ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: त्योहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ कंट्रोल करने विशेष पहल, भिलाई पावर हाउस स्टेशन पर बना होल्डिंग एरिया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeaturedRailway News

त्योहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ कंट्रोल करने विशेष पहल, भिलाई पावर हाउस स्टेशन पर बना होल्डिंग एरिया

By Mohan Rao
Published: October 18, 2025
Share
SHARE

भिलाई। दीपावली एवं छठ जैसे प्रमुख त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ी हुई भीड़ को नियंत्रित करने तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के उद्देश्य से भिलाई पावर हाउस स्टेशन में विशेष सुरक्षा एवं सुविधा व्यवस्था लागू की गई है। इस व्यवस्था के अंतर्गत यात्रियों की सुविधा हेतु होल्डिंग एरिया का निर्माण किया गया है, ताकि यात्रियों को नियंत्रित एवं सुव्यवस्थित रूप से ट्रेन में चढ़ने-उतरने की सुविधा मिल सके।

निरीक्षक मनीष कुमार, रेल सुरक्षा बल पोस्ट भिलाई द्वारा उच्चाधिकारियों के निर्देशन में रेल सुरक्षा बल सहायता बूथ स्थापित किया गया है, जिसमें बल सदस्यों की प्रत्येक पाली में तैनाती सुनिश्चित की गई है, जिससे यात्रियों को हर समय सहायता मिल सके। शासकीय रेलवे पुलिस के साथ मिलकर स्टेशन के प्रवेश एवं निकासी द्वारों पर बल सदस्यों की नियमित तैनाती की गई है, लाउडहैलर तथा पी ए सिस्टम के माध्यम से यात्रियों को जागरूक किया जा रहा है, जिससे भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी जा सके। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से स्टेशन परिसर की सतत मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्यवाही की जा सके।

गाड़ियों के आवागमन के समय रेल सुरक्षा बल एवं शासकीय रेलवे पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से चेकिंग कर ट्रेनों को सुरक्षित रूप से पास कराया जा रहा है। किसी भी आपदा या आकस्मिक स्थिति से निपटने हेतु सभी संबंधित विभागों एवं पुलिस विभाग के साथ समन्वय स्थापित किया गया है तथा क्विक रिस्पॉन्स टीम का गठन किया गया है। रेल मदद हेल्पलाइन नंबर 139 तथा शासकीय रेलवे पुलिस हेल्पलाइन नंबर 1512 का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इन सभी उपायों का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि यात्रियों की यात्रा सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं मंगलमय रहे।

Durg breaking : पद्मनाभपुर चौकी बना जिले का 24वां थाना, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने किया शुभारंभ
अफगानिस्तान से भारत पहुंचा 110 सिखों का समूह, गुरु ग्रंथ साहिब भी लाया साथ…
ऐतिहासिक आयोजन से जुड़े देश दुनिया के लोग, सोशल मीडिया से करोड़ों लोगों तक पहुंचा रामायण महोत्सव
पीवी सिंधु की झोली में स्वर्ण पदक, राष्ट्रमंडल खेलों में पहली बार गोल्ड पर किया कब्जा
नए वेरिएंट को ‘भारतीय’ कहने पर सरकार ने जताई आपत्ति, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी नहीं दिया यह नाम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 64 # 17 December 2025 shreekanchanpath 06 # 18 Oct 2025
Next Article मुख्यमंत्री साय सर्व पिछड़ा वर्ग समाज के स्थापना दिवस में हुए शामिल, 90 करोड़ के 26 निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?