ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Crime : जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति व सौत सहित चार आरोपी गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Latest News
लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत 15 दिनों में जारी हुए जाति प्रमाण पत्र
पहाड़ी कोरवा परिवारों को मिला अधिकार, जाति प्रमाण पत्र बना शिक्षा और शासकीय योजनाओं की राह आसान
September 21, 2026
बिहान से मिली उड़ान, साय सरकार की योजनाओं से मजबूत हुआ आत्मविश्वास
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के महिला स्व-सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने के विजन की दिख रही जमीनी तस्वीर
September 21, 2026
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत संचालित गतिविधियों की समीक्षा की
सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाने के निर्देश
September 21, 2026
मन में बरसों से बसी थी रामलला के दर्शन की आस, साय सरकार की योजना से पूरा हुआ डोमन-पार्वती का सपना
कबीरधाम के दंपती ने विशेष ट्रेन से पहुंचकर किए रामलला और बाबा विश्वनाथ के दर्शन
September 21, 2026
सतत जांच, उपचार और विभागीय परामर्श से हुए पूरी तरह स्वस्थ
सेवा संकल्प अभियान : टीबी उन्मूलन कार्यक्रम : विजय को मिली टीबी से मुक्ति
September 21, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedJashpur

CG Crime : जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति व सौत सहित चार आरोपी गिरफ्तार

By Mohan Rao Published March 9, 2026
Share
महिला की हत्या के चार आरोपी गिरफ्तार
SHARE

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में तीन दिन पहले हुई हत्या के मामले में पुलिस ने दो महिलाओं सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जादू टोना के शव में महिला की बेरहमी से हत्या की गई। हत्या करने वाले कोई और नहीं बल्की महिला का पति व उसकी सौतन के साथ एक दंपति और थी। चारों ने मिलकर महिला के गुप्तांग में लकड़ी डाल दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामला जशपुर जिले के सन्ना थाना क्षेत्र की है।

दरअसल पुलिस को इसकी सूचना 6 मार्च को मिली थी। गट्टी महुआ निवासी प्रार्थी सहलू राम थाने पहुंचकर सूचना दी गई कि उसकी बड़ी बहन गोईदी बाई गट्टी महुवा स्थित अपने घर में मृत अवस्था में पड़ी हुई है।सूचना पर थाना सन्ना में मर्ग कायम कर जांच में लिया गया था। मर्ग जांच के दौरान पुलिस द्वारा घटनास्थल निरीक्षण करने पर मृतिका के शरीर तथा आसपास खून के निशान पाए गए। मृतिका के गुप्तांग में गंभीर चोट के चिन्ह मिले। प्रथम दृष्टिया हत्या के संदेह पर पुलिस के द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें डॉक्टर द्वारा प्रारंभिक रिपोर्ट में मृतिका की मृत्यु, कठोर व भोंथरे वस्तु से गुप्तांग में गंभीर चोट पहुंचने के कारण होना बताया गया। जिस पर थाना सन्ना में हत्या के लिए बीएनएस की धारा 103(1),3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान पुलिस को मृतका गोईदी बाई की सौतन फुला बाई पर संदेह हुआ। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की। पूछताछ में फुला बाई ने बताया कि 5 मार्च को उनका पति ठूपन राम,  गोईदी बाई व वह स्वयं गट्टी महुवा स्थित घर में थे। इस दौरान दोपहर करीबन 2.00 बजे फूला बाई व गोईदी बाई का किसी बात पर विवाद हो गया था, दोनों के बीच  मारपीट भी हुई थी। इसके बाद फूलो बाई व उसका पति ठूपनराम खेत की ओर चले गए। जहां सुनील राम व उसकी पत्नी सुरन्ती बाई खेत में बने एक झोपड़ी में बैठे थे।

कुछ देर बाद गोईदी बाई भी बर्तन धोने के लिए कुआं ढोड़ी की तरफ जाते दिखाई दी। ठूपन राम ने गोईदी बाई को रोका और उसे झोपड़ी में ले गया। झोपड़ी में सभी हडिया पी। इसके बाद सुनील राम ने यह आरोप लगाया कि उसके घर में बच्चा नहीं होने तथा उसके पिता को कैंसर होने के पीछे गोईदी द्वारा जादू-टोना करना है। इसके चलते सुनील राम ने गोईदी के बाल को पकड़कर उसे जमीन पर पटक दिया। इसके बाद अन्य ठूपन राम, फुला बाई ने गोइदी के हाथ पैर को पकड़ लिया।

इसके बाद सुरन्ती बाई व उसके पति सुनील राम मिलकर लकड़ी के डंडे को गोईदी के गुप्तांग में डाल दिया। इससे गंभीर चोट होने के कारण गोईदी बाई की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपियों ने शव को घर लाकर बिस्तर पर रख दिया और ऊपर कंबल डाल दिया। पुलिस के द्वारा आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा को जब्त कर लिया गया है। आरोपियों के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त सबूत पाए जाने पर ठूपन राम, फुला बाई, सुनील राम व सुरन्ती बाई को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी सन्ना उप निरीक्षक संतोष सिंह, सहायक उप निरीक्षक सिरद साय, महिला प्रधान आरक्षक पुन्नी यादव, व आरक्षक प्रवीण सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

You Might Also Like

पहाड़ी कोरवा परिवारों को मिला अधिकार, जाति प्रमाण पत्र बना शिक्षा और शासकीय योजनाओं की राह आसान

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के महिला स्व-सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने के विजन की दिख रही जमीनी तस्वीर

सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाने के निर्देश

कबीरधाम के दंपती ने विशेष ट्रेन से पहुंचकर किए रामलला और बाबा विश्वनाथ के दर्शन

सेवा संकल्प अभियान : टीबी उन्मूलन कार्यक्रम : विजय को मिली टीबी से मुक्ति

Mohan Rao March 9, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री साय वर्चुअल माध्यम से हुए शामिल, महिलाओं के खातों में किया 684 करोड़ रूपए का किया अंतरित, दी बधाई अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ग्राम छतौना में वृहद महतारी वंदन सम्मेलन आयोजित
Next Article महिला दिवस पर बहतराई में एक दिवसीय महिला खेल प्रतियोगिता आयोजित महिला दिवस पर बहतराई में एक दिवसीय महिला खेल प्रतियोगिता आयोजित

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?