ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा : जशपुर में गणेश विसर्जन जुलूस में दौड़ी तेज रफ्तार बुलेरो, तीन की मौत और कई घायल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhCrimeFeaturedJashpur

छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा : जशपुर में गणेश विसर्जन जुलूस में दौड़ी तेज रफ्तार बुलेरो, तीन की मौत और कई घायल

By Mohan Rao
Published: September 3, 2025
Share
जशपुर में बड़ा हादसा, गणेश विसर्जन जुलूस में घुसी बुलेरो
SHARE

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में गणपति विसर्जन जुलूस में तेज रफ्तार बुलेरो ने कहर बरफाया। जिले के बगीचा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जुरुडांड में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान मंगलवार देर रात लगभग 10:30 बजे तेज रफ्तार बुलेरो जुलूस में घुस गई और लोगों को रौंदते हुए निकली। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और वहीं कई घायल हो गए हैं। मौके पर लोगों ने बुलेरो चालक की जमकरा धुनाई की जबकि बुलेरो सवार अन्य वहां से भाग गए। पुलिस ने चालक और बोलेरो को अपने कब्जे में ले लिया है और अन्य सवारों की तलाश कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार बोलेरो की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि उससे ठकराकर कई लोगों को हवा में उछल गए। बताया जा रहा है कि बुलेरो सवार अंबिकापुर से निकले थे और कुनकुरी की ओर जा रहे थे। हादसे में अरविंद (19) पिता तोबियस केरकेट्टा, विपिन कुमार प्रजापति (17) पिता देवनारायण व खिरोवती यादव (32) पत्नी हरीश यादव की मौत हो गई है। वहीं फकीर यादव, नीलू यादव, निरंजन राम, संदीप यादव, नारायण, देवंती, गुलापी बाई, याहूसु लकड़ा, संतोष प्रजापति, हेमंत यादव, उमा यादव, भुवनेश्वरी यादव, चंदा बाई, पिंकी, लीलावती प्रजापति, डमरूधर यादव, गायत्री यादव, आरती यादव, परमानंद यादव, अभिमन्यु, हेमानंद और बोलेरो चालक सुखसागर सहित 25 से ज्यादा लोग घायनल हो गए हैं। सभी घायलों को बगीचा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

विधायक, कलेक्टर व एसएसपी ने लिया जायजा
हादसे की सूचना के बाद जशपुर विधायक रायमुनि भगत देर रात अस्पताल पहुंचीं और घायलों व परिजनों से मुलाकात कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया। वहीं कलेक्टर रोहित व्यास और एसएसपी शशिमोहन सिंह भी मौके पर पहुंचे। कलेक्टर ने बताया कि मेडिकल टीम के साथ नायब तहसीलदार को अंबिकापुर भेजा गया है ताकि घायलों को हर जरूरी सुविधा मिल सके। हादसे को लेकर एसएसपी शशिमोहन सिंह ने कहा है कि हादसे के तुरंत बाद बोलेरो और चालक को पकड़ लिया गया है। फिलहाल प्रकरण की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ये कोई आम किसान नहीं इस जिले के कलेक्टर हैं, जो खेत में धान काटने से खुद को नहीं रोक पाए, फसल काटते हुए किसान को दी काम की सलाह
हर घर में पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने मिशन मोड पर करें काम-कलेक्टर डॉ. नरेन्द्र भूरे
Big Breaking: आय से अधिक संपत्ति मामले में गिरफ्तार IAS विश्नोई की पत्नी CM से मिली, ED पर लगाए गंभीर आरोप
साइंटिस्ट का दावा, 21 जून को सूर्य ग्रहण पर खत्म हो जाएगा कोरोना वायरस!
भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री बघेल, कहा- भगवान महावीर के संदेश आज और भी अधिक प्रासंगिक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आदि कर्मयोगी अभियान: विकसित भारत में सशक्त होगा जनजातीय समाज
Next Article हेलमेट उपयोग को लेकर कलेक्टर की गाइडलाइन, पंप संचालकों ने कहा- प्रशासन से समन्वय कर करेंगे लागू

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?