ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सूधखोरों ने बीएसपी कर्मी से लिए 10 लाख, तीन लाख के बदले लिए थे कोरे चेक, रिटायमेंट का पैसा वसूलने की थी साजिश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

सूधखोरों ने बीएसपी कर्मी से लिए 10 लाख, तीन लाख के बदले लिए थे कोरे चेक, रिटायमेंट का पैसा वसूलने की थी साजिश

By Mohan Rao
Published: December 6, 2025
Share
सूधखोर गिरफ्तार
SHARE

भिलाई। दुर्ग जिले के भट्टी थाना पुलिस ने सूदखोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। यहां एक भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारी को 3 लाख रुपए उधार देकर 10 लाख रुपए वसूल लिए। यही नहीं सूधखोरों ने बीएसपी कर्मी के रिटायरमेंट के रुपए भी लूटने का प्लान बनाया और बैंक में घेराबंदी भी की। इस मामले में शिकायत मिलने के बाद भट्टी पुलिस ने मामला दर्ज किया और तीन सूधखोरों को गिरफ्तार किया।

मिली जानकारी के अनुसार बीएसपी कर्मी ने घरेलू कार्य के लिए कुछ रुपए की आवश्यकता थी तब उसने प्रदीप नायक से रुपए मांगे। प्रदीप नायक ने एम कृष्णा रेड्डी उर्फ सोनू के माध्यम से जयदीप सिंह नामक व्यक्ति से 28 फरवरी 2025 को 3 लाख रुपए  ब्याज पर दिलवाया। बंधक के रूप में  प्रगति महिला नागरिक सहकारी बैंक सेक्टर दो का  5 नग कोरे चेक एवं दो पेपर पर एग्रीमेंट हस्ताक्षर कराकर रख लिया। जून 2025 में जयदीप सिंह को ब्याज सहित पूरी रकम वापस करने के बाद भी जयदीप सिंह ने अभी और ब्याज बचा है और रुपए देना पड़ेगा कहकर उसके चेक एवं एग्रीमेंट के पेपर वापस नहीं किए।

30 नवंबर 2025 को रिटायर होने के बाद बीएसपी कर्मी 3 दिसंबर को अपनी पत्नी के साथ महिला नागरिक सहकारी बैंक सेक्टर 2 में रकम ट्रांसफर करने  गया तो आरोपी जयदीप सिंह कृष्ण रेड्डी ,प्रदीप नायक अपने  8-10 साथियों के साथ बैंक पहुंचा और ब्याज में लिया उधारी रकम अभी तक नहीं दिए हो कहकर प्रार्थी एवं उसकी पत्नी को गंदी-गंदी गाली देने लगा। इसेक बाद 9 लाख रुपए को आरटीजीएस व माध्यम से व 1 लाख नगद कुल 10 लाख रुपए जबरदस्ती अपने परिचित के खाते में ट्रांसफर करा लिया।

मामले में शिकायत के बाद अपराध दर्ज कर विवेचना में पाया गया कि प्रदीप नायक, एम कृष्णा रेड्डी, ओम प्रकाश  एवं जयदीप सिंह द्वारा संगठित होकर उधारी में पैसा देकर प्रार्थी को डरा धमकाकर ब्याज में दिए रकम मिल जाने के बाद भी जबरदस्ती उससे एक लाख नगद एवं  9 लाख आरटीजीएस के माध्यम से उद्यापित करना पाया गया। आरोपियों के विरुद्ध धारा 296, 351(3), 308 (2),111, 3(5) बीएस एवं छत्तीसगढ़ ऋणीयों का संरक्षण अधिनियम 1937 की धारा 4 का अपराध सबूत पाए जाने से प्रकरण में शामिल आरोपी ओमप्रकाश, प्रदीप नायक, एम कृष्णा रेड्डी  को गिरफ्तार कर न्यायिक डिमांड पर भेजा गया l

मधुबनी स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में लगी भीषण आग, वीडियो में देखें अफरा-तफरी
खेतों में नहीं आता था पानी, किसान ने बांस-बोतलों से बना डाली अपनी ‘पवनचक्की’
सीएम साय की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक खत्म…. जानिए क्या-क्या हुए निर्णय
कुर्सी सम्भालते ही महापौर नीरज पाल एक्शन मोड में, कोविड की रोकथाम के लिए बुलाई अहम बैठक, शहर हित के लिए काम करना किया प्रारंभ
10 नवंबर को दुर्ग में होगी प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित पहुंचेगे कांग्रेस प्रभारी पुनिया व अन्य कांग्रेस नेता
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भिलाई में महिला टेलर से सेक्स की डिमांड, पत्नी के कपड़े सिलवाने के बहाने लिया नंबर, किडनैपिंग की भी धमकी
Next Article मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रामकथा पोस्टर एवं कैलेंडर का किया विमोचन
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?