ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दुर्ग में सशक्त ऐप का पब्लिक मॉड्यूल शुरू, लोग खुद ही ढूंढ सकेंगे चोरी हुए वाहन… आईजी ने किया शुभारंभ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

दुर्ग में सशक्त ऐप का पब्लिक मॉड्यूल शुरू, लोग खुद ही ढूंढ सकेंगे चोरी हुए वाहन… आईजी ने किया शुभारंभ

By Mohan Rao
Published: December 30, 2025
Share
सशक्त ऐप का पब्लिक मॉड्यूल का शुभारंभ
SHARE

भिलाई। दिसंबर 2024 में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा प्रदेशभर में सशक्त ऐप का शुभारंभ किया गया था। यह ऐप चोरी हुए वाहनों का एक एकीकृत (एकल) डेटाबेस है, जिसके माध्यम से पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी पेट्रोलिंग एवं नाकेबंदी के दौरान संदिग्ध वाहनों की जांच कर केवल एक क्लिक में यह जानकारी प्राप्त कर लेते थे कि वाहन चोरी का है या नहीं। इसी कड़ी में मंगलवार को दुर्ग में सशक्त ऐप के पब्लिक मॉड्यूल का शुभारंभ आईजी रामगोपाल गर्ग द्वारा किया गया।

भिलाई ब्रांच ICAI के सभागार कक्ष सिविक सेंटर भिलाई में बेहतर पुलिसिंग एवं पुलिस पब्लिक- पार्टनरशिप बढ़ाने हेतु सशक्त ऐप के पब्लिक मॉड्यूल का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर आईजी गर्ग ने बताया कि सशक्त एप की सफ़लता को देख कर कुछ लोगों द्वारा इसे आम जनता के लिए भी सुगम बनाने का सुझाव प्राप्त हुआ था। उसी क्रम में मंगलवार को सशक्त एप का पब्लिक मॉड्यूल शुरू किया जा रहा है। इस अवसर पर एसएसपी विजय अग्रवाल भी उपस्थित रहे। उन्होने इसे आमजनों की पुलिस कार्य में सहभागिता बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

मोबाइल फोन से ट्रैक कर सकेंगे चोरी का वाहन
सशक्त एप के पब्लिक मॉड्यूल के जारी होने से अब आम नागरिक भी अपने मोबाइल फोन पर एक क्लिक में किसी भी चोरी हुए वाहन की जानकारी जांच कर सकेंगे तथा संदिग्ध या चोरी के वाहन की सूचना पुलिस के अधिकारियों को दे सकेंगे। इससे वाहन चोरी के मामलों में त्वरित कार्रवाई संभव होगी और चोरी हुए वाहनों की बरामदगी और अधिक प्रभावी होगी।

पिछले साल 150 वाहन बरामद
स्मार्ट पुलिसिंग को बढ़ावा देते हुए पुलिस महानिरीक्षक राम गोपाल गर्ग ने बताया कि सशक्त ऐप के माध्यम से दुर्ग रेंज में पिछले एक साल में पुलिस जवानों द्वारा 150 से अधिक चोरी के वाहनों की सफलतापूर्वक बरामदगी की गई है। अब इस एप्प के पब्लिक मॉड्यूल के माध्यम से दुर्ग रेंज के लगभग 40 लाख नागरिक भी इस अभियान में सहभागी बन सकेंगे, जिससे वाहन चोरी पर और अधिक प्रभावी नियंत्रण संभव होगा।

प्ले स्टोरी से कर सकते हैं डाउनलोड
सशक्त एप को प्ले स्टोर से डाउनलोड करने के लिए ‘सशक्त सीजी पुलिस’ लिखना होगा, फिर एप्प को डाउनलोड कर बेसिक जानकारी देकर रजिस्ट्रेशन करना होगा, लॉगिन आई डी ओर पासवर्ड डालकर आप रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं, मुख्य पृष्ठ पर वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर सर्च कर चोरी/संदिग्ध वाहन की जानकारी प्राप्त नजदीकी थाने में संपर्क कर सकते हैं। इस ऐप के विकास एवं सफल क्रियान्वयन में योगदान देने वाली पूरी टीम की सराहना करते हुए पुलिस महानिरीक्षक द्वारा सभी को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ आर्मी पब्लिक फाउंडेशन के जवान, कल्याणी नशा मुक्ति केंद्र, चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश महामंत्री अजय भसीन, सीए भवन के अधिकारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सुखनंदन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अभिषेक झा सहित दुर्ग रेंज राजपत्रित अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। मंच का संचालन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री सुखनंदन राठौर एवं उप निरीक्षक डॉ. संकल्प राय के द्वारा किया गया।

स्कूल शिक्षा मंत्री यादव ने किया विद्यालयों का निरीक्षण, कहा- विद्यालयों में आवश्यक निर्माण एवं संसाधन कराएंगे उपलब्ध
सदन में विधेयक पर चर्चा के दौरान सीएम बघेल ने कहा- छत्तीसगढ़ का नया बजट ग्लोबल-मानवता और लोकल-जरूरतों के बीच संतुलन स्थापित करने वाला
अजीत डोभाल की अध्यक्षता में अफगानिस्तान पर दिल्ली में बैठक शुरू, सात देश शामिल
विधिक माप विज्ञान विभाग का वार्षिक सत्यापन शिविर की हुई शुरुआत…
टाउनशिप में गंदे पानी की समस्या: युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मो शाहिद ने बीएसपी प्रबंधन से कहा हम पिलाएंगे लोगों को पानी… प्लांट लगाने जमीन दे बीएसपी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नहर की सफाई में मजदूर को मिली मटकी… तोड़ा तो निकला मासूम का शव, जांच में जुटी पुलिस
Next Article नौतनवा, गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस की मांगों को लेकर सांसद-विधायक से मिला यूपी-बिहार रेलयात्री संघ

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?