गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां के भारत सिटी इलाके में एक ही परिवार की तीन नाबालिग बहनों ने बिल्डिंग की 9वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि तीनों बहनों को माता-पिता द्वारा ऑनलाइन गेमिंग खेलने से मना किया जिसके कारण यह खौफनाक कदम उठाया।

मली जानकारी के मुताबिक, टीलामोड़ थानक्षेत्र के भारत सिटी सोसायटी निवासी चेतन कुमार की तीन बेटियों, जिनकी उम्र 16 वर्ष, 14 वर्ष और 12 वर्ष, ने सामूहिक आत्महत्या कर ली। मामला मंगलवार आधीरात के बाद करीब 2:30 बजे का है। चेतन कुमार पत्नी के साथ दूसरे कमरे में सो रहे थे। तीनों बहनों ने अपने कमरे की खिड़की से छलांग लगा दी।
पुलिस के अनुसार तीनों बहने पिछले कुछ माह से ऑनलाइन गेम खेल रही थीं। कोरोना के बाद से तीनों पढ़ाई भी छोड़ चुकी थीं। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि चेतन कुमार ऑनलाइन ट्रेडिंग का करते हैं और तीन वर्ष से भारत सिटी सोसायटी में किराये पर रह रहे हैं, मूल रूप से दिल्ली निवासी हैं। तीनों शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिए हैं। मोबाइल कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।




