ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई में केमिकल उद्योग के खिलाफ आक्रोश, पार्षद के नेतृत्व में कलेक्टर से की कार्रवाई की मांग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

भिलाई में केमिकल उद्योग के खिलाफ आक्रोश, पार्षद के नेतृत्व में कलेक्टर से की कार्रवाई की मांग

By Mohan Rao
Published: December 29, 2025
Share
कलेक्टर जनदर्शन में ज्ञापन
SHARE

भिलाई। भूमिगत टंकी का निर्माण कर उसमें केमिकल संग्रहित करने से भिलाई-चरोदा नगर निगम के ग्रामीण वार्ड जरवाय में भू जल स्रोत प्रदूषित हो रहा है। ग्रामीणों को केमिकल युक्त पानी पीने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। वहीं टंकी में संग्रहित केमिकल से उठने वाली दुर्गंध ने भी लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। ग्राम विकास समिति की बैठक में यहां के दो पुराने और एक नए बन रहे केमिकल स्टोर कंपनी को बंद किए जाने का प्रस्ताव पारित कर पार्षद के नेतृत्व में सोमवार को ग्रामीणों ने कलेक्टर जनदर्शन में ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही की मांग रखी है।

दरअसल भिलाई – चरोदा नगर निगम के वार्ड क्रमांक 4 ग्राम जरवाय के खसरा नंबर. 414/1 और 414/2 में जमीन मालिक गोविंद कुमार मंडल पिता रामदेव मंडल द्वारा टेथिस केम प्रायवेट लिमिटेड के नाम से केमिकल स्टोर कंपनी का निर्माण किया जा रहा है। कंपनी गेट के बाहर वेयर हाउस अंकित है। इसके अलावा दो अन्य कंपनी पूर्व से ही संचालित है जिसका विवरण खसरा नंबर 683/2 अंजना मसीह पति के.के. सिंह एवं खसरा नंबर 437 धनीराम अग्रवाल पिता देवकी प्रसाद अग्रवाल के नाम पर है। इन सभी कंपनियों को बंद कराने हेतु ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष की उपस्थिति में दिनांक 26 दिसंबर 2025 को बैठक हुआ। जिसमें समस्त ग्रामवासियों द्वारा एकमत होकर उक्त कंपनियों को बंद कराने का निर्णय लिया गया है।

जरवाय वार्ड के पार्षद भूपेंद्र वर्मा व वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज मढ़रिया ने बताया कि जरवाय गांव में पहले से ही दो केमिकल स्टोर कंपनी संचालित है। अब नया स्टोर का निर्माण गोविंद कुमार मंडल द्वारा किया जा रहा है। इन कंपनियों में भूमिगत टंकी का निर्माण कर केमिकल संग्रहित किया जाता है। टंकी से केमिकल का रिसाव होने से पूरे गांव का भू जल स्रोत प्रदूषित हो रहा है। शासकीय स्कूल के बाउंड्री से लगकर केमिकल कंपनी है। केमिकल की असहनीय दुर्गंध से स्कूली बच्चों को भारी परेशानी हो रही है और उनके स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पूर्व में भी कलेक्टर जनदर्शन में ग्रामीणों ने अपनी शिकायत किया है, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हो सकी है।

सड़क हादसे में घायल शख्स की मौत के बाद डॉक्टर पर लगा किडनी चोरी का आरोप, जांच के लिए कब्र खोदकर निकाली लाश
बचेली में बोले मुख्यमंत्री साय- जहां कभी गोलियों की गूंज थी, वहां अब सुनाई देता है विकास का शंखनाद
राज्यसभा चुनाव में हिस्सा लेने वाले भाजपा विधायक कोरोना पॉजिटिव
जनता से मिले विधायक देवेंद्र यादव: विकास कार्यों का किया निरीक्षण… समस्याओं का किया तत्काल निदान
मेंस्ट्रुअल हाइजीन वीकः वेदांता एल्यूमिनियम ने जमीनी स्तर पर जाकर मासिक धर्म संबंधी स्वास्थ्य के बारे में लोगों को किया जागरुक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big news : आईपीएस जितेंद्र शुक्ला NSG ग्रुप कमांडर नियुक्त, केन्द्र ने छत्तीसगढ़ सरकार को भेजा पत्र
Next Article भोरमदेव पर्यटन कॉरिडोर का भूमिपूजन 01 जनवरी को, डिप्टी सीएम शर्मा ने लिया तैयारियों का जायजा, अधिकारियों को निर्देश

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?