ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: श्री रामलला दर्शन के लिए रवाना हुए बिलासपुर संभाग के 850 श्रद्धालु, केन्द्रीय मंत्री ने दिखाई हरी झंडी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BilaspurBreaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeatured

श्री रामलला दर्शन के लिए रवाना हुए बिलासपुर संभाग के 850 श्रद्धालु, केन्द्रीय मंत्री ने दिखाई हरी झंडी

By Mohan Rao
Published: April 15, 2026
Share
SHARE

बिलासपुर। श्री रामलला दर्शन योजना के तहत बुधवार को आस्था स्पेशल ट्रेन बिलासपुर संभाग के 850 श्रद्धालुओं को लेकर अयोध्या धाम के लिए रवाना हुई। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने श्रद्धालुओं से भरी विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, सीईओ जिला पंचायत संदीप अग्रवाल, मंडल रेल प्रबंधक राकेश रंजन, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग सिंह मौजूद थे।

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने इस अवसर पर कहा कि श्री रामलला दर्शन योजना श्रद्धालुओं की आस्था और विश्वास का सम्मान है, जिसके माध्यम से समाज के हर वर्ग को प्रभु श्रीराम के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह योजना मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशील सोच और जनकल्याणकारी दृष्टिकोण का सशक्त उदाहरण है। बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर गाजे-बाजे, पारंपरिक नृत्य, तिलक, फूल-मालाओं और पुष्प वर्षा के बीच श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं के चेहरों पर उल्लास और श्रद्धा के भाव थे। अयोध्या धाम के साथ-साथ वे श्रद्धालु काशी विश्वनाथ के भी दर्शन करेंगे।

दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालु बिलासपुर के श्रीकांत गुप्ता, तखतपुर के बलदाऊ गुप्ता और बिलासपुर निवासी कुवंरिया बाई ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रामलला के दर्शन करना उनके जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य है, जो मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए इतनी सुव्यवस्थित और सम्मानजनक व्यवस्था एक सपना साकार होने जैसा है। मुख्यमंत्री साय की संवेदनशीलता के कारण आज अनेक महिलाओं को श्री रामलला के दर्शन का अवसर प्राप्त हो रहा है, जिसके लिए वे उनके प्रति कृतज्ञ हैं। अन्य दर्शनार्थियों ने भी इसे अपने जीवन का अविस्मरणीय और भावनात्मक क्षण बताते हुए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

रेलवे का बड़ा फैसला- हाई स्पीड ट्रेनों में नहीं होंगे स्लीपर कोच
बीएसएफ की पहल पर कांकेर के नक्सल प्रभावित क्षेत्र के युवक युवतियों का जत्था विशाखापट्नम रवाना
Narva Development Plan: 404 करोड़ रूपए की राशि से 73 लाख से अधिक संरचनाओं का निर्माण प्रगति पर
बिग ब्रेकिंग: टाउनशिप में मिला पहला पॉजिटिव केस, बीएसएफ जवान निकला कोरोना संक्रमित, हाल ही में लौटा था दिल्ली से
कलेक्टर पुष्पेन्द्र मीणा का निर्देश : अतिक्रमण प्रभावितों का होगा व्यवस्थापन, शासन की योजना से जोड़कर देंगे लाभ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रोजगार चाहने वाला बनने के बजाय रोजगार देने वाला बनाएं- केन्द्रीय मंत्री ओंराव
Next Article नारी शक्ति वंदन पदयात्रा को जन-आंदोलन बनाएंगे, लोरमी में गूंजा महिला सशक्तिकरण का स्वर : रत्नावली कौशल नारी शक्ति वंदन पदयात्रा को जन-आंदोलन बनाएंगे, लोरमी में गूंजा महिला सशक्तिकरण का स्वर : रत्नावली कौशल

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?