ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई में 27–28 फरवरी को प्रथम अखिल भारतीय डाक पैरा खेल प्रतियोगिता, देशभर के 150 खिलाड़ी लेंगे भाग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedSports

भिलाई में 27–28 फरवरी को प्रथम अखिल भारतीय डाक पैरा खेल प्रतियोगिता, देशभर के 150 खिलाड़ी लेंगे भाग

By Mohan Rao
Published: February 26, 2026
Share
SHARE

भिलाई। छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल, रायपुर द्वारा भिलाई (जिला दुर्ग) में 27 एवं 28 फरवरी 2026 को दो दिवसीय प्रथम अखिल भारतीय डाक पैरा खेल प्रतियोगिता 2025–26 का आयोजन किया जा रहा है। यह राष्ट्रीय स्तर का आयोजन The Empyrean Hotel & Resort, दुर्ग बायपास (एन.एच.-6) मारुति सुजुकी एरीना के समीप आयोजित होगा।

कार्यक्रम का शुभारंभ 27 फरवरी 2026 को प्रातः 9:00 बजे दीप प्रज्वलन के साथ होगा। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. संजय तिवारी, कुलपति हेमचंद यादव विश्वविद्यालय होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य आयोजक श्री अजय सिंह चौहान, मुख्य पोस्टमास्टर जनरल, छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल द्वारा की जाएगी। विशेष अतिथि के रूप में गौकरण पाटिल (गोल्डन बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड – पेंटिंग, भिलाई) तथा श्री दिनेश कुमार मिस्त्री, निदेशक डाक सेवाएँ, छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल उपस्थित रहेंगे। उद्घाटन अवसर पर सरस्वती वंदना, मार्च-पास्ट तथा खेल शपथ के साथ प्रतियोगिताओं का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा। प्रतिभागी खिलाड़ी अनुशासन एवं उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। उसी दिन सायं 6:30 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा।

समापन समारोह 28 फरवरी 2026 को सायं 6:00 बजे आयोजित होगा, जिसमें मुख्य अतिथि प्रो. राजीव प्रकाश, निदेशक भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान भिलाई होंगे। इस अवसर पर विजेता एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के 14 डाक परिमंडलों से लगभग 150 विभागीय खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता में कैरम, शतरंज, बैडमिंटन तथा टेबल टेनिस स्पर्धाएँ आयोजित की जाएंगी।

डाक विभाग ने नागरिकों, विद्यार्थियों एवं खेल प्रेमियों से अपील की है कि वे कार्यक्रम में उपस्थित होकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करें तथा खेल भावना को प्रोत्साहित करें। यह आयोजन युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना तथा स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। आयोजकों ने नागरिकों से सपरिवार उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने का अनुरोध किया है।

छत्रपति शिवाजी का व्यक्तित्व एवं जीवन देता है राष्ट्र प्रेम की सीख- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
वीर सिपाहियों की कलाई न रहे सूनी -छत्तीसगढ़ की बहनों ने भेजे रक्षासूत्र और दिल से लिखे पत्र
भोलेबाबा की भक्ति में जमकर झूमें विधायक देवेंद्र यादव, हर हर महादेव के जयकारे से गूंज उठा सेक्टर-7
IPL 2022 Schedule: 65 दिन में 12 डबल हेडर, 26 मार्च को चेन्नई-कोलकाता में पहला मुकाबला
बिल्किस बानो मामला: दोषियों की रिहाई को चुनौती वाली याचिकाओं का निस्तारण के लिए सूचीबद्ध, सुप्रीम कोर्ट ने तय की तारीख
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ICICI Prudential Life launches Dividend Leaders 50 Index Fund for customers seeking stability and long-term wealth creation आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ ने स्थिरता और दीर्घकालिक स्तर पर धन सृजन करने के इच्छुक ग्राहकों के लिए लॉन्च किया डिविडेंड लीडर्स 50 इंडेक्स फंड
Next Article सीनीयर वुमेंस वनडे क्रिकेट : सेमीफाइनल में रेलवे से हारी छत्तीसगढ़ की महिला ब्रिगेड, 27 रनों से जीता

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?