ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नेशनल हाइवे पर सेफ्टी : एनएचएआई ने दुरुस्त किए ब्लैकस्पॉट्स, प्रक्रिया में 200 करोड़ की परियोजनाएं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

नेशनल हाइवे पर सेफ्टी : एनएचएआई ने दुरुस्त किए ब्लैकस्पॉट्स, प्रक्रिया में 200 करोड़ की परियोजनाएं

By Mohan Rao
Published: January 18, 2026
Share
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्गों पर सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया—एनएचएआई) द्वारा चिन्हांकित ब्लैकस्पॉट्स पर सुधार कार्य किए जा रहे हैं। इसके साथ ही, अंडरपास और सर्विस रोड निर्माण से संबंधित परियोजनाओं के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और निर्माण से जुड़ी औपचारिकताएं प्रगति पर हैं।

एनएचएआई द्वारा सड़क सुरक्षा उपायों के तहत विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्ग खंडों पर रंबल स्ट्रिप्स, क्रैश बैरियर्स, सोलर ब्लिंकर, हाई-मास्ट लाइट्स तथा मानक साइन बोर्ड्स लगाए गए हैं। ये कार्य दुर्घटना संभावित स्थलों और व्यस्त मार्गों पर किए गए हैं। यातायात प्रवाह को व्यवस्थित करने और राष्ट्रीय राजमार्ग पार करने वाले स्थानीय आवागमन को सुव्यवस्थित करने के उद्देश्य से अंडरपास और सर्विस रोड निर्माण की योजना बनाई गई है।

अंडरपास और सर्विस रोड निर्माण के लिए टेंडर जारी
राष्ट्रीय राजमार्ग–53 के दुर्ग से महाराष्ट्र व छत्तीसगढ़ सीमा खंड पर सुंदरा, पेंड्री, चिचोला, महाराजपुर और सोमनी गांवों में लगभग 90 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से अंडरपास एवं सर्विस रोड निर्माण के लिए टेंडर जारी किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, रसमड़ा में लगभग 30 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से अंडरपास निर्माण की प्रक्रिया चल रही है। इसी प्रकार, राष्ट्रीय राजमार्ग–30 के रायपुर–सिमगा खंड पर सांकरा और सिलतरा में 80 करोड़ रुपण् से अधिक की अनुमानित लागत से अंडरपास निर्माण तथा चरोदा में लगभग साढ़े छह करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से बायपास क्रॉसिंग निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है।

इस प्रकार प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्गों पर कुल लगभग 206.85 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से अंडरपास और सर्विस रोड से संबंधित परियोजनाएं विभिन्न चरणों में हैं। एनएचएआई द्वारा इन संरचनात्मक कार्यों के माध्यम से राष्ट्रीय राजमार्गों पर यातायात व्यवस्था और सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने विकसित भारत @2047 आइडियास का किया शुभारंभ, राजभवन रायपुर में हुआ वर्चुअल प्रसारण
Weather : नौतपा का असर…. लगातार दूसरे दिन पारा 47 के करीब, मुंगेली व बिलासपुर रहे सबसे गर्म
किरायेदारों का खुद का मकान का सपना हो रहा पूरा, खूबसूरत गैलरी-वैंटिलेशन की अच्छी सुविधा के साथ शानदार लोकेशन भी
मांसपेशियों में है ऐंठन? उपचार के लिए अपनाएं ये आसान और प्रभावी घरेलू नुस्खे
शासन की किसान हितैषी योजना से राज्य का प्रत्येक त्योहार किसान का त्योहार प्रतित होता है: रविन्द्र चौबे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bhilai Breaking : सुपेला संडे बाजार में अतिक्रमण पर फिर चला बुलडोजर, निगम की टीम ने हटाया सड़क से कब्जा
Next Article shreekanchanpath 96 # 18 January 2026
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?