ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: तांत्रिक पूजा से 1 का 100 करने का झांसा, दुर्ग में महाठग गैंग ने लगाया एक लाख का चूना… महिला सहित तीन गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

तांत्रिक पूजा से 1 का 100 करने का झांसा, दुर्ग में महाठग गैंग ने लगाया एक लाख का चूना… महिला सहित तीन गिरफ्तार

By Mohan Rao
Published: November 2, 2025
Share
SHARE

भिलाई। दुर्ग जिले की पुलगांव पुलिस ने शहर के एक महाठग गैंग को पकड़ने में सफलता पाई है। पुलिस ने इस गैंग में शामिल मास्टर माइंड महिला व उसे दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया। दरअसल इन लोगों ने दुर्ग के कातुलबोड हरिनगर निवासी रामकुमार जायसवाल से एक लाख रुपए ठग लिए। इन लोगों ने उसे 1 रुपए का 100 रुपए करने का झांसा दिया था। इसके लिए तंत्र पूजा की बात कही थी। फिलहाल इस मामले में तीन आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं।

इस पूरे मामले का रविवार को एएसपी सुखनंदन राठौर ने खुलासा किया। उन्होंने बताया कि राम कुमार जायसवाल दुर्ग में अनिल नाम के व्यक्ति के पास ड्राइवरी का काम करता है। पिछले कुछ दिनों से वह पैसों की तंगी से गुजर रहा था। इसके बाद उसने अपनी परेशानी अपने एक परिचित जामगांव निवासी राजू को बताई और रुपयों की तंगी दूर करने का कुछ समाधान मांगा। राजू ने उसकी परेशानी सुनी और छोटू नाम के व्यक्ति का नंबर दिया और बताया कि यह लोग पूजा-पाठ से 1 रुपए का 100 रुपा करते हैं।

रामकुमार परेशान तो था और वह चाहता था कि उसके पैसे सौ गुना हो पाए। इसके बाद उसने छोटू से संपर्क किया। छोटू मूल रूप से महाराष्ट्र का रहने वाला है और उसने एक महिला का नंबर रामकुमार को दिया। राम कुमार ने जब महिला से बात की तो उसने अपना नाम मंदा पासवान निवासी मारेगांव जिला यवतमाल महाराष्ट्र बताया। मंदा पासवान ने रामकुमार को विश्वास दिलाया कि उन लोगों ने पूजा पाठ से कई लोगों को उनके पैसे 100 गुना करके दिए हैं। रामकुमार उसके झांसे में आ गया।

मंदा पासवान ने रामकुमार से 11 लाख रुपए को 100 गुना यानी 11 करोड़ रुपए करने और दुर्ग पहुंचकर संपर्क करने करी बात कही। इसके बाद 1 नवंबर यानी शनिवार शाम 6:00 बजे मंदा पासवान ने रामकुमार को फोन किया और उसे दुर्ग बस स्टैण्ड के पास बुलायास। जब रामकुमार उसे लेने बस स्टैण्ड गया तो देखा कि वह सफेद रंग की आरटीका कार क्रमांक MH35 AG 4487 से उतरी। उसमें दो व्यक्ति और बैठे थे। रामकुमार ने अपने मालिक अनिल से 1 लाख रुपए लिए और पूजा पाठ का स्थल तय किया।

राम कुमार के मालिक का एक ट्रेनिंग सेंटर डीमार्ट के पास है तो वहीं पर पूजा पाठ करने की बात तय हुई। रामकुमार मंदा पासवान को लेकर वहां गया। मंदा पासवान को पुजा करने के लिए मैने दो मटका चावल आटा नींबू,अन्य सामान तथा 500-500 रुपए के दो बंडल कुल एक लाख रुपए पूजा करने दिया। मंदा पासवान को लगभग रात्रि 8.00 बजे पूजा शुरू करनी थी। पूजा शुरू करने से पहले मंदा पासवान ने कहा कि वह सिंदूर लाना भूल गई तो रामकुमार सिंदूर लेने चला गया। वापस लौटा तो वहां कोई नहीं था।

इसके बाद उसने इसकी जानकारी अपने मालिक को दी और फिर पुलगांव थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। उसने कार का नंबर, महिला का नाम व उसका मोबाइल नंबर बताया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए महाराष्ट्र पासिंग अर्टिगा कार को ढूंढने लगे। जल्द ही पुलिस को एमएच पासिंग आर्टिगा कार मिल गई और उसमें महिला व दो पुरुष मिले। पूछताछ में महिला ने अपना नाम मंदा पासवान बताया। उसने बताया कि उसने अपने सहयोगियों अमरदीप व संजय विलास के साथ मिलकर पूजा पाठ से रुपए 100 गुना करने का झांसा देकर ठगी की।

बेमेतरा जिला प्रभारी व प्रदेश कांग्रेस महासचिव जितेन्द्र साहू ने कहा- धान खरीदी को लेकर भ्रम फैला रहे भाजपा के नेता
दो पक्षों में मारपीट के दौरान PSO के पिस्टल से फायरिंग, गोली की आवाज सुनकर सकते में आई पुलिस
छत्तीसगढ़ में कोरोना विस्फोट: 24 घंटे में सामने आए 15 सौ से अधिक नए केस, दुर्ग जिला टॉप पर
बिग बॉस फेम प्रियंका चाहर चौधरी ने सिल्वर आउटफिट में बिखेरा जलवा, तस्वीरों ने फैंस को किया बेकाबू
कार के इंजन में बड़े बदलाव की तैयारी, नितिन गडकरी जारी करेंगे ये आदेश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित एनएसएस की छात्रा लेखनी साहू ने की राज्यपाल से भेंट
Next Article बस्तर में विद्युत क्रांति : 25 वर्षों में हर गांव तक पहुंची बिजली की रोशनी… दूरस्थ ग्रामीण इलाकों तक हो रहा उजियारा

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?