ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: चिरमिरी-नागपुर रेलवे लाइन परियोजना में भू-स्वामियों को राहत: नई मार्गदर्शिका से प्राथमिक प्रतिकर में 3.35 करोड़ रुपये की वृद्धि
Share
Notification Show More
Latest News
छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ, सिद्धार्थ शंभू होंगे सह-प्रभारी
BREAKING NEWS: छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ, सिद्धार्थ शंभू होंगे सह-प्रभारी
September 23, 2026
बिहान से जुड़कर पशुपालन और सब्जी उत्पादन को बनाया आय का जरिया, सालाना आय ढाई लाख रुपये तक पहुंची
प्रधानमंत्री की लखपति दीदी पहल से मिली नई उड़ान, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में निधि बनी लखपति दीदी
September 23, 2026
लखपति महिला पहल की राज्य स्तरीय स्टीयरिंग समिति की तृतीय बैठक संपन्न
लखपति महिला पहल की राज्य स्तरीय स्टीयरिंग समिति की तृतीय बैठक संपन्न
September 23, 2026
गर्भवती महिला समेत 4 गंभीर मरीजों की पहचान, तत्काल किया रेफर; कुआकोंडा के दुर्गम गांव में
11 किमी की राह पार कर लोहागांव पहुंची स्वास्थ्य टीम, 62 ग्रामीणों की जांच
September 23, 2026
‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ के संदेश के साथ समुदाय की भागीदारी बढ़ाने का अभियान
बच्चों की थाली बनी सामूहिक जिम्मेदारी, प्रदेश के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण और स्वच्छता पर जोर
September 23, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeatured

चिरमिरी-नागपुर रेलवे लाइन परियोजना में भू-स्वामियों को राहत: नई मार्गदर्शिका से प्राथमिक प्रतिकर में 3.35 करोड़ रुपये की वृद्धि

By Poonam Patel Published December 27, 2025
Share
नई मार्गदर्शिका से प्राथमिक प्रतिकर में 3.35 करोड़ रुपये की वृद्धि
SHARE

एमसीबी। रेल अधिनियम 1989 के अंतर्गत जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में चिरमिरी-नागपुर हॉल्ट नई ब्राड गेज रेलवे लाइन परियोजना हेतु अधिग्रहित की जा रही भूमि के मामलों में प्रभावित भू-स्वामियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। शासन द्वारा जारी नवीन मार्गदर्शिका उपबंध 2025-26 एवं अद्यतन बाजार मूल्य के आधार पर प्राथमिक प्रतिकर की राशि का पुनः परीक्षण कर उसे संशोधित किया गया है। इस प्रक्रिया में भूमि के बाजार मूल्य के साथ-साथ संरचनाओं, परिसंपत्तियों एवं अन्य वैधानिक मदों को ध्यान में रखते हुए नई गणना की गई है, जो संबंधित सभी हितग्राहियों पर लागू होगी।

नवीन मार्गदर्शिका लागू होने के पश्चात उपतहसील नागपुर, तहसील मनेन्द्रगढ़ के अंतर्गत चिरईपानी, सरोला, बंजी, खैरबना एवं सरभोका ग्रामों में अधिग्रहित भूमि के प्रतिकर में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। पुराने मार्गदर्शिका 2019-20 एवं तत्कालीन बाजार मूल्य के आधार पर जहां कुल प्राथमिक प्रतिकर राशि 6 करोड़ 1 लाख 56 हजार 713 रुपये आंकी गई थी, वहीं नवीन मार्गदर्शिका 2025-26 एवं वर्तमान बाजार मूल्य के अनुसार यह राशि बढ़कर 9 करोड़ 37 लाख 50 हजार 677 रुपये हो गई है। इस प्रकार कुल 3 करोड़ 35 लाख 93 हजार 964 रुपये की वृद्धि हुई है, जिससे बड़ी संख्या में प्रभावित किसानों एवं भू-स्वामियों को सीधा लाभ मिलेगा।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह संशोधित प्राथमिक प्रतिकर गणना अनंतिम है तथा दावा एवं आपत्तियों पर सुनवाई के पश्चात इसे अंतिम रूप दिया जाएगा। अपर कलेक्टर एवं प्राधिकृत अधिकारी (भू-अर्जन) अनिल कुमार सिदार के आदेशानुसार यह कदम शासन की नवीन नीति एवं पारदर्शी प्रक्रिया के अनुरूप उठाया गया है, जिससे रेलवे परियोजना के साथ-साथ प्रभावित नागरिकों के हितों की भी रक्षा सुनिश्चित हो सके। जिला प्रशासन द्वारा उक्त जानकारी के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु समाचार पत्रों में प्रकाशन के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

You Might Also Like

BREAKING NEWS: छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ, सिद्धार्थ शंभू होंगे सह-प्रभारी

प्रधानमंत्री की लखपति दीदी पहल से मिली नई उड़ान, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में निधि बनी लखपति दीदी

लखपति महिला पहल की राज्य स्तरीय स्टीयरिंग समिति की तृतीय बैठक संपन्न

11 किमी की राह पार कर लोहागांव पहुंची स्वास्थ्य टीम, 62 ग्रामीणों की जांच

बच्चों की थाली बनी सामूहिक जिम्मेदारी, प्रदेश के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण और स्वच्छता पर जोर

Poonam Patel December 27, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जशपुर में आधी रात शिक्षक के घर पर लूट, नकाबपोश बदमाशों ने चाकू से किया हमला
Next Article मैत्री गार्डन की पार्किंग में खड़ी कार जली, चंद मिनटों में हुआ खाक, दमकल कर्मियों ने पाया काबू

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?