ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ में एलपीजी की जमाखोरी पर सख्ती, अब तक 102 स्थानों से 741 सिलेण्डर जब्त
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

छत्तीसगढ़ में एलपीजी की जमाखोरी पर सख्ती, अब तक 102 स्थानों से 741 सिलेण्डर जब्त

By Mohan Rao
Published: March 14, 2026
Share
एलपीजी
SHARE

सरकार ने स्पष्ट किया छत्तीसगढ़ में एलपीजी, पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक, जमाखोरी पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। राज्य शासन ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में घरेलू एलपीजी, पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है तथा इनकी उपलब्धता और वितरण की लगातार निगरानी की जा रही है। मुख्य सचिव  विकास शील द्वारा 12 मार्च को खाद्य विभाग के सचिव श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले तथा ऑयल कंपनियों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। इसके बाद 13 मार्च को संचालक खाद्य विभाग की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय नियंत्रण एवं मॉनिटरिंग समिति का गठन किया गया है।
केन्द्रीय खाद्य सचिव, उपभोक्ता मामले द्वारा 13 मार्च को वीडियो कांफ्रेंस के जरिये देश के सभी राज्यों के खाद्य सचिवों के साथ चर्चा के दौरान जानकारी दी गई कि देश में घरेलू एलपीजी एवं पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। इसके अलावा सभी राज्यों हेतु 48,240 किलोलीटर के अतिरिक्त केरोसिन का आबंटन जारी किये जाने, राष्ट्रीय स्तर के कंट्रोल के नियमित संपर्क में रहने तथा एलपीजी और पेट्रोल-डीजल की जमाखोरी और कालाबाजारी के विरूद्ध तत्काल कार्यवाही के निर्देश भी दिये गये हैं। सचिव, उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा देश में 40 आवश्यक वस्तुओं के दैनिक बाजार भाव वर्तमान में स्थिर बने रहने की जानकारी दी गई।
छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी की जमाखोरी को रोकने हेतु खाद्य विभाग तथा जिला प्रशासन की टीम द्वारा संदिग्ध स्थानों की आकस्मिक जांच की जा रही है तथा अब तक 102 स्थानों से 741 गैस सिलेण्डर जब्त किया जा चुका है। राज्य में सर्वाधिक 392 घरेलू एलपीजी सिलेण्डर रायपुर जिले में जब्त किये गये हैं तथा इसके पश्चात बिलासपुर जिले में 130 घरेलू एलपीजी सिलेण्डर जब्त किये गये है।
प्रदेश में इंडियन ऑयल कार्पाेरेशन द्वारा 02, हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पाेरेशन द्वारा 02 एवं भारत पेट्रोलियम कार्पाेरेशन द्वारा 01 एलपीजी बॉटलिंग प्लांट सहित कुल 05 बॉटलिंग प्लांट संचालित हैं जिनमें घरेलू एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है तथा इनकी पूर्ण क्षमता अनुसार बॉटलिंग का कार्य किया जा रहा है। बाटलिंग प्लांट से समस्त जिलों के कुल 540 एलपीजी वितरकों को रिफिल सिलेण्डर नियमित रूप से प्रदाय किया जा रहा है। राज्य में पेट्रोल एवं डीजल का भी पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है, जिन्हें 2,465 पेट्रोल-डीजल पंप के माध्यम से उपभोक्ताओं को प्रदाय किया जा रहा है।
ऑयल कपंनियों द्वारा रिफिल सिलेण्डर बुकिंग हेतु पिछली बुकिंग से 25 दिन का समय निर्धारित किया गया है, अतः सभी उपभोक्ता इसे ध्यान रखकर रिफिल सिलेण्डर की बुकिंग करावें ताकि सभी उपभोक्ताओं को सुगमता से घरेलू रिफिल सिलेण्डर प्राप्त हो सके। एक बार बुकिंग हो जाने के बाद पुनः बार-बार बुकिंग कराने का प्रयास न किया जावे। रिफिल सिलेण्डर की बुकिंग हेतु सभी उपभोक्ताओं के पास उनके वितरकों के प्रदाय नंबर उपलब्ध है, अतः उन निर्धारित नंबर पर ही ऑनलाईन बुकिंग व्यवस्था का लाभ लिया जावे।
राज्य में प्रतिदिन घरेलू एलपीजी, पेट्रोल एवं डीजल की उपलब्धता और वितरण की नियमित समीक्षा की जा रही है तथा इनकी कमी को लेकर किसी भी प्रकार की अफवाह या दुष्प्रचार से आम नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह राज्य शासन द्वारा दी जाती है। घरेलू एलपीजी एवं पेट्रोल तथा डीजल के वितरण तथा आपूर्ति संबंधी कोई भी शिकायत खाद्य विभाग के कॉल सेंटर नंबर 1800-233-3663 एवं 1967 में दर्ज की जा सकती है जिसका राज्य शासन एवं ऑयल कंपनियों द्वारा तत्परता से निराकरण किया जावेगा।
अनोखी पहल: बिना चुनाव के बनते हैं पंच और सरपंच, महिलाओं को लाते हैं आगे; जानिए क्यों करते हैं इस गांव के लोग ऐसा
अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना का सीएम साय ने किया शुभारंभ, बोले- निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए खुला बेहतर शिक्षा का रास्ता 
छत्तीसगढ़ सक्रिय पत्रकार संघ का दो दिवसीय प्रादेशिक अधिवेशन 27 व 28 जुलाई को कवर्धा में… मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री होगें शामिल
पूर्व विधायक के रिश्तेदारों की दबंगई, संपत्ति विवाद में घर का ताला तोड़कर जबरन घुसे, पुलिस ने डकैती, बलवा का अपराध किया दर्ज
पर्वतमाला परियोजना: सोनप्रयाग से केदारनाथ तक बनेगा रोपवे, 9 घंटे का सफर सिर्फ 36 मिनट में; कैबिनेट ने दी मंजूरी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ के सरकारी कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर सहित 700 पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ
Next Article छत्तीसगढ़ में आज से शुरू होगी ‘गौधाम योजना’, मुख्यमंत्री साय बिलासपुर से करेंगे शुभारंभ

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?