ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कलेक्टर, एसएसपी और डीएफओ ने किया पीएम श्री विद्यालयों का निरीक्षण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

कलेक्टर, एसएसपी और डीएफओ ने किया पीएम श्री विद्यालयों का निरीक्षण

By Poonam Patel
Published: March 28, 2026
Share
शिक्षा की गुणवत्ता परखने उतरे अधिकारी
शिक्षा की गुणवत्ता परखने उतरे अधिकारी
SHARE

सूरजपुर। जिले में पीएम विद्यालयों की शैक्षणिक गुणवत्ता एवं व्यवस्थाओं को परखने के लिए वरिष्ठ अधिकारी स्वयं विद्यालयों में पहुंचे और निरीक्षण किया। कलेक्टर से लेकर पुलिस प्रमुख और वन विभाग आला अधिकारी तक सभी ने मैदान में उतरकर शिक्षा व्यवस्था का सीधा जायजा लिया।

केंद्र एवं राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी पीएम योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार ने जिलों के वरिष्ठ अधिकारियों को राज्य नोडल अधिकारी (SNO-PM SHRI) नियुक्त किया है। इस क्रम में सूरजपुर जिले से कलेक्टर एस. जयवर्धन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार ठाकुर एवं डीएफओ डी. पी. साहू को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

सूरजपुर विकासखंड अंतर्गत पीएम जयनगर का निरीक्षण कलेक्टर एस. जयवर्धन ने किया। उन्होंने विद्यालय में सेचुरेशन के 24 निर्धारित बिंदुओं की बारीकी से समीक्षा की, कमियों को चिन्हित किया और प्राचार्य को आवश्यक सुधार हेतु स्पष्ट निर्देश दिए।

इसी क्रम में सूरजपुर विकासखंड के पीएम प्राथमिक शाला राजापुर का निरीक्षण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार ठाकुर ने किया। ओड़गी विकासखंड अंतर्गत पीएम सेजस ओडगी का निरीक्षण डीएफओ डी. पी. साहू ने किया।

जिले के कलेक्टर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व डीएफओ का विद्यालय निरीक्षण हेतु स्वयं पहुंचना प्रशासन की शिक्षा के प्रति गंभीर प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। तीनों विद्यालयों के निरीक्षण के दौरान डीएमसी समग्र शिक्षा मनोज कुमार साहू, विकासखंड शिक्षा अधिकारी सूरजपुर हरेंद्र सिंह, खंड स्रोत समन्वयक मनोज मंडल एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

गौरतलब है कि 31 दिसंबर 2025 को प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित 50वीं PRAGATI बैठक में पीएम विद्यालयों के निरीक्षण हेतु संयुक्त सचिव स्तर एवं उससे वरिष्ठ अधिकारियों की टीम गठित करने के निर्देश दिए गए थे। उसी के अनुपालन में यह निरीक्षण अभियान संचालित किया जा रहा है। पीएम योजना के अंतर्गत चयनित इन विद्यालयों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप स्मार्ट क्लासरूम, आईसीटी लैब, अटल टिंकरिंग लैब एवं बेहतर खेल सुविधाओं के साथ गुणवत्तापूर्ण एवं अनुभवात्मक शिक्षा प्रदान की जा रही है। जिला प्रशासन के इस निरीक्षण अभियान का उद्देश्य इन विद्यालयों को आसपास के स्कूलों के लिए रोल मॉडल के रूप में स्थापित करना है।

शिफ्ट हुआ क्रेडा जोनल कार्यालय, सिविल लाइन दुर्ग में खुला नया दफ्तर, सभागायुक्त ने किया शुभारंभ
श्रमवीरों को मिठाई खिलाकर और कंबल भेंट कर उनके साथ बांटी नए वर्ष की खुशियां
वैक्सीन ब्रेकिंग: वैक्सीनेशन के लिए अभी और करना होगा इंतजार… भिलाई में कल भी नहीं होगा वैक्सीनेशन
सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवती से 10 लोगों ने किया गैंगरेप, दर्द में कराहते हुए स्कूटी चलाकर पहुंची मदद मांगने
बेंगलुरु में मासूम की अपहरण के बाद हत्या कर फरार आरोपी रायपुर से गिरफ्तार… टिकरापारा में छिपे थे तीन आरोपी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पीएम मोदी ने किया नोएडा में बने देश के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का उद्घाटन
Next Article भिलाई में युवक ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट बरामद…. सट्टा खाईवालों पर ब्लैकमेल का आरोप
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?