कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के अंतागढ़ में सोमवार की सुबह परतापुर एरिया कमेटी के एसीएम रैंक के नक्सली दारसु ने समर्पण कर दिया है। दारसु ने नक्सलियों की खोखली विचारधारा को त्यागते हुए सरकार की मुख्यधारा में जुड़ने का निर्णय लेते हुए सरेंडर किया है। इस सरेंडर के बाद पुलिस अधिकारियों ने बचे नक्सलियों से भी हिंसा छोड़ समाज की मुख्यधारा से जुड़ने की अपील की है।

मिली जानकारी के अनुसार परतापुर एरिया कमेटी के एसीएम रैंक के नक्सली लीडर दारसु ने सोमवार को सरेंडर किया। दारसु पर पांच लाख रुपए का इनाम था। उसने बिना हथियार के मुख्यालय पहुंच पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। दारसु के सरेंडर करने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। वहीं दारसु से अन्य नक्सलियों के बारे में पूछताछ भी शुरू कर दी गई। फिलहाल इस सरेंडर को लेकर आला अधिकारियों के द्वारा फिर से अपील की है कि जो भी बचे नक्सली हैं वे नक्सलियों की विचारधारा को छोड़कर शासन की मुख्यधारा में जुड़कर नए जीवन की शुरुआत करें।




