ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दुर्ग-भिलाई में ‘गोगो पेपर’ व हुक्का नेटवर्क पर पुलिस की मार, भारी मात्रा में नशे का सामान जब्त
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

दुर्ग-भिलाई में ‘गोगो पेपर’ व हुक्का नेटवर्क पर पुलिस की मार, भारी मात्रा में नशे का सामान जब्त

By Mohan Rao
Published: February 5, 2026
Share
नशे के सौदागरों पर दुर्ग पुलिस की कार्रवाई
SHARE

भिलाई। युवाओं को नशे के जाल से बचाने दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने रेड कर गोगो पेपर, हुक्का सामग्री और भारी मात्रा में नशीला तंबाकू बरामद किया है। एसएसपी विजय अग्रवाल के निर्देश पर 35 से अधिक टीमों द्वारा एक साथ रेड कार्रवाई की गई। इस मामले में 16 दुकानदारों पर , COTPA Act के तहत कार्रवाई की है। इस दौरान पुलिस ने करीब 2 लाख रुपए की नशीली सामग्री जब्त की है।

दुर्ग पुलिस द्वारा युवाओं में बढ़ते नशे के प्रचलन, विशेषकर गांजा सेवन को रोकने के उद्देश्य से एक विशेष अभियान संचालित किया गया। अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार 35 से अधिक पुलिस टीमों का गठन कर एक साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों में समन्वित रेड कार्रवाई की गई। रेड कार्रवाई के दौरान यह बात सामने आई कि शहर के विभिन्न पान ठेले, गुमटियां एवं डेली नीड्स दुकानों पर गांजा पीने के लिए ‘गोगो/रोलिंग पेपर’, चिलम, हुक्का फ्लेवर एवं प्रतिबंधित जर्दायुक्त पान मसाला का अवैध रूप से विक्रय किया जा रहा है।

इसके बाद संयुक्त टीमों द्वारा नियमानुसार तलाशी लेकर करीब 2 लाख रुपए मूल्य के भारी मात्रा में गोगो रोलिंग पेपर, हुक्का फ्लेवर, चिलम एवं प्रतिबंधित जर्दायुक्त पान मसाला जब्त किया गया। शैक्षणिक संस्थानों के आसपास एवं सार्वजनिक स्थलों पर COTPA Act के उल्लंघन पर संबंधित दुकानों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के अंतर्गत इस्तगासा प्रस्तुत कर पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। जब्त सामग्री की सप्लाई चेन (Backward Linkage) का भी पता लगाया गया है, जिनके विरुद्ध आगामी वैधानिक कार्रवाई प्रस्तावित है। कार्रवाई के दौरान मोहन नगर से 8, स्मृतिनगर से 5, नेवई से 2 एवं दुर्ग क्षेत्र से 1 दुकान पर रेड की गई। इस दौरान कुल 17 लोगों के खिलाफ काटपा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

आरोपियों का विवरण

  1. अभिनंदन सिंह, उम्र 30 वर्ष, प्रगति नगर
  2. चित्रांश साहू उर्फ सोनू, उम्र 23 वर्ष, रुआबांधा बस्ती, मिलाई (अमृत तुल्य चाय, रिसाली)
  3. विजेश बारवे, उम्र 44 वर्ष, मुखर्जी नगर, सिकोला भाठा, मोहन नगर (वेलकम पान पैलेस)
  4. देवेन्द्र भोसले, उम्र 20 वर्ष, सिकोला भाठा, दुर्ग (सुनील पान)
  5. शंकर लाल बंछोर, उम्र 65 वर्ष, संतराबाड़ी, मोहन नगर (बंछोर चाय पान जनरल)
  6. संजय कुमार बडानी, उम्र 48 वर्ष, संताराबाड़ी, दुर्ग (संजय पान मसाला)
  7. लोकेश कुमार साहू, उम्र 35 वर्ष, उरला, मोहन नगर (श्री गणेश किराना)
  8. कुशाल प्रजापति, उम्र 30 वर्ष, तितुरडीह, नयापारा, मोहन नगर (बनारसी पान भंडार)
  9. अर्जुन यादव, उम्र 46 वर्ष, सिकोला भाठा, मोहन नगर (यादव होटल)
  10. राजकुमार महोबिया, उम्र 39 वर्ष, लुचकी पारा, दुर्ग (अजय पान पैलेस)
  11. राजेश कुमार द्विवेदी, उम्र 57 वर्ष, पांच रास्ता, सुपेला (फायर पान पैलेस एवं डेली नीड्स, स्मृतिनगर)
  12. मनोज कुमार चौहान, मॉडल टाउन, स्मृतिनगर (पार्वती किराना स्टोर्स)
  13. त्रिवेणी साहू, उम्र 50 वर्ष, जुनवानी, स्मृतिनगर (पान ठेला, जुनवानी बस्ती)
  14. लक्की चंदानी, उम्र 43 वर्ष, कादम्बरी नगर, मोहन नगर (शीतल डेली नीड्स, स्मृतिनगर)
  15. भगवान साहू, हाउसिंग बोर्ड (गणेश पान दुकान, मॉल चौक, स्मृतिनगर/मिलाई)
  16. विमल जसवानी, उम्र 23 वर्ष, सिंधी कॉलोनी, दुर्ग (कला प्रोविजन स्टोर्स, इंदिरा मार्केट)

 

झीरम घाटी नक्सली हमले पर पूर्व गृह मंत्री के बयान से गरमाई सियासत, कांग्रेस नेताओं को लेकर कह दी ये बड़ी बात
राजधानी में पति-पत्नी ने की आत्महत्या, रात को दोनों में हुआ था विवाद, सुबह फंदे से लटकी मिली लाशें
नौकरी वापस दिलाने के नाम पर ठगी, बीएसपी के पूर्व सीनियर मैनेजर को लगा 25 लाख का चूना… जानिए कैसे ठगाया शख्स
एक बेड दे दो या उन्हें जान से मार दो, पिता को तड़पते देखा तो बेटे ने लगाई मार्मिक गुहार
खुर्सीपार में सेवा पंडाल व दुर्गा दरबार में पहुंचेंगे भाजपा के दिग्गज, पार्षद दया सिंह ने दिया निमंत्रण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ में खुलेंगे 4 नए उप पंजीयक कार्यालय, मिली प्रशासकीय स्वीकृति
Next Article तीन दिन छत्तीसगढ़ में रहेंगे केन्द्रीय गृह मंत्री शाह, 7 से 9 फरवरी तक दौरा, बस्तर पंडुम के समापन में होंगे शामिल

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?