ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आईआईएसईआर में आईएटी 2026 माध्यम से प्रवेश के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 13 अप्रैल
Share
Notification Show More
Latest News
दूरस्थ ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों में शासकीय सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने पर विशेष जोर
सेवा सेतु पोर्टल से आम नागरिकों को घर के नजदीक मिलेंगी 900 से अधिक शासकीय सेवाएं
October 15, 2026
पांच लाख रुपये के ऋण से बढ़ाया कारोबार, परिवार के साथ मिलकर गढ़ रहीं आत्मनिर्भरता की राह
बिहान से हुनर को मिली नई पहचान, मूर्ति निर्माण से परिवार को सशक्त बना रहीं संतोषी प्रजापति
October 15, 2026
शाला नायक सुमन के हाथों कराया भूमिपूजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को किया सम्मानित
रामभांठा में 75 लाख रुपये की लागत से बनेगा नया हाई स्कूल भवन, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन
October 15, 2026
राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ के होनहार छात्र कृष्ण अग्रवाल का सम्मान, राष्ट्रीय स्पर्धा में दिखाई प्रतिभा
October 15, 2026
भिलाई के मूर्तिकार अंकुश का कमाल : नवरात्रि पर संगमरमर तराशकर बनाई मां दुर्गा की सूक्ष्म प्रतिमा
October 15, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhEducationFeaturedRaipur

आईआईएसईआर में आईएटी 2026 माध्यम से प्रवेश के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 13 अप्रैल

By Om Prakash Verma Published April 9, 2026
Share
आईआईएसईआर में आईएटी 2026 माध्यम से प्रवेश के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 13 अप्रैल
आईआईएसईआर में आईएटी 2026 माध्यम से प्रवेश के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 13 अप्रैल
SHARE

रायपुर/ आईआईएसईआर एप्टीट्यूड टेस्ट (आईएटी) 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक आ गई है। आगामी 13 अप्रैल, 2026 को आवेदन पोर्टल बंद हो जाएगा। भारत में विज्ञान शिक्षा और शोध की राष्ट्र स्तरीय प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने का यह अंतिम अवसर होगा। यह प्रवेश परीक्षा सम्पूर्ण देश के विद्यार्थियों के लिए है। इच्छुक उम्मीदवार https://www.iiseradmission.in/ पर आवेदन कर सकते हैं
आईआईएसईआर एप्टीट्यूड टेस्ट (आईएटी) इंडियन इंस्टिट्यूट्स ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च (आईआईएसईआर) का प्रवेश द्वार है। ये संस्थान उत्तरोत्तर मौलिक विज्ञान, इंटरडिसिप्लिनरी लर्निंग और अत्याधुनिक शोध में उत्कृष्टता के प्रमुख केंद्र बन गए हैं।

आईआईएसईआर बेरहामपुर, आईआईएसईआर भोपाल, आईआईएसईआर कोलकाता, आईआईएसईआर मोहाली, आईआईएसईआर पुणे, आईआईएसईआर तिरुवनंतपुरम और आईआईएसईआर तिरुपति में बीएस-एमएस (डुअल डिग्री) और 4 वर्षीय बीएस डिग्री प्रोग्राम में प्रवेश के इच्छुक उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट https://www.iiseradmission.in/ पर आईआईएसईआर एप्टीट्यूड टेस्ट (आईएटी 2026) के लिए रजिस्ट्रेशन कर लेने की सलाह दी जाती है।

आईएटी 2026 के माध्यम से सर्वप्रमुख 5 वर्षीय बीएस-एमएस डुअल डिग्री प्रोग्राम के साथ-साथ कई अन्य विशेषज्ञतापूर्ण और इंटरडिसिप्लिनरी कोर्स में प्रवेश दिए जाते हैं। ऐसे कोर्सेस की रेंज बड़ी हो रही है। इनमें आईआईएसईआर कोलकाता में कम्प्यूटेशनल और डेटा साइंस, आईआईएसईआर मोहाली में नवारंभ जियोलॉजी और एन्वायर्नमेंटल साइंस मेजर और आईआईएसईआर भोपाल और आईआईएसईआर तिरुपति में 4 वर्षीय बीएस और बी.टेक. प्रोग्राम शामिल हैं। प्रोग्राम में विविधता होने से विद्यार्थियों को शोध-केंद्रित परिवेश में प्योर साइंस, डेटा साइंस, अर्थशास्त्र और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने का मौका मिलता है।

आईएटी 2026 की महत्वपूर्ण तिथियाँ
● 13 अप्रैल, 2026: एप्लीकेशन पोर्टल बंद होने की तिथि
● 16-18 अप्रैल, 2026: एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार की समय अवधि
● 24 मई, 2026: एग्ज़ाम हॉल टिकट जारी होगा
● 7 जून, 2026: आईआईएसईआर एप्टीट्यूड टेस्ट (आईएटी) 2026- परीक्षा तिथि (सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे आईएसटी)
इस साल आईएटी में एक बड़ा बदलाव किया गया है। आईएटी का दायरा बढ़ाया गया है और यह अब कई सर्वोच्च संस्थानों के कुछ अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम के लिए भी मान्य होगा। इनमें आईआईटी, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (आईआईएससी), इंडियन एसोसिएशन फॉर द कल्टिवेशन ऑफ साइंस (आईएसीएस) और आईआईसीएसटी शिबपुर शामिल हैं। उम्मीद है कि इस नई पहल से उच्च गुणवत्ता के साथ विज्ञान की पढ़ाई अधिक सुलभ होगी और इच्छुक उम्मीदवार एक ही टेस्ट से मनपसंद शैक्षिक विकल्प प्राप्त करेंगे।

इच्छुक उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों के अनुसार आईएटी 2026 के लिए आवेदन करें:
* चरण 1 – आईआईएसईआर प्रवेश 2026 की वेबसाइट पर जाएँ: https://iiseradmission.in/
* चरण 2 – होमपेज पर ‘एप्लाई फॉर आईएटी-2026’ पर जाएँ
* चरण 3 – अगले पेज पर रजिस्टर कर यूजर आईडी और पासवर्ड प्राप्त करें
* चरण 4 – सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन के बाद सभी जरूरी डॉक्युमेंट्स अपलोड करें और उचित शुल्क का भुगतान कर आवेदन पत्र पूरा करें
उम्मीदवार सभी विवरण सही और सावधानीपूर्वक दें। कुछ विवरण आवेदन पत्र जमा हो जाने के बाद बदले नहीं जा सकते हैं।

आईआईएसईआर आरंभ से अनुसंधान में विद्यिार्थियों की भागीदारी को प्राथमिकता देता रहा है। उन्हें लैब वर्क, इंटर्नशिप और स्वतंत्र रूप कार्यरत प्रोजेक्ट में शामिल किया जाता है। पाठ्यक्रम में लचीलापन, फैकल्टी के गहन मार्गदर्शन और अंतर्विषयी अध्ययन सभी के संयोग से विद्यार्थियों को अपनी सुविधा से पढ़ते हुए नवीनतम वैज्ञानिक और प्रौद्योगिकी क्षेत्रों, जैसे कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा साइंस और डीप-टेक रिसर्च के लिए अधिक सक्षम बनाया जाता है।
आईएटी 2026 का आयोजन सम्पूर्ण भारत में इसके विभिन्न केंद्रों पर होगा। यह कंप्यूटर-आधारित परीक्षा होगी। इस व्यापक परीक्षा में कुल 60 प्रश्न होंगे, जिनमें से प्रत्येक विषय- जीवविज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित और भौतिक विज्ञान के 15 प्रश्न होंगे। परीक्षा कुल 180 मिनट की होगी। सभी प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे। प्रत्येक प्रश्न का सिर्फ एक सही उत्तर होगा।
● प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाएँगे
● प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक कटेगा
● अनुत्तरित प्रश्नों के लिए 0 अंक दिया जाएगा
● इस तरह आईएटी का अधिकतम अंक 240 होगा
आईएटी 2026 की पूरी प्रवेश प्रक्रिया में उम्मीदवारों की सहायता के लिए एक हेल्पडेस्क बनाया गया है (दूरभाष 91 7205457461 (कार्यदिवसों में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक); ईमेल- askjac2026@iiserbpr.ac.in)

You Might Also Like

सेवा सेतु पोर्टल से आम नागरिकों को घर के नजदीक मिलेंगी 900 से अधिक शासकीय सेवाएं

बिहान से हुनर को मिली नई पहचान, मूर्ति निर्माण से परिवार को सशक्त बना रहीं संतोषी प्रजापति

रामभांठा में 75 लाख रुपये की लागत से बनेगा नया हाई स्कूल भवन, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन

राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ के होनहार छात्र कृष्ण अग्रवाल का सम्मान, राष्ट्रीय स्पर्धा में दिखाई प्रतिभा

भिलाई के मूर्तिकार अंकुश का कमाल : नवरात्रि पर संगमरमर तराशकर बनाई मां दुर्गा की सूक्ष्म प्रतिमा

Om Prakash Verma April 9, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ में दुर्लभ गिलहरी का शिकार : रील बनाकर इंस्टा पर डाला… वन विभाग ने किया गिरफ्तार
Next Article ओडिशा और छत्तीसगढ़ के दूर-दराज़ के इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं को किया जा रहा मजबूत ओडिशा और छत्तीसगढ़ के दूर-दराज़ के इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं को किया जा रहा मजबूत

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?