ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नक्सली मुठभेड़ पर बोले सीएम साय- चुनाव को प्रभावित करने के लिए षड्यंत्र रच रहे थे नक्सली, मिली बड़ी सफलता
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BasterBreaking NewsChhattisgarhFeaturedPoliticsRaipur

नक्सली मुठभेड़ पर बोले सीएम साय- चुनाव को प्रभावित करने के लिए षड्यंत्र रच रहे थे नक्सली, मिली बड़ी सफलता

By Om Prakash Verma
Published: April 17, 2024
Share
सीएम साय
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने कांकेर में 29 नक्सलियों के एनकाउंटर पर कहा कि यह ऐतिहासिक सफलता है। इस मुठभेड़ में शामिल सभी जवानों और सुरक्षा अधिकारियों को बधाई। छत्तीसगढ़ के नक्सल मामलों के इतिहास की यह सबसे बड़ी सफलता है। सीएम हाउस में मीडिया से चर्चा में कहा कि नक्सली लोकतंत्र में आस्था नहीं रखते और हर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को हिंसात्मक गतिविधि से प्रभावित करते हैं। इस मामले में भी ऐसा लगता है कि नक्सली चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश में थे। वो चुनाव बहिष्कार और अन्य तरह से चुनावी संभावनाओं को प्रभावित करने का षड्यंत्र रचते रहे हैं। इस बार भी वे बड़ी वारदात को कोशिश में थे, जिसे सीमा सुरक्षा बलों और पुलिस ने नाकाम कर दिया है।

कांकेर में छोटेबेटिया क्षेत्रांतर्गत बिनागुंडा एवं कोरोनार के मध्य हापाटोला के जंगल में डीआरजी एवं बीएसएफ की संयुक्त पार्टी और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में अभी तक 29 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है।

यह ऐतिहासिक सफलता है। मैं इस मुठभेड़ में शामिल सभी जवानों और… pic.twitter.com/szYIrJqigg

— Vishnu Deo Sai (Modi Ka Parivar) (@vishnudsai) April 16, 2024

उन्होंने कहा कि मुठभेड़ में 3 जवान जो घायल थे, उनका इलाज चल रहा है। उनकी स्थिति सामान्य और खतरे से बाहर है। निश्चित ही बस्तर में शांति बहाली की दृष्टि से यह बड़ी सफलता है। हालांकि सरकार यह चाहती है कि खून-खराबे का यह खेल बंद हो। हम फिर से नक्सलियों से यह कहना चाहते हैं कि वे हिंसा का रास्ता छोड़ें। विकास की मुख्यधारा में शामिल हों। उनके आतंक और हिंसा से कोई समाधान नहीं निकालने वाला।

मुठभेड़ का क्षेत्र बस्तर और कांकेर दोनों लोकसभा क्षेत्र के नजदीक है। बस्तर में तो दो दिन बाद ही चुनाव है। कल वहां चुनाव प्रचार थम जाएगा। हमारी सरकार माओवादी आतंकवाद से प्रभावित क्षेत्र में नियद नेल्लानार आदि योजनाओं के जरिये विकास सुनिश्चित करते हुए आलोकतांत्रिक हिंसा के विरुद्ध कड़ाई से निपटने के सिद्धांत के साथ ही इस समस्या के उन्मूलन के लिए प्रतिबद्ध है।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने लिया जवानों का हाल-चाल
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा देर रात घायल जवानों को देखने नारायणा अस्पताल देवेंद्र नगर पहुंचे । जवानों का हाल-चाल लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के इतिहास में यह तारीख याद रखी जाएगी, जब हमारे सुरक्षा बल के जवानों ने कांकेर जिले के हापाटोला के जंगल में नक्सलियों की मांद में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक करते हुए जबरदस्त मुठभेड़ में करीब 29 नक्सलियों को मार गिराया। इसमें 25 लाख के इनामी नक्सली कमांडर शंकर राव भी मारा गया। इसका पूरा श्रेय सुरक्षाबलों को जाता है, सभी को बधाई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में यह संभव हुआ है ।

shreekanchanpath 91 # 13 January 2025
Bhilai Breaking : डीजीपी अरुण गौतम पहुंचे भिलाई, मासूम की हत्या पर बोले न्याय दिलाना हमारा काम
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भरतपुर-सोनहत को दी 188 करोड़ के कार्यों की सौगात… 43 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
वार-पलटवार: राहुल गांधी बोले-जुलाई आ गया..वैक्सीन नहीं आई, हर्षवर्धन ने कहा -अहंकार और अज्ञानता की कोई वैक्सीन नहीं
वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन बस्तर प्रवास पर, लोकसभा क्षेत्र के सभी जिलों में होने वाली बैठकों में करेंगे शिरकत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी
Next Article Loksabha Election: चुनाव प्रशिक्षण में न आने पर 15 अधिकारी-कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस Loksabha Election: चुनाव प्रशिक्षण में न आने पर 15 अधिकारी-कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?