ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कांग्रेस के मुकेश मल्होत्रा की विधायकी खत्म, क्रिमिनल रिकॉर्ड छिपाना पड़ा भारी… रामनिवास होंगे नए MLA
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedMP NewsNational

कांग्रेस के मुकेश मल्होत्रा की विधायकी खत्म, क्रिमिनल रिकॉर्ड छिपाना पड़ा भारी… रामनिवास होंगे नए MLA

By Mohan Rao
Published: March 9, 2026
Share
भाजपा के राम निवास और कांग्रेस के मुकेश मल्होत्रा
SHARE

ग्वालियर। मध्यप्रदेश के विजयपुर विधानसभा के कांग्रेस विधायक को चुनावी हलफनामे में क्राइम रिकार्ड छिपाना भारी पड़ गया है। इस मामले में चुनाव हारने वाले भाजपा प्रत्याशी की याचिका पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। विजयपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा का चुनाव शून्य घोषित कर दिया गया है।

बता दें कि पूर्व मंत्री रामनिवास रावत ने याचिका दायर की थी। इस याचिका में कहा गया कि मुकेश मल्होत्रा ने उपचुनाव के दौरान जो नामांकन दाखिल किया था, उसमें अपने आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाई है। मल्होत्रा पर 6 आपराधिक मामले दर्ज थे जबकि उन्होंने नामांकन में केवल 2 मामले ही बताए। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान निर्वाचन प्रक्रिया में गड़बड़ी और तथ्यों को छिपाने को सही माना। हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच के जस्टिस जीएस अहलूवालिया ने आदेश देते हुए मल्होत्रा का चुनाव शून्य घोषित कर दिया। भाजपा के प्रत्याशी रहे रामनिवास रावत को दूसरे नंबर पर रहने पर विजयपुर से विधायक घोषित किया गया है।

कांग्रेस के मुकेश मल्होत्रा ने कार्यकाल शून्य घोषित किए जाने के बाद कहा कि वे सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे और न्याय की गुहार लगाएंगे। कांग्रेस नेता और वकील विवेक तन्खा ने कहा कि हम इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील करेंगे। हमने कोर्ट से निवेदन किया है कि सिर्फ कुछ जानकारी गलत दी गई, इसका मतलब यह नहीं है कि चुनाव में धांधली हुई थी। हमें भरोसा है कि मुकेश मल्होत्रा को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलेगी। पूर्व राज्यमंत्री और आदिवासी नेता मुकेश मल्होत्रा 2 मई 2024 को कांग्रेस जॉइन की थी। उन्होंने मुरैना जिले में आयोजित प्रियंका गांधी की चुनावी सभा में सदस्यता ली थी। विधानसभा चुनाव–2023 में मुकेश मल्होत्रा विजयपुर सीट से निर्दलीय मैदान में उतरे थे, तब पूरे क्षेत्र के आदिवासियों ने उनका साथ दिया था। वह पहले में भाजपा में थे, तब सरकार ने उन्हें सहारिया प्राधिकरण का अध्यक्ष बनाया था। विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने 2023 के चुनाव से पहले भाजपा का साथ छोड़ दिया था।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का छत्तीसगढ़ प्रवास.. तैयारियों को लेकर हुई उच्च स्तरीय बैठक
चिकित्सकों की अटूट सेवा भावना का स्वस्थ छत्तीसगढ़ के निर्माण में है अटूट योगदान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
बर्ड फ्लू: केरल में आपदा घोषित…. अब तक 1700 बत्तखों की मौत… यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब समेत कई राज्य अलर्ट पर
Big news : श्री शंकरा विद्यालय सेक्टर-10 की मान्यता पर संकट, गाइडेंस के लिए दुर्ग डीईओ ने संचालक को लिखा पत्र
सीएम उद्धव के परप्रांतियों पर बयान से सियायत तेज: कांग्रेस नेता रॉय ने राज्यपाल से की शिकायत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बिलासपुर सिम्स का जन औषधि केंद्र छत्तीसगढ़ में सर्वश्रेष्ठ घोषित
Next Article छत्तीसगढ़ से राज्यसभा के लिए भाजपा की लक्ष्मी वर्मा निर्वाचित, सीएम साय ने दी बधाई

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?