ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: फाइलेरिया उन्मूलन महाभियान : कलेक्टर लंगेह ने दवा खिलाकर किया शुभारंभ
Share
Notification Show More
Latest News
बलौदाबाजार में राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने हाथों में उठाई झाड़ू
सेवा संकल्प अभियान : स्वच्छता एक आदत है जो धीरे-धीरे संस्कार बनेगी – मंत्री टंक राम वर्मा
October 6, 2026
पीजी में चाकू गोदकर युवक की हत्या, दोस्त से मिलने पहुंचा था, गर्लफ्रेंड से बदसलुकी पर हुआ विवाद
October 6, 2026
सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक आयोजनों के लिए गांव में ही उपलब्ध हुआ सुविधाजनक स्थान
ग्रामीणों की बहुप्रतीक्षित मांग हुई पूरी, जोरंडाझरिया को मिला नया सामुदायिक भवन
October 6, 2026
भारी बारिश के दौरान 255 लोगों को सुरक्षित निकालने वाली एसडीआरएफ टीम सम्मानित
October 6, 2026
शादी का प्रपोजल ठुकराने पर युवती पर करवाया एसिड अटैक, मास्टरमाइंड सहित दो गिरफ्तार
October 6, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedHealthRaipur

फाइलेरिया उन्मूलन महाभियान : कलेक्टर लंगेह ने दवा खिलाकर किया शुभारंभ

By Poonam Patel Published February 11, 2026
Share
दवाओं का अनिवार्य रूप से सेवन करने तथा लोगों को प्रेरित करने की अपील
दवाओं का अनिवार्य रूप से सेवन करने तथा लोगों को प्रेरित करने की अपील
SHARE

महासमुन्द। जिले में राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत सामूहिक दवा सेवन (एमडीए) महाभियान का शुभारंभ मंगलवार को शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महासमुन्द में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलेक्टर विनय कुमार ने हितग्राही चमेली निर्मलकर एवं अमावती ठाकुर को अपने हाथों से फाइलेरिया रोधी एल्बेन्डाजोल एवं डीईसी की दवा खिलाकर अभियान की शुरुआत की तथा आमजन को नियमित दवा सेवन के लिए प्रेरित किया।

यह महाभियान जिले में 25 फरवरी 2026 तक संचालित किया जाएगा। अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जाकर पात्र नागरिकों को फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन कराएगी तथा उन्हें बीमारी से बचाव एवं आवश्यक सावधानियों के प्रति जागरूक करेगी।

इस अवसर पर कलेक्टर लंगेह ने कहा कि फाइलेरिया मच्छरों के काटने से फैलने वाली एक गंभीर बीमारी है, लेकिन समय पर दवा सेवन एवं जनजागरूकता के माध्यम से इसे पूरी तरह समाप्त किया जा सकता है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा वितरित की जा रही दवाओं का अनिवार्य रूप से सेवन करें तथा अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें, ताकि महासमुन्द जिले को फाइलेरिया मुक्त बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक दवा पहुंचे और कोई भी इससे वंचित न रहे। इसके लिए स्वास्थ्य अमला पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव ने बताया कि फाइलेरिया शरीर के लसीका तंत्र को प्रभावित करने वाली बीमारी है, जो लंबे समय में हाथ-पैर अथवा शरीर के अन्य अंगों में असामान्य सूजन (हाथीपांव) का कारण बनती है। इससे पीड़ित व्यक्ति को बार-बार बुखार, सूजन एवं दर्द जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। यह बीमारी मच्छरों के माध्यम से एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलती है।

जिला कार्यक्रम प्रबंधक नीलू धृत लहरे ने जानकारी दी कि अभियान के प्रारंभिक दिनों में आंगनबाड़ी केंद्रों, स्कूलों, शैक्षणिक संस्थानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर बूथ लगाकर दवा सेवन कराया जाएगा।

जिला नोडल अधिकारी डॉ. वी.पी. सिंह ने आम नागरिकों से अपील की कि वे अभियान के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों का सहयोग करें तथा स्वयं एवं अपने परिवार के सभी पात्र सदस्यों को दवा अवश्य सेवन कराएं।

उन्होंने बताया कि फाइलेरिया से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय सामूहिक दवा सेवन, मच्छरों से बचाव एवं स्वच्छता बनाए रखना है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा वितरित की जा रही दवाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं तथा चिकित्सकीय निर्देशानुसार सेवन करने से बीमारी की रोकथाम संभव है। कार्यक्रम में जायति, यशवंत साहू, दीपक तिवारी, राहुल, एकेश्वर सहित मितानिन एवं स्वास्थ्य विभाग के समस्त अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

सेवा संकल्प अभियान : स्वच्छता एक आदत है जो धीरे-धीरे संस्कार बनेगी – मंत्री टंक राम वर्मा

पीजी में चाकू गोदकर युवक की हत्या, दोस्त से मिलने पहुंचा था, गर्लफ्रेंड से बदसलुकी पर हुआ विवाद

ग्रामीणों की बहुप्रतीक्षित मांग हुई पूरी, जोरंडाझरिया को मिला नया सामुदायिक भवन

भारी बारिश के दौरान 255 लोगों को सुरक्षित निकालने वाली एसडीआरएफ टीम सम्मानित

शादी का प्रपोजल ठुकराने पर युवती पर करवाया एसिड अटैक, मास्टरमाइंड सहित दो गिरफ्तार

Poonam Patel February 11, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कलेक्टर लंगेह ने विद्यार्थियों की काउंसलिंग कर परीक्षा के भय को दूर करने पर दिया बल जिले में 10वीं-12वीं परीक्षा संचालन हेतु केंद्राध्यक्षों का प्रशिक्षण संपन्न
Next Article मां से बिछड़कर खेत में पहुंचा चार माह का तेंदुए का शावक, ग्रामीणों के सहयोग से वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?