ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ ने स्थिरता और दीर्घकालिक स्तर पर धन सृजन करने के इच्छुक ग्राहकों के लिए लॉन्च किया डिविडेंड लीडर्स 50 इंडेक्स फंड
Share
Notification Show More
Latest News
Bhilai Crime : विवाद के बाद पिकअप से कुचलकर युवक की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार
September 27, 2026
भारतीय वायु सेना ने छत्तीसगढ़ में बाढ़ में फँसे 12 नागरिकों को सुरक्षित बचाया
September 27, 2026
भिलाई नगर थाने की लावारिश वाहन नीलाम, दुर्ग पुलिस के खजाने में आए 12 लाख से ज्यादा
September 27, 2026
नक्सलवाद से प्रभावित रहे क्षेत्रों में शांति के साथ खुल रहे विकास और समृद्धि के नए द्वार : मुख्यमंत्री साय
September 27, 2026
थाने से भागा छेड़छाड़ का आरोपी तीन दिन बाद गिरफ्तार, रात में आता था घर, पुलिस ने की घेराबंदी
September 27, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Business

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ ने स्थिरता और दीर्घकालिक स्तर पर धन सृजन करने के इच्छुक ग्राहकों के लिए लॉन्च किया डिविडेंड लीडर्स 50 इंडेक्स फंड

By Om Prakash Verma Published February 26, 2026
Share
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ स्मॉलकैप 250 इंडेक्स फंड: भारत की उभरती कंपनियों में निवेश के साथ संपत्ति सृजन का अनूठा अवसर
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ स्मॉलकैप 250 इंडेक्स फंड: भारत की उभरती कंपनियों में निवेश के साथ संपत्ति सृजन का अनूठा अवसर
SHARE

* निवेश रणनीति- लगातार डिविडेंड भुगतान करने वाली मज़बूत कंपनियों में निवेश
* नियम-आधारित अनुशासित निवेश का दृष्टिकोण दीर्घकालिक स्तर पर धन सृजन करने में मदद करता है
* कई खंडों में विविधिकरण स्थिरता प्रदान करता है

आगरा/ आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने अपने यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान (यूलिप) के तहत डिविडेंड लीडर्स 50 इंडेक्स फंड लॉन्च किया है। यह नया फंड ग्राहकों को लगातार लाभांश (डिविडेंड) प्रदान करने वाली मज़बूत कंपनियों के स्टॉक में निवेश कर दीर्घकालिक स्तर पर धन सृजन करने में मदद करेगा।

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के मुख्य निवेश अधिकारी, श्री मनीष कुमार ने इस लॉन्च पर अपनी टिप्पणी में कहा, “डिविडेंड लीडर्स 50 इंडेक्स फंड ग्राहकों को लगातार डिविडेंड देने वाली मज़बूत कंपनियों में निवेश कर इक्विटी बाज़ार में भागीदारी करने का अनुशासित और पारदर्शी तरीका प्रदान करता है।

फंड की रणनीति चार स्तंभों पर टिकी है, जिसमें डिविडेंड भुगतान पर आधारित स्टॉक का चुनाव, मज़बूत वित्तीय स्थिति और स्थिर नकद प्रवाह के लिए गुणवत्ता पर विशेष ध्यान, कई खंडों में विविधीकरण और समय-समय पर समीक्षा और पुनर्संतुलन के साथ पारदर्शी, नियम आधारित और अनुशासित निवेश प्रक्रिया शामिल है।

यह नया फंड हमारे ग्राहकों को इस भरोसे के साथ निवेशित रहने में मदद करेगा कि उनका पोर्टफोलियो वित्तीय स्तर पर मज़बूत और विश्वसनीय कंपनियों के अनुरूप है। यह लॉन्च हमारे यूलिप ग्राहकों के लिए अनुशासित, पारदर्शी और उच्च गुणवत्ता वाले निवेशक बनने में मदद करेगा, साथ ही उन्हें जीवन सुरक्षा (लाइफ कवर) भी मिलेगी।”

यह फंड, बीएसई 500 डिविडेंड लीडर्स 50 इंडेक्स का अनुसरण करता है, जो बीएसई 500 से चुनी गई उन 50 कंपनियों के प्रदर्शन को ट्रैक करता है, जिन्होंने पिछले 10 साल में लगातार डिविडेंड दिया है। इंडेक्स में 50 शेयर होते हैं और इसे हर साल पुनर्संतुलित किया जाता है। फंड के ज़रिए, हम अपने ग्राहकों को उन कंपनियों तक पहुँच प्रदान कर रहे हैं, जिन्होंने समय के साथ वित्तीय मज़बूती और शेयरधारकों के प्रति प्रतिबद्धता दिखाई है।
इंडेक्स ने ऐतिहासिक तौर पर 30 जनवरी, 2026 तक तीन साल में 33.63%, पाँच साल में 30.96% और 10 साल में 20.40% का सालाना कुल रिटर्न दिखाया गया है, जो अनुशासित निवेश रणनीति के दीर्घकालिक क्षमता को रेखांकित करता है। हालाँकि, विभिन्न किस्म के नियमन से इंडेक्स के स्टॉक में ठीक उनके वज़न के हिसाब से निवेश की प्रक्रिया बाधित हो सकती है। नतीज़तन, ट्रैकिंग में चूक हो सकती है। यह फंड सक्रिय रूप से स्टॉक चुनने के बजाए इंडेक्स में शामिल स्टॉक को ट्रैक करते हुए निष्क्रिय, इंडेक्स के अनुरूप दृष्टिकोण अपनाता है।

डिविडेंड लीडर्स 50 इंडेक्स फंड कंपनी के कुछ लोकप्रिय यूलिप उत्पादों, जैसे- आईसीआईसीआई प्रू सिग्नेचर एश्योर, आईसीआईसीआई प्रू स्मार्टकिड एश्योर, आईसीआईसीआई प्रू स्मार्ट इंश्योरेंस प्लान प्लस (एसआईपी+) के साथ अन्य यूलिप उत्पादों के साथ उपलब्ध है, जो www.iciciprulife.com पर उपलब्ध हैं।

You Might Also Like

हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़

छत्तीसगढ़ में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस : आठ विभागों की 43 सेवाएं शामिल

महंगे क्रूड ऑइल के कारण सरकार का बड़ा फैसला; E22 से E30 इथेनॉल मिश्रण वाले पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी नहीं लगेगी

ऑर्बोसिस स्टार्टअप अवॉर्ड्स 2026 में इंदौर के टॉप 50 इमर्जिंग स्टार्टअप्स हुए सम्मानित

वेदांता एल्युमीनियम ने बाल्को में शॉप-फ्लोर पर ह्यूमनॉइड तैनात किया, इंडस्ट्री 4.0 को दी तेज़ी

Om Prakash Verma February 26, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article फरार आरोपियों की सूचना देने पर मिलेगा इनाम, बिलासपुर में एसपी का ऐलान
Next Article भिलाई में 27–28 फरवरी को प्रथम अखिल भारतीय डाक पैरा खेल प्रतियोगिता, देशभर के 150 खिलाड़ी लेंगे भाग

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?