ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai Breaking : खंडहर की सीडियों के नीचे लावारिस हालत में मिली नवजात, डायल 112 की टीम ने पहुंचाया अस्पताल
Share
Notification Show More
Latest News
shreekanchanpath 333 # 16 September 2026
September 16, 2026
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने की ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा
September 16, 2026
सेवा संकल्प अभियान : शिवरीनारायण के महानदी घाट पर जलेंगे एक लाख दीप
September 16, 2026
सरगुजा संभाग के 6 जिलों की 44 सड़कों के लिए 1000 करोड़ से भी ज्यादा की स्वीकृति
September 16, 2026
विश्व सर्कुलर इकोनॉमी फोरम में छत्तीसगढ़ की सक्रिय सहभागिता, कचरे से संसाधन बनाने की तकनीकों पर मंथन
September 16, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Bhilai Breaking : खंडहर की सीडियों के नीचे लावारिस हालत में मिली नवजात, डायल 112 की टीम ने पहुंचाया अस्पताल

By Mohan Rao Published November 17, 2025
Share
जामुल थाना क्षेत्र में मिली नवजात बच्ची
SHARE

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के गोकुल नगर में सोमवार को खंडहरनुमा मकान में नवजात मिली। रोने की आवाज सुनकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। डायल 112 की टीम जब पहुंची तो नवजात सीडियों के नीचे शाल से लिपटी हुई थी। टीम ने पहले नवजात की सांसे चेक की और उसके बाद उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में मेडिकल टीम नवजात की देखरेख कर रही है। इधर पुलिस ने नवजात को इस हालत में छोड़कर जाने वालों की पतासाजी कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार जामुल थाना क्षेत्र के कुरुद में गोकुल नगर से लगे अयोध्या नगर में एक खंडहर नुमा मकान में नवजात के रोने की आवाज सुनाई दी। वहां से गुजर रहे लोगों ने आवाज सुनी और पुलिस को सूचना दी। सुबह करीब 7 बजे जामुल थाने की डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने नाबालिग को देखा तो उसकी सांसे चल रही थी। तत्काल टीम ने नवजात को जिला अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि नवजात 20 से 22 दिन की है। फिलहाल जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस ने शुरू की परिजनों की तलाश
नवजात को इस हालत में छोड़कर जाने वाले माता पिता की तलाश में पुलिस लग गई है। आसपास के सीसी टीवी फुटेज खंगालने के साथ ही पुलिस यह भी पता लगा रही है कि हाल ही में किसी महिला ने बच्चे को जन्म दिया हो। इसके साथ ही आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। जिस तरह से नवजात को शाल में लपेटकर का छोड़ा गया उससे प्रतीत होता है कि सोमवार तड़के ही यह काम किया गया है। पुलिस ने बताया कि नवजात बच्ची पूरी तरह सुरक्षित है और मेडिकल टीम लगातार उसकी निगरानी कर रही है। एएसपी पद्मश्री तंवर ने कहा थाना जामुल में गोकुलधाम में अयोध्या नगर में एक खंडहर है, उसकी सीढ़ियों पर एक नवजात बच्ची मिली है। जिसे डायल-112 की सहायता से जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। लावारिस हालत में मिली बच्ची के परिजनों की तलाश की जा रही है।

You Might Also Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने की ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा

सेवा संकल्प अभियान : शिवरीनारायण के महानदी घाट पर जलेंगे एक लाख दीप

सरगुजा संभाग के 6 जिलों की 44 सड़कों के लिए 1000 करोड़ से भी ज्यादा की स्वीकृति

विश्व सर्कुलर इकोनॉमी फोरम में छत्तीसगढ़ की सक्रिय सहभागिता, कचरे से संसाधन बनाने की तकनीकों पर मंथन

‘डीपी वर्ल्ड नवा रायपुर ओपन 2026’ का आयोजन में शामिल हुए कपिल देव, देश-दुनिया के गोल्फ मानचित्र पर नई पहचान बना रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Mohan Rao November 17, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ‘युवा नवाचार से सजेगा आत्मनिर्भर भारत का भविष्य’ — उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा
Next Article पंडुम कैफे का शुभारंभ बस्तर में नक्सल उन्मूलन की दिशा में हो रहे सकारात्मक परिवर्तन का प्रेरक प्रतीक – मुख्यमंत्री साय

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?