वाला कदम है।

रत्नावली कौशल ने अनुसूचित जाति वर्ग की पूर्व प्रतिनिधि होने के नाते कहा कि कांग्रेस शासन में वंचित समाज की आवाज दबा दी जाती थी, फाइलें दफ्तरों में धूल खाती थीं। परंतु मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी ने ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास’ को चरितार्थ करते हुए शासन को सीधे गरीब की झोपड़ी तक पहुंचा दिया है। छात्रवृत्ति, जाति प्रमाण पत्र, आवास योजना, सामुदायिक भवन या अत्याचार निवारण से जुड़े प्रकरणों में अब तत्काल सुनवाई होगी।

रत्नावली कौशल ने कहा कि यह हेल्पलाइन ‘डिजिटल छत्तीसगढ़’ और ‘संवेदनशील प्रशासन’ का संगम है। मुख्यमंत्री जी की यह पहल बताती है कि जब नीयत साफ हो और नेतृत्व सशक्त हो, तो व्यवस्था स्वयं जनता के द्वार पर आती है।

रत्नावली कौशल ने संकल्प व्यक्त किया कि भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष विभा अवस्थी के नेतृत्व में प्रत्येक कार्यकर्ता इस हेल्पलाइन का व्यापक प्रचार गांव-गांव, वार्ड-वार्ड तक करेगी। स्व-सहायता समूहों, मितानिनों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से अंतिम छोर पर बैठी बहन तक इसकी जानकारी पहुंचाई जाएगी, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति न्याय से वंचित न रहे।

रत्नावली कौशल ने प्रदेश की मातृशक्ति एवं समस्त नागरिकों से आह्वान किया कि मुख्यमंत्री जी की इस जनहितकारी पहल का भरपूर उपयोग करें और ‘सशक्त नारी — समृद्ध छत्तीसगढ़’ के निर्माण में भागीदार बनें। रत्नावली कौशल ने मुख्यमंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपके संवेदनशील नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मातृशक्ति के सम्मान, सामाजिक न्याय और सुशासन का नया कीर्तिमान स्थापित करेगा।

You Might Also Like

योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन

शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता

उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश

छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज

जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर

Om Prakash Verma April 25, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बस्तर मुन्ने कार्यक्रम से हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभ, बड़ेराजपुर में हुई समीक्षा बैठक
Next Article ‘डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम’ से खेत से लेकर सोशल मीडिया तक सशक्त होगा किसान : दक्ष वैद्य साहू मुख्यमंत्री हेल्पलाइन सुशासन का स्वर्णिम अध्याय: दक्ष वैद्य साहू

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?