ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राज्य स्तरीय ‘नई चेतना 4.0’ जेंडर अभियान में रायगढ़ को विशेष सम्मान, प्रबंधन सूचना प्रणाली के क्रियान्वयन में दर्ज की सर्वाधिक प्रविष्टि
Share
Notification Show More
Latest News
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
September 28, 2026
बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल
September 28, 2026
बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री चौधरी, बोले- हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार
September 28, 2026
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
September 28, 2026
धान खरीदी नीति से लेकर जल प्रबंधन और प्रशासनिक सुधारों की हुई समीक्षा
मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश
September 28, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Other

राज्य स्तरीय ‘नई चेतना 4.0’ जेंडर अभियान में रायगढ़ को विशेष सम्मान, प्रबंधन सूचना प्रणाली के क्रियान्वयन में दर्ज की सर्वाधिक प्रविष्टि

By Mohan Rao Published December 21, 2025
Share
SHARE

महिलाओं की सुरक्षा, गरिमा और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में प्रभावी पहल

रायगढ़। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ के अंतर्गत संचालित जेंडर अभियान के प्रभावी और योजनाबद्ध क्रियान्वयन के लिए रायगढ़ जिले को राज्य स्तरीय ‘नई चेतना 4.0’ जेंडर अभियान कार्यशाला में विशेष सम्मान से नवाजा गया है। यह उपलब्धि कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिजीत बबन पठारे के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन, जिला पंचायत तथा बिहान मिशन की टीम के समन्वित प्रयासों का परिणाम है।

राज्य स्तरीय ‘नई चेतना 4.0’ जेंडर अभियान कार्यशाला का आयोजन सर्किट हाउस, सिविल लाइन्स, रायपुर में किया गया, जहां रायगढ़ जिले को जेंडर अभियान की प्रबंधन सूचना प्रणाली (एमआईएस) का पूर्ण क्रियान्वयन करते हुए राज्य में सर्वाधिक प्रविष्टि दर्ज करने के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान जिले द्वारा समयबद्ध, सटीक और पारदर्शी सूचना प्रविष्टि के साथ-साथ जेंडर संवेदनशील कार्यों को प्राथमिकता देने के लिए प्रदान किया गया। जिले की ओर से यह सम्मान एनआरएलएम के जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री अविक बासु, जेंडर मास्टर ट्रेनर श्रीमती मेनका सिदार एवं एफएनएचडब्ल्यू मास्टर ट्रेनर श्रीमती गीतमला दीदी ने सर्किट हाउस, सिविल लाइन्स, रायपुर में उपस्थित होकर ग्रहण किया।

उल्लेखनीय है कि ‘नई चेतना 4.0’ एक माह की अवधि का राष्ट्रीय स्तर का विशेष अभियान है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं की सुरक्षा, गरिमा, समानता और आर्थिक आत्मनिर्भरता को सुदृढ़ करना है। यह अभियान दीनदयाल अंत्योदय राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित किया जा रहा है, जिसमें केंद्र सरकार के 11 विभागों की सहभागिता सुनिश्चित की गई है। अभियान के माध्यम से महिलाओं के विरुद्ध हिंसा की रोकथाम, जागरूकता, संस्थागत समन्वय और आजीविका सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दिया गया। रायगढ़ जिले को यह सम्मान जिला प्रशासन, जिला पंचायत, बिहान मिशन की टीम, जेंडर मास्टर ट्रेनर्स तथा जमीनी स्तर पर कार्यरत स्व-सहायता समूहों और कर्मचारियों के सुनियोजित प्रयास, बेहतर आपसी समन्वय और प्रभावी कार्यान्वयन के फलस्वरूप प्राप्त हुआ है।

You Might Also Like

‘डीपी वर्ल्ड नवा रायपुर ओपन 2026’ का आयोजन में शामिल हुए कपिल देव, देश-दुनिया के गोल्फ मानचित्र पर नई पहचान बना रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

एसएसपी ने ली अफसरों की मीटिंग : अपराध नियंत्रण, नवीन आपराधिक कानून व विवेचना को लेकर दिए निर्देश

रायपुर रेलवे स्टेशन के पार्सल परिसर में 500 किलो पनीर जब्त, जांच के के बाद पता चलेगा असली है या नकली

जमीन खरीदी के हिसाब-किताब के विवाद में जानलेवा हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार

राजमेरगढ़ बनेगा छत्तीसगढ़ का नया पर्यटन आकर्षण, कलेक्टर विजय दयाराम ने संभाली कमान

Mohan Rao December 21, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article प्रोजेक्ट संकल्प’ आश्रम-छात्रावासों के बच्चों का संवर रहा भविष्य, पढ़ाई के साथ रचनात्मक गतिविधियों, अनुशासन और व्यक्तित्व विकास पर जोर
Next Article बरसात में उफनते नदी-नाले अब नहीं रोकेंगे ग्रामीणों का रास्ता…  मुख्यमंत्री साय ने दी करोड़ों की सौगात

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?