ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दुर्ग पुलिस की गिरफ्त में शातिर चोर गिरोह, चंद मिनटों में पार कर जाते थे बाइक… ऐसे पकड़ाए
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

दुर्ग पुलिस की गिरफ्त में शातिर चोर गिरोह, चंद मिनटों में पार कर जाते थे बाइक… ऐसे पकड़ाए

By Mohan Rao
Published: January 10, 2026
Share
शातिर चोर गिरोह पकड़ाया
SHARE

भिलाई। दुर्ग पुलिस ने शातिर बाइक चोर गिरोह को पकड़ने में सफलता पाई है। पुलिस ने दो नाबालिग सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके पास से पांच मोटरसाइकिल जब्त किया है। आरोपी इतने शातिर हैं कि चंद मिनटों में बाइक पार कर देते थे। चोरी की बाइक बेचने ग्राहक की तलाश के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

दरअसल इस मामले में उतई थाने में एक शिकायत दर्ज की गई। ग्राम तिलोदा बालोद निवासी रवि कुमार देशलहरे ने शिकायत दर्ज कराई। उसने अपनी शिकायत में बताया कि 4 जनवरी का सिकोलाभाठा से तिलोदा अपनी मोटर सायकल क्रमांक CG 07 BW 7150 से जा रहा था। रात्रि करीब 09.30 बजे के आसपास उमरपोटी तालाब के पास पहुंचा था टायलेट करने के लिए अपनी मोटर सायकल को तालाब किनारे खड़ा कर चला गया। वापस आकर देखा तों उसकी मोटर सायकल तालाब किनारे नहीं खड़ी थी। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया।

विवेचना दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बाजार चौक उतई में कुछ लड़के अपने पास रखी मोटर साइकिल को बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। इसके बाद एसीसीयू एवं उतई पुलिस द्वारा बाजार चौक उतई पहुंचकर संदेहियों को घेराबंदी कर हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। संदेहियों ने बताया कि 4 जनवरी को 1 मोटर साइकिल, 3 सफेद रंग की स्कूटी और एक होण्डा साइन मोटर साइकिल चोरी किया। सभी वाहनों को मरौदा रेलवे स्टेशन में खड़ी करना बताया। मामले में पुलिस ने आशीष चतुर्वेदी और उसके दो नाबालिग साथियों को गिरफ्तार किया और उनकी निशानदेही पर वाहनों को जब्त किया गया। आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 303(2) ,3(5) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई। कार्रवाई में निरीक्षक महेश ध्रुव, एएसआई राजेश सिंह, आरक्षक ध्रुव नारायण चन्द्राकर, दिलीप सिदार, राजीव दुबे, महेश यादव, संजय मिश्रा एवं एसीसीयू टीम की उल्लेखनीय भूमिका रही है।

Narayanpur : प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत, एक मजदूर घायल
छत्तीसगढ़ में 1491 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि… पिछले 24 घंटों में 14 मरीजों ने गंवाई जान
CG Big News : पुरानी रंजिश में दो युवकों ने किया खौफनाक कांड, अलाव ताप रहे युवक के प्राइवेट पार्ट में लगा दी आग
दृष्टि धामी ने सुनाई पहला ब्रेक मिलने की रोचक कहानी, इस किरदार के लिए समझाना पड़ा 14 लोगों को
छत्तीसगढ़ ग्रोथ एंड स्टेबिलिटी फंड विधेयक 2025 विधानसभा में पारित, वित्तीय स्थिरता और विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कॉस्मो ट्रेड एंड बिल्ड फेयर एक्सपो में बोले सीएम- विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में उद्यमियों की होगी महत्वपूर्ण भूमिका
Next Article क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर लाखों की ठगी, 6 फसदी मुनाफे का झांसा देकर फंसाए निवेशक

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?