ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, गर्भवती होने पर छोड़ा… जशपुर में जमानत लेकर हुआ फरार… अब गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Latest News
छत्तीसगढ़ में योग को बढ़ावा देने लोगों तक पहुंचाएं योग की गतिविधियां – मंत्री जायसवाल
September 17, 2026
बडौदा पर छत्तीसगढ़ की शानदार जीत, 7 विकेट से हराया… अनुज व विकल्प चमके
September 17, 2026
डॉक्टर बनना मंजिल नहीं, समाज की सेवा करना असली लक्ष्य – डिप्टी सीएम विजय शर्मा
September 17, 2026
भैयाथान क्षेत्र में 34 करोड़ से अधिक के सड़क विकास कार्यों की मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने दी सौगात
September 17, 2026
आशीर्वाद के दीयों से जगमगाएगा बिलासपुर, शाम 7 बजे जिले में एक साथ जलेंगे 10 लाख दीप
September 17, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedRaipur

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, गर्भवती होने पर छोड़ा… जशपुर में जमानत लेकर हुआ फरार… अब गिरफ्तार

By Mohan Rao Published November 16, 2025
Share
दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
SHARE

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दरअसल दुष्कर्म के कारण युवती गर्भवती हो गई तो आरोपी ने शादी से इंकार कर दिया था। इस मामले में शिकायत मिलने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। इसके बाद आरोपी को जमानत मिली तो वह फरार हो गया। इस मामले में कोर्ट स्थायी वारंट निकाला। जशपुर पुलिस ने खोजबीन शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर फिर से जेल भेज दिया।

बता दें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में पुराने प्रकरणों में फरार आरोपियों की धर पकड़ हेतु विशेष अभियान ऑपरेशन अंकुश चलाया जा रहा है, जिसके तहत जशपुर पुलिस को दुष्कर्म के मामले में फरार एक स्थाई वारंटी को पकड़ने में सफलता मिली है। वर्ष 2022 में थाना तुमला क्षेत्रांतर्गत एक 27 वर्षीय युवती ने थाना तुमला में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि, थाना तुमला क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम का रहने वाला रामेश्वर उर्फ रमेश सिंह ने शादी का झांसा देकर युवती से लगातार दुष्कर्म करता रहा। इस कारण युवती गर्भवती हो गई तो शादी से इंकार करने लगा। मामले की शिकायत के बाद थाना तुमला में धारा 366, 376(2)(N) व एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(2)(v) के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी रामेश्वर उर्फ रमेश सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया था।

आरोपी रामेश्वर उर्फ रमेश सिंह  न्यायालय से जमानत मिलने के बाद से फरार था। न्यायालय के द्वारा बार बार नोटिस जारी करने के बाद भी वह न्यायलय में उपस्थित नहीं हो रहा था, जिस पर न्यायालय के द्वारा आरोपी रामेश्वर उर्फ रमेश सिंह के विरुद्ध स्थाई वारंट जारी किया गया था। इसके बाद पुलिस लगातार स्थाई वारंटी रामेश्वर उर्फ रमेश सिंह की लगातार पतासाजी कर रही थी, इसी दौरान पुलिस को मुखबिर व टेक्निकल टीम की मदद से पता चला कि फरार आरोपी तपकरा क्षेत्र में है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश पर तत्काल पुलिस टीम के द्वारा घेरा बंदी कर, फरार स्थाई वारंटी रामेश्वर उर्फ रमेश सिंह उम्र 28 वर्ष को हिरासत में लिया गया व उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि तुमला क्षेत्रांतर्गत एक युवती से दुष्कर्म के मामले में फरार स्थाई वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है, ऐसे अपराध में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी तुमला निरीक्षक कोमल सिंह नेताम, प्रधान आरक्षक फ्रांसिस बेक, आरक्षक सोनू सिंह व साइबर सेल की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ में योग को बढ़ावा देने लोगों तक पहुंचाएं योग की गतिविधियां – मंत्री जायसवाल

बडौदा पर छत्तीसगढ़ की शानदार जीत, 7 विकेट से हराया… अनुज व विकल्प चमके

डॉक्टर बनना मंजिल नहीं, समाज की सेवा करना असली लक्ष्य – डिप्टी सीएम विजय शर्मा

भैयाथान क्षेत्र में 34 करोड़ से अधिक के सड़क विकास कार्यों की मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने दी सौगात

आशीर्वाद के दीयों से जगमगाएगा बिलासपुर, शाम 7 बजे जिले में एक साथ जलेंगे 10 लाख दीप

Mohan Rao November 16, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article धान से मिले पैसों से खुद के लिए वाहन खरीदेंगे-किसान गंगाराम
Next Article पीएम श्री स्कूल अभनपुर की बड़ी उपलब्धि : – विद्यार्थियों को मिल रहा शासकीय योजनाओ का लाभ

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?