ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जशपुर पुलिस ने जब्त किया 12 टन से ज्यादा, झारखंड से हो रहा था अवैध परिवहन, छत्तीसगढ़ में खपाने की थी तैयारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhCrimeFeaturedJashpur

जशपुर पुलिस ने जब्त किया 12 टन से ज्यादा, झारखंड से हो रहा था अवैध परिवहन, छत्तीसगढ़ में खपाने की थी तैयारी

By Mohan Rao
Published: November 27, 2025
Share
SHARE

जशपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के बीच अवैध परिवहन के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। जशपुर के सीमावर्ती राज्य क्रमशः झारखंड व उड़ीसा से लगे रास्तों पर नाकाबंदी की गई है, जहां जिला प्रशासन व पुलिस की संयुक्त टीम के द्वारा सीमावर्ती राज्यों से जशपुर जिले में अवैध रूप धान को लाने से रोकने के लिए 24 घंटे निगरानी की जा रही है। साथ ही मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया है। इस बीच जशपुर पुलिस ने झारखंड से अवैध रूप से छत्तीसगढ़ लाई जा रही है धान से भरे ट्रक को रोका और 12 टन से ज्यादा धान जब्त किया।

दरअसल थाना लोदाम पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि, थाना लोदाम क्षेत्रांतर्गत ग्राम पोड़ी के ग्रामीण रास्ते से होते हुए झारखंड राज्य की ओर से एक टाटा आईसर ट्रक जशपुर की तरफ आ रहा है, जिसमें भारी मात्रा में धान लोड है। जिस पर लोदाम पुलिस की टीम के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए, ग्राम पोड़ी के पास घेराबंदी कर संदिग्ध टाटा आईसर ट्रक क्रमांक CG04-MT-0273 को रोककर जब उसकी तलाशी ली गई। उसमें 12 टन 40 किलो धान मिला।

पूछताछ पर ट्रक चालक ने अपना नाम, केश कुमार उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम हाड़िया कला, थाना रेवती, जिला बलिया (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला बताया  तथा ट्रक के मालिक का नाम विश्वकर्मा पटेल बताया, जो कि उसी के गांव का रहने वाला है। ट्रक चालक ने बताया कि वह धान को झारखंड राज्य के ग्राम बारो से लोडकर , छत्तीसगढ़ ला रहा था। पुलिस के द्वारा वाहन चालक से धान  व वाहन से संबंधित दस्तावेजों को जब्त कर लिया गया है।

इसी प्रकार लोदाम पुलिस ने ग्राम जोड़तेला के ग्रामीण रास्ते से होते हुए एक संदिग्ध पिकअप वाहन क्रमांक JH -13G-7425  जिसमें धान लोड है, जिसे भी झारखंड से लेकर जशपुर की ओर लाया जा रहा है, जिस पर पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए, उक्त संदिग्ध पिकअप वाहन को भी ग्राम जोड़तेला के पास  घेराबंदी कर रोका गया, पिकअप वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 50 क्विंटल धान ,लोड मिला। पूछताछ पर पिकअप चालक व उसमें बैठे पिकअप के मालिक ने अपना नाम क्रमशः आनंद विनय कुमार व संजय प्रसाद बताया, जो कि  झारखंड राज्य के ग्राम मोकरा जिला गुमला के रहने वाला थे, उनसे भी पुलिस के द्वारा धान को झारखंड से छत्तीसगढ़ लाने सम्बन्धित दस्तावेजों की मांग  करने पर, उसके द्वारा कोई दस्तावेज पेश नहीं किया जा सका।

पुलिस के द्वारा उक्त दोनों संदिग्ध वाहन क्रमशः टाटा आईसर ट्रक क्रमांक  CG04-MT-0273  व पिकअप वाहन क्रमांक JH -13G-7425 को कुल 12 टन 90 किलो अवैध धान सहित पकड़कर, अग्रिम कार्यवाही हेतु जिला प्रशासन जशपुर को सौंपा गया है, जिला प्रशासन के द्वारा विधिवत कार्यवाही की जा रही है। मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि लोदाम क्षेत्र से पुलिस ने झारखंड राज्य से अवैध रूप धान ला रहे एक ट्रक व एक पिकअप से  12 टन 90 किलो धान को पकड़कर, जिला प्रशासन को सौंपा है, अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। कार्यवाही व  अवैध धान सहित ट्रक व पिकअप को पकड़ने में थाना प्रभारी लोदाम निरीक्षक हर्षवर्धन चौरासे, प्रधान आरक्षक प्रदीप लकड़ा, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल से आरक्षक धर्मेंद्र कुमार, लक्ष्मण कुशवाहा , अमर बेक तथा सुनील कुमार एक्का की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

सीएम बघेल का निर्देश: लघु उद्योगों में निर्मित सामान की मार्केटिंग को करें प्रोत्साहित, रेट कार्ड भी करें निर्धारित
कुरान से 26 आयतें हटाने के लिए याचिका, सुप्रीम कोर्ट ने नामंजूर कर लगाया 50 हजार का जुर्माना
सैकड़ों गांवों के मतदाताओं की पहली पसंद हैं रत्नावली, प्रत्याशी बनाने से होगी बड़ी जीत
​​​​​​​राजीव गांधी किसान न्याय योजना की इस साल की पहली किश्त 21 मई को जारी करेंगे: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
चुनाव आयोग ने 7 दिन बढ़ाई एसआईआर की डेडलाइन, अब 11 दिसंबर तक चलेगा पुनरीक्षण कार्य
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सुकमा के गोरगुंडा में नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, डीआरजी की महिला जवान घायल
Next Article महात्मा गांधी नरेगा की राज्य स्तरीय सशक्त समिति की बैठक सम्पन्न

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?