ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: किराए पर गाड़ियां लेकर गिरवी रखने वाले शातिर चढ़े पुलिस के हत्थे, 10 गाड़ियां जब्त
Share
Notification Show More
Latest News
रक्तदान, पौधरोपण से लेकर विद्यादान तक सेवा गतिविधियों से जुड़ेंगे नागरिक
योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन
September 25, 2026
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
September 25, 2026
प्रतिदिन हो रहा 6 से 8 लीटर दूध उत्पादन, गोबर से जैविक खाद मिलने से खेती की लागत भी हुई कम
उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश
September 25, 2026
बस्तर, नारायणपुर और बलरामपुर में झमाझम बरसे बादल
छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज
September 25, 2026
स्वस्थ शरीर और मानसिक शांति के लिए नियमित योग को जीवनशैली में अपनाने पर जोर
जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर
September 25, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

किराए पर गाड़ियां लेकर गिरवी रखने वाले शातिर चढ़े पुलिस के हत्थे, 10 गाड़ियां जब्त

By Mohan Rao Published March 27, 2026
Share
SHARE

भिलाई। दुर्ग जिले के मोहन नगर पुलिस ने किराए पर गाड़ियां लेकर दूसरे के पास गिरवी रख धोखाधड़ी करने वाले दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने ऐसी 10 गाड़ियां बरामद की हैं जिन्हें अलग अलग लोगों से किराए पर लिया। किराया भुगतान करने के बजाय उनकी गाड़ियों को ही गिरवी रख दिया। आरोपियों के खिलाफ मोहन नगर पुलिस द्वारा धारा 318(4), 316(5), 3(5) BNS के तहत कार्रवाई कर जेल भेजा गया।

दरअसल इस मामले में आकुब खान ने अमित कुमार सिंह, वरुण सलामे और ओमप्रकाश सिन्हा लिखित आवेदन प्रस्तुत किया था। उसने बताया कि इन तीनों ने उसकी गाड़ी किराए पर ली लेकिन भुगतान नहीं कर रहे हैं। यही नहीं दोनों ने उसकी गाड़ी को दूसरे के पास गिरवी रख रुपए ले लिए। इस मामले में मोहन नगर पुलिस ने इस मामले में धारा 318(4), 316(5), 3(5) बीएनएस के तहत नामजद आरोपी अमित कुमार सिंह, वरुण सलामे एवं ओमप्रकाश सिन्हा के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपी ने “माँ लक्ष्मी टूर एण्ड ट्रेवल्स” के नाम से लोगों से वाहन किराये पर लेकर संचालित करते थे, परंतु वाहन मालिकों को किराया भुगतान नहीं करते थे तथा वाहनों को अन्य व्यक्तियों के पास गिरवी रख देते थे। मामले की जांच के दौरान आरोपी अमित कुमार सिंह, उम्र 28 वर्ष, निवासी चारभाटा थाना बागनदी, जिला राजनांदगांव एवं वरुण सलामे, उम्र 25 वर्ष, निवासी बुधवारीपारा डोंगरगढ़ थाना डोंगरगढ़ को गिरफ्तार किया गया। वहीं तीसरा आरोपी ओम प्रकाश सिन्हा फरार है।

आरोपियों के कब्जे एवं उनके द्वारा गिरवी रखे गए वाहनों से कुल 09 चार पहिया वाहन एवं 01 मोटर साइकिल जप्त की गई। आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में थाना मोहन नगर पुलिस स्टाफ की सक्रिय एवं प्रभावी भूमिका रही, जिनके द्वारा त्वरित विवेचना कर आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी संख्या में वाहन बरामद किए गए। दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वाहन किराये पर देने से पूर्व संबंधित व्यक्ति व संस्था का सत्यापन अवश्य करें एवं बिना वैधानिक दस्तावेज के वाहन न दें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

जब्त की गई गाड़ियां

  1. महिंद्रा स्कार्पियो CG 08 BD 6198
  2. महिंद्रा स्कार्पियो CG 08 BL 4692
  3. सुजुकी अर्टिगा CG 04 NV 5897
  4. महिंद्रा थार CG 07 CS 0702
  5. स्विफ्ट कार CG 04 CG 084364
  6. टाटा पंच CG 08 AT 9355
  7. बुलेट मोटर साइकिल CG 08 BF 0260
  8. वरना कार CG 08 BG 2009
  9. बलेनो CG 04 QR 9772
  10. अर्टिगा CG 08 DC 5750

You Might Also Like

योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन

शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता

उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश

छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज

जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर

Mohan Rao March 27, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राष्ट्रीय बागवानी मिशन : किसान प्रमोद उद्यानिकी खेती से बना आत्मनिर्भर राष्ट्रीय बागवानी मिशन : किसान प्रमोद उद्यानिकी खेती से बना आत्मनिर्भर
Next Article ग्राम गिधली बसना हर घर जल ग्राम के रूप में प्रमाणित घर में पेयजल की सुविधा से समय का हो रहा बचत: रेखा भोई

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?