विभा अवस्थी के मार्गदर्शन में हर जिले में चलेंगे जागरूकता शिविर एवं स्वरोजगार मेले
33% आरक्षण से गाँव की बेटी पहुंचेगी दिल्ली, ‘बेटी बचाओ से बेटी बढ़ाओ’ का दिया संदेश
मुंगेली/ केंद्र सरकार की ‘नारी शक्ति वंदन योजना’ के अंतर्गत भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अंजना देवी दास के नेतृत्व में महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा, स्वावलंबन एवं सामाजिक-राजनीतिक सहभागिता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज लोरमी नगर में भव्य ‘नारी शक्ति वंदन पदयात्रा’ का विशाल आयोजन किया गया। माता महामाया मंदिर के पावन प्रांगण से प्रारंभ होकर यह पदयात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए ठाकुर देव मंदिर में पूर्ण गरिमा के साथ संपन्न हुई।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं नारी शक्ति के प्रतीक स्वरूप दीप प्रज्ज्वलन तथा पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।पदयात्रा के शुभारंभ अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन की पूर्व सदस्य रत्नावली कौशल ने उपस्थित विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा माता महामाया और ठाकुर देव के आशीर्वाद से आज हम नारी शक्ति वंदन पदयात्रा का शंखनाद कर रहे हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ एक युगांतरकारी निर्णय है, जिसने भारत की बेटियों को केवल कल्याणकारी योजनाओं की लाभार्थी से ऊपर उठाकर देश की नीति-निर्माता बनाने का ऐतिहासिक मार्ग प्रशस्त किया है।लोकसभा और विधानसभाओं में 33% आरक्षण के माध्यम से अब गाँव की बेटी भी दिल्ली में बैठकर अपने गाँव, प्रदेश और देश की तकदीर लिखेगी।”

रत्नावली कौशल ने स्पष्ट किया कि यह पदयात्रा मात्र औपचारिक भ्रमण नहीं, अपितु सामाजिक चेतना का अभियान है। “हमें घर-घर तक यह विश्वास पहुँचाना है कि बेटी अब बोझ नहीं, बल्कि राष्ट्र का भविष्य और परिवार का गौरव है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, किसान, श्रमिक एवं पिछड़े वर्ग की बहनों को शिक्षा, कौशल विकास, मुद्रा लोन, स्वयं सहायता समूह, स्टार्टअप और डिजिटल साक्षरता से जोड़कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना ही हमारा लक्ष्य है।
रत्नावली कौशल ने बताया कि भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष विभा अवस्थी जी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले, मंडल एवं शक्ति केंद्र तक नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रावधानों को लेकर जागरूकता अभियान, विधिक साक्षरता शिविर, कौशल प्रशिक्षण एवं स्वरोजगार मेलों का सतत आयोजन किया जाएगा, ताकि प्रदेश की हर बेटी सम्मान, शिक्षा और समान अवसर के साथ राष्ट्र निर्माण में भागीदार बन सके।

महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अंजना देवी दास ने भाजपा के समस्त जिला व मंडल पदाधिकारियों, मातृशक्ति, महिला मोर्चा एवं समस्त कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा, “इस पदयात्रा को हमें जन-आंदोलन का स्वरूप देना है। जब तक समाज की अंतिम पंक्ति में खड़ी महिला शिक्षित, सुरक्षित और स्वावलंबी नहीं होगी, तब तक ‘विकसित भारत 2047’ का संकल्प अधूरा रहेगा। आइए, आज महामाया मंदिर से ठाकुर देव तक कदम से कदम मिलाकर चलें और यह प्रण लें कि प्रत्येक नारी का सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन सुनिश्चित करेंगे।”पदयात्रा में सम्मिलित मातृशक्ति ने ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ से बेटी बढ़ाओ’, ‘नारी शक्ति जिंदाबाद’, ‘33% आरक्षण-महिला सम्मान’ जैसे ओजस्वी नारों से अंकित तख्तियां थामकर जन-जागरण का प्रभावी संदेश दिया। पूरे मार्ग में ‘भारत माता की जय’ और ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम जिंदाबाद’ के गगनभेदी उद्घोष से वातावरण ऊर्जामय बना रहा।
गरिमामयी सहभागिता
पदयात्रा में मुख्य रूप से प्रदेश मंत्री श्रीमती शीलू साहू,जनपद अध्यक्ष श्रीमती वर्षा ठाकुर,मीडिया प्रभारी श्रीमती पूजा गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी श्रीमती सुशीला जायसवाल, श्रीमती लीना छाबड़ा, श्रीमती प्रेमा अग्रवाल, जिला महिला मोर्चा उपाध्यक्ष श्रीमती रत्ना कतले, लोरमी मंडल अध्यक्ष श्रीमती रेखा ठाकुर, मंत्री श्रीमती अनीता साहू, मंडल महामंत्री श्रीमती अंजनी शर्मा, श्रीमती प्रतिमा श्रीवास, महामंत्री श्रीमती गुड्डी खत्री, श्रीमती दुर्गा श्रीवास, श्रीमती रजनी कश्यप, श्रीमती रेखा शर्मा, श्रीमती त्रिवेणी, श्रीमती अंजली सारथी, श्रीमती निकिता डाकुर, श्रीमती भुनेश्वरी केशरवानी, श्रीमती संगीता रजक, श्रीमती सीमा पुष्पा, श्रीमती गंगोत्री,मंडल मंत्री श्रीमती उमा कात्यानी कोसले सहित भाजपा जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्षगण, मोर्चा-प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं सैकड़ों मातृशक्ति ने उत्साहपूर्वक भागीदारी दी।ठाकुर देव मंदिर परिसर में ‘भारत माता की जय’ एवं ‘नारी शक्ति जिंदाबाद’ के उद्घोष के साथ पदयात्रा का समापन हुआ।




