ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: महात्मा गांधी की स्वच्छता के संदेश को घर-घर पहुंचाना है: मंत्री टंकराम वर्मा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BalodabazarBreaking NewsChhattisgarhFeaturedHealthNewsRaipur

महात्मा गांधी की स्वच्छता के संदेश को घर-घर पहुंचाना है: मंत्री टंकराम वर्मा

By @dmin
Published: October 3, 2025
Share
महात्मा गांधी की स्वच्छता के संदेश को घर-घर पहुंचाना है: मंत्री टंकराम वर्मा
महात्मा गांधी की स्वच्छता के संदेश को घर-घर पहुंचाना है: मंत्री टंकराम वर्मा
SHARE

स्वछता दीदियों को किया सम्मानित, गांधी स्मृति स्थल में शिलालेख का किया अनावरण
रायपुर। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने बलौदाबाजार पुरानी मण्डी परिसर स्थित ऐतिहासिक गांधी स्मृति स्थल में महात्मा गांधी के आगमन एवं दलित उत्थान के सन्देश के शिलालेख को अनावरण किया। उन्होंने जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनके छायाचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अंतर्गत परिसर में वृक्षारोपण किया एवं स्वच्छता की शपथ दिलाई। श्री वर्मा ने कहा कि महात्मा गांधी की स्वच्छता के संदेश को घर-घर पहुॅचाना है। इसके साथ ही स्वछता दीदियों को सम्मानित भी किया गया।

मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी क़ा सन 1933 में इस मण्डी परिसर में आगमन हुआ था और उन्होने यहां स्थित कुंए के पानी को दलितों को पिलाकर छुआ-छूत मिटाने का सन्देश दिया था। ऐसे ऐतिहासिक स्थल को सहेजना अत्यंत आवश्यक है ताकि आने वाली पीढ़ी इतिहास को जान सके। गांधी स्मृति स्थल जिले की अमूल्य धरोहर है। इसे सहेजने और सांवरने का काम जिला प्रशासन एवं नगर पालिका द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 17 सितम्बर से शुरू हुए स्वच्छता ही सेवा पखावड़ा का समापन इस ऐतिहासिक स्थल पर हो रहा है यह भी गौरव का दिन है। हम सब मिलकर बलौदाबाजार को मॉडल जिला बनाएंगे। श्री वर्मा ने जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों स्वच्छता की शपथ दिलाई।

कलेक्टर ने कहा कि गांधी स्मृति स्थल को संरक्षित व सहजने में सबकी सहभागिता जरुरी है। इस स्थल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने जिला प्रशासन कार्य कर रहा है। नगरपालिका अध्यक्ष अशोक जैन ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को आजादी दिलाई थी। सबके सहयोग से इस गांधी स्मृति स्थल को सजाने-संवारने का कार्य किया जाएगा। गांधी स्मृति स्थल की साफ-सफाई, रंग़-रोगन,लाईट लगाई गई है। कुंआ की सफाई व लोहे की जाली लगाई गई है। इसी तरह आगे भी कार्य किया जाएगा। कार्यक्रम को पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने भी सम्बोधित किया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ. सनम जांगड़े, प्रमोद शर्मा, भारत स्काउट गाइड के राज्य उपाध्यक्ष विजय केशरवानी, नगर पालिका उपाध्यक्ष जितेंद्र महले, गौ सेवा आयोग के सदस्य योगेश अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं नगरवासी उपस्थित थे।

Chhattisgarhia Olympic: शानदार आगाज, इस गांव में मेले जैसा माहौल, 2400 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
कोरोना वायरस: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री बोले- संक्रमण बढ़ाने के लिए शादियां, निकाय चुनाव और किसान आंदोलन जिम्मेदार
Diwali 2022 : आंखों के लिए नुकसानदायक है पटाखों का प्रदूषण, एक्सपर्ट्स की राय आतिशबाजी के दौरान रखें सावधानी
मुख्यमंत्री साय के विभागों के लिए 10 हजार 617 करोड़ रुपए से अधिक की अनुदान मांगें पारित
दो सालों में उद्योगों की स्थापना के लिए छत्तीसगढ़ में हुए 103 एमओयू
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दशहरा केवल रावण दहन का पर्व नहीं, बल्कि जीवन का संदेश है – राज्यपाल डेका दशहरा केवल रावण दहन का पर्व नहीं, बल्कि जीवन का संदेश है – राज्यपाल डेका
Next Article आरोग्य केंद्र, पीएम आवास व अमृत सरोवर का अतिरिक्त सचिव मनीष ठाकुर ने किया निरीक्षण, स्वसहायता समूह की आजीविकामूलक गतिविधियों की ली जानकारी आरोग्य केंद्र, पीएम आवास व अमृत सरोवर का अतिरिक्त सचिव मनीष ठाकुर ने किया निरीक्षण, स्वसहायता समूह की आजीविकामूलक गतिविधियों की ली जानकारी
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?