ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मन की बात से मिली नई ऊर्जा, योजनाओं को घर-घर पहुँचाना प्राथमिकता : मंत्री राजवाड़े
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhEducationEntertainmentFeaturedNewsRaipur

मन की बात से मिली नई ऊर्जा, योजनाओं को घर-घर पहुँचाना प्राथमिकता : मंत्री राजवाड़े

By @dmin
Published: September 28, 2025
Share
मन की बात से मिली नई ऊर्जा, योजनाओं को घर-घर पहुँचाना प्राथमिकता : मंत्री श्रीमती राजवाड़े
मन की बात से मिली नई ऊर्जा, योजनाओं को घर-घर पहुँचाना प्राथमिकता : मंत्री श्रीमती राजवाड़े
SHARE

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” के 126वें संस्करण का प्रसारण आज पूरे प्रदेश में उत्साहपूर्वक सुना गया। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने इसे बीरपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में जनप्रतिनिधियों और आमजन के साथ सुना।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि देश में त्योहारों का शुभ दौर शुरू हो गया है। नवरात्रि, दशहरा, दीपावली और छठ पूजा जैसे पर्व पूरे देश में उल्लास और श्रद्धा से मनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस विजयदशमी को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपना शताब्दी वर्ष मना रहा है और संघ के स्वयंसेवक हर संकट की घड़ी में सेवा भाव से कार्य करते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान दे रहे हैं। प्रधानमंत्री ने असम के लोकप्रिय गायक जुबिन गर्ग के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें अमूल्य धरोहर बताया। साथ ही उन्होंने गांधी जयंती पर खादी खरीदने और 7 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती पर उनके योगदान को स्मरण करने का आह्वान किया।

“मन की बात” कार्यक्रम के पश्चात मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमें संस्कृति, परंपरा और राष्ट्र सेवा के महत्व से अवगत कराया। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों, महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों सभी को सीधे प्रधानमंत्री से जोड़ता है और नई प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुँचाना तथा आमजन को लाभान्वित करना हमारी प्राथमिकता है। सरकार पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ जनता की सेवा में कार्यरत है।

अच्छे-अच्छे वादे कर देशभर में ठगी करने वाले 4 गिरफ्तार, ऐसे खुला मामला…
अस्पताल का शव गृह बना सेक्स रैकेट का अड्डा, लाशों के बीच बना रहे थे संबंध
RSS प्रमुख के छत्तीसगढ़ दौरे पर CM भूपेश ने ली चुटकी, कह दी ये बड़ी बात, गरमाई सियासत
प्रीतांजलि सिंह तोमर की बड़ी उपलब्धि: रीवा के अवधेशप्रताप सिंह विश्वविध्यालय ने दी पीएचडी की उपाधि
जीएसटी कलेक्शन में छत्तीसगढ़ की उपलब्धि: पिछले साल मार्च की तुलना में इस मार्च में 22 फीसदी ज्यादा जीएसटी संग्रहण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गौरेला-पेंड्रा-मरवाही को इको टूरिज्म साइट 2025 का मिला राज्य स्तरीय सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार
Next Article ‘उत्तम क्षमा, सबसे क्षमा और सबको क्षमा’ में बड़प्पन और वसुधैव कुटुम्बकम का संदेश – मुख्यमंत्री साय ‘उत्तम क्षमा, सबसे क्षमा और सबको क्षमा’ में बड़प्पन और वसुधैव कुटुम्बकम का संदेश – मुख्यमंत्री साय

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?