ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दक्ष वैद्य ने उच्च शिक्षा मंत्री वर्मा से की विद्यार्थियों के लिए आर्थिक सहयोग की मांग
Share
Notification Show More
Latest News
shreekanchanpath 13 # 25 October 2026
October 25, 2026
84.53 लाख की लागत से बन रही 1.080 किमी पक्की सड़क
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से संवर रही ग्राम मोंगरी की राह
October 25, 2026
कवर्धा में मनरेगा की खुदाई के दौरान निकला मानव कंकाल, गांव में मचा हड़कंप
October 25, 2026
जिला प्रशासन ने रात में की कार्रवाई, वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर वाहनों सहित धान पुलिस को सौंपा
धान का अवैध परिवहन : झारखंड में दो पिकअप जब्त
October 25, 2026
बच्चों से आत्मीय संवाद कर पोषण, स्वास्थ्य और देखभाल की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण
October 25, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedOther

दक्ष वैद्य ने उच्च शिक्षा मंत्री वर्मा से की विद्यार्थियों के लिए आर्थिक सहयोग की मांग

By Om Prakash Verma Published December 7, 2025
Share
दक्ष वैद्य ने उच्च शिक्षा मंत्री वर्मा से की विद्यार्थियों के लिए आर्थिक सहयोग की मांग
दक्ष वैद्य ने उच्च शिक्षा मंत्री वर्मा से की विद्यार्थियों के लिए आर्थिक सहयोग की मांग
SHARE

धन की कमी से न हो विद्यार्थियों का भविष्य असुरक्षित
मंत्री ने कहा- कोई भी गरीब विद्यार्थी उच्च शिक्षा से नहीं रहेगा वंचित

भिलाई। भाजपा युवा नेता एव हिन्द सेना समाजसेवी संगठन युवा ब्रिगेड राष्ट्रीय अध्यक्ष दक्ष वैद्य साहू ने छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंकराम वर्मा से भेंट की। दक्ष वैद्य साहू ने मंत्री श्री वर्मा के विभागों से संबंधित कई अहम मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। श्री वैद्य ने उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे आर्थिक रूप से कमजोर तबके के विद्यार्थियों के हित में मंत्री टंकराम वर्मा को महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।

भाजपा युवा नेता दक्ष वैद्य साहू ने मंत्री टंकराम वर्मा से उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए गरीब तबके के विद्यार्थियों को शासन की ओर से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराए जाने की वकालत करते हुए कहा कि अक्सर कई युवा धन की तंगी आड़े आ जाने के कारण पढ़ाई बीच में ही छोड़ देने के लिए मजबूर हो जाते हैं। ऐसे में उनकी प्रतिभा दम तोड़ देती है। जबकि ऐसे युवाओं की सरकारी मदद से उच्च शिक्षा पूर्ण करा कर उनकी प्रतिभा को देश, राज्य और लोकहित में उपयोग किया जा सकता है। उनकी स्किल का उपयोग हम प्रधानमंत्री के विजन 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में कर सकते हैं।

दक्ष वैद्य साहू ने कहा कि इंजीनियरिंग, मेडिकल, पैरा मेडिकल कोर्सेस, लॉ की पढ़ाई काफी महंगी होती है। निजी कॉलेजों में फीस तो ऊंची रहती ही है, अध्ययन से संबंधित किताबें और उपकरण भी बड़े महंगे होते हैं। ऐसे में भारी भरकम खर्च उठा पाना गरीब तबके के विद्यार्थियों के बस में नहीं रह जाता। दक्ष वैद्य साहू ने उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा के समक्ष रखते हुए बताया कि कानून की किताबें इस कदर महंगी होती हैं कि आम विद्यार्थी उन्हें खरीद नहीं पाते। ऐसे में कई होनहार युवा जज और वकील बनने से चूक जाते हैं, जबकि उनमें प्रतिभा की कोई कमी नहीं रहती। दक्ष वैद्य साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान एवं जरूरतमंद युवाओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए आर्थिक सहायता की निहायत ही जरूरत है।

दक्ष वैद्य साहू ने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी उच्च शिक्षा मंत्री श्री वर्मा जी इस दिशा में जल्द ही कदम उठाएंगे। दक्ष वैद्य साहू ने कहा कि उच्च शिक्षा प्राप्त करने से युवाओं को न केवल व्यक्तिगत विकास का अवसर मिलता है, बल्कि यह प्रदेश के आर्थिक विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि में भी व्यापक बदलाव आ सकता है। दक्ष वैद्य साहू ने दोहराया- हमें उम्मीद है कि सरकार इस दिशा में जल्द ही कदम उठाएगी और युवाओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। मंत्री टंकराम वर्मा ने वैद्य की बातों को गौर से सुना और उन्हें आश्वस्त किया कि वे इस दिशा में जल्द ही कदम उठाएंगे। मंत्री श्री वर्मा ने कहा- हमारा लक्ष्य है कि छत्तीसगढ़ के युवाओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाए और वे अपने सपनों को साकार कर सकें। साथ ही वे छत्तीसगढ़ महतारी और भारत माता की सेवा में योगदान दे सकें। राजस्व विभाग और आपदा प्रबंधन से जुड़े मसलों पर भी दक्ष वैद्य ने मंत्री टंकराम वर्मा के समक्ष अपनी बात रखी।

दक्ष वैद्य साहू ने राज्य में नई तहसीलों और उप तहसीलों की स्थापना की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि ऐसा करके किसानों और आम लोगों के राजस्व संबंधी प्रकरणों का तेजी से निपटारा किया जा सकता है। किसान पूरी तरह चिंतामुक्त होकर खेती किसानी पर ध्यान दे सकेंगे और राज्य की कृषि उत्पादन दर में बढ़ोत्तरी ला सकेंगे। इस अवसर पर युवा नेता दक्ष वैद्य ने मंत्री टंकराम वर्मा को छत्तीसगढ़ के विकास में उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया और आशा व्यक्त की कि वे आगे भी प्रदेश के विकास के लिए काम करते रहेंगे।

You Might Also Like

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से संवर रही ग्राम मोंगरी की राह

कवर्धा में मनरेगा की खुदाई के दौरान निकला मानव कंकाल, गांव में मचा हड़कंप

धान का अवैध परिवहन : झारखंड में दो पिकअप जब्त

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

श्री रामलला दर्शन योजना से प्रदेश के श्रद्धालुओं को अयोध्या में निःशुल्क दर्शन का लाभ

Om Prakash Verma December 7, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कोंडापल्ली में संचार क्रांति का नया सवेरा, मोबाइल नेटवर्क पहुंचते ही नाच उठे ग्रामीण
Next Article shreekanchanpath 64 # 17 December 2025 shreekanchanpath 54 # 07 December 2025

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?